समस्त देशवासियों को गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनायें। इस अवसर पर हम अपनी स्वतंत्रता व गणतंत्र की अक्षुण्णता के प्रति निरंतर सजग रहते हुए ऐसे भारत के निर्माण का संकल्प लें जिसमें समाज के हर वर्ग को प्रगति के समान अवसर उपलब्ध हों। 🇮🇳
#happyrepublicday2022
🚩🚩🚩
99 वर्ष त्याग के
99 वर्ष समर्पण के
99 वर्ष राष्ट्र सेवा के
99 वर्ष मातृभूमि वंदन के
99 वर्ष राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के
#RSS99#RSS100#RSSorg#follower
पहली गाली पर सर काटने की शक्ति होने के बाद भी,
यदि निन्यानवे गाली सुनने का सामर्थ्य है तो वो श्री कृष्ण जी है!
सुदर्शन जैसा शस्त्र होने के बाद भी यदि हाथ में मुरली है तो...
द्वारिका का वैभव होने के बाद भी यदि सुदामा जैसा मित्र है तो...
सर्व सामर्थ्य होने पर भी यदि सारथी बने तो...
जिस धर्म स्थापना विश्व मे करने के लिए श्री राम का अवतार हुआ था, उस धर्म स्थापना को अनुकूल स्तिथि अपने आचरण से अपने देश मे उत्पन्न करना ये अपना कर्तव्य बनता है । - डॉ . मोहन जी भागवत
रघुकुल तिलक सुजन सुखदाता।
आयउ कुसल देव मुनि त्राता।।
।।जय श्री राम-जय जय सीता राम।।
पीढ़ियों का संघर्ष और सदियों का संकल्प पूर्ण हुआ।
धर्मनगरी श्री अयोध्या धाम में आज प्रभु श्री रामलला के नवीन विग्रह की प्राण-प्रतिष्ठा शास्त्रोक्त पद्धति से सकुशल संपन्न हुई।
कोटि-कोटि रामभक्तों के सद्प्रयास, एकनिष्ठ ध्येय, उनकी आस्था एवं पवित्र आहुति का सुफल, यह 'राष्ट्र मंदिर' सनातन मूल्यों व आदर्शों को विश्व में पुन: प्रस्थापित करेगा।
आज हम सभी आह्लादित हैं, आनंदित हैं, राममय हैं।
प्रभु के चरणों में नमन करते हुए प्रदेश और देश वासियों को आज के इस रामोत्सव के अवसर पर कोटि-कोटि बधाई एवं अभिनंदन!
राज्यपाल अमर शहीद कैप्टन सौरभ कालिया के सुगर स्थित आवास पर गए। शहीद के पिता डॉ एन. के. कालिया ने राज्यपाल को बेटे से जुड़े संस्मरण सांझा किये। उन्होंने सौरभ स्मृति कक्ष जाकर शहीद को श्रद्धाजलि दी।
अति सुंदर!
हे जन्मभूमि भारत, हे कर्मभूमि भारत
हे वंदनीय भारत, अभिनंदनीय भारत
जीवन सुमन चढ़ा कर, आराधना करेंगे
तेरी जनम-जनम भर, हम वंदना करेंगे
बर्लिन में भारतीय बच्चे ने पीएम मोदी को सुनाया राष्ट्र प्रेम का गीत।
राम दूत अतुलित बल धामा।
अंजनि पुत्र पवन सुत नामा।।
समस्त देशवासियों को पवन पुत्र हनुमान जी के जन्मोत्सव पर बधाई एवं शुभकामनाएँ।
भक्ति, शक्ति, सेवा समर्पण और अनुशासन के पर्याय हनुमान जी सभी के संकट दूर कर सबका कल्याण करें।
#हनुमान_जन्मोत्सव
या देवी सर्वभूतेषु माँ चंद्रघंटा रूपेण संस्थिता।
नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नम:।।
सभी को माँ चंद्रघंटा पूजन की हार्दिक शुभकामनाएं। नवरात्रि की अधिष्ठात्री देवी माता चंद्रघंटा सभी को आरोग्य, वैभव एवं ऐश्वर्य प्रदान करें।