भारतीय जनता पार्टी की नव-नियुक्त सोशल मीडिया टीम के सभी सदस्यों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
आप सभी के नेतृत्व और सक्रिय योगदान से पार्टी की विचारधारा, कार्यों एवं जनसेवा के संकल्प को प्रभावी रूप से जन-जन तक पहुँचाने के प्रयासों को नई गति मिलेगी।
हार्दिक मंगलकामनाएं!
महासमुंद लोकसभा सांसद आदरणीया श्री @RoopkumariBJP जी को भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएँ
यह पूरे छत्तीसगढ़ के लिए गर्व और सम्मान का क्षण है। आपके कुशल नेतृत्व में नारी शक्ति सशक्त होगी और संगठन नई ऊँचाइयों को प्राप्त करेगा।
छत्तीसगढ़ के लिए यह गौरव का विषय है कि भाजपा की राष्ट्रीय टीम में हमारे छत्तीसगढ़ के सम्मानीय श्री @deepakmhaskey जी को सोशल मीडिया संयोजक का दायित्व सौंपा गया है। 🇮🇳🚩
यह पूरे छत्तीसगढ़ के लिए गर्व और सम्मान का क्षण है। हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ! 💐
14 अगस्त: विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस!
14 अगस्त,1947 का दिन इतिहास के उस गहरे दर्द की याद दिलाता है, जब मां भारती का विभाजन हुआ था। आज का दिन उन अनगिनत बेकसूर परिवारों के त्याग, पीड़ा और अदम्य साहस को नमन करने का है, जिन्होंने बंटवारे की बहुत बड़ी कीमत चुकाई।
आइए, उनके संघर्षों को याद करते हुए भारत की एकता, अखंडता और शांति को हर हाल में बनाए रखने का दृढ संकल्प लें।
#PartitionHorrorsRemembranceDay
विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर उन सभी देशवासियों का हृदय से नमन, जिन्होंने उस वीभत्स दौर से निकलकर देश की प्रगति में अमूल्य योगदान दिया। उन्होंने अपने साहस और सामर्थ्य से दिखाया कि कैसे विपरीत परिस्थितियों में भी संकल्पों को सिद्ध किया जाता है। आइए, सद्भावना और एकजुटता की राष्ट्रीय भावना को और सशक्त करें।
उद्यमस्य प्रसादेन दृश्यन्ते विविधाः कलाः।
कातरा एव जल्पन्ति यद् भाव्यं तद् भविष्यति॥
#PartitionHorrorsRemembranceDay
रायपुर–भोपाल कनेक्टिविटी को मिलेगी नई रफ्तार।
₹15,000 करोड़ की लागत से बनने वाला जबलपुर–मंडला–छत्तीसगढ़ सीमा तक का 6-लेन मार्ग मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ के बीच आवाजाही को और आसान बनाएगा।
यह परियोजना क्षेत्र में व्यापार, पर्यटन और रोजगार को बढ़ावा देने के साथ आर्थिक विकास के नए रास्ते खोलेगी। इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने वाली इस महत्वपूर्ण सौगात के लिए माननीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी और केंद्रीय मंत्री श्री @nitin_gadkari जी का बहुत-बहुत धन्यवाद।
श्री @santoshpandey44 जी
माननीय सांसद एवं मुख्य प्रवक्ता
भाजपा छत्तीसगढ़
अपने संसदीय क्षेत्र बिलासपुर स्थित कार्यालय आगमन के दौरान वंदिता बिटिया मुझसे भेंट करने एवं शुभकामनाएँ देने पहुँची।
इस अवसर पर उनके द्वारा प्रस्तुत हृदयस्पर्शी गीत ने मन को भावविभोर कर दिया। उनका यह स्नेह, आत्मीयता और मधुर प्रस्तुति मेरे लिए सदैव अविस्मरणीय रहेगी।
वंदिता बिटिया एवं उनके परिवार का इस आत्मीय स्नेह और शुभकामनाओं के लिए हृदय से आभार।
📍 बिलासपुर, छत्तीसगढ़
@BJP4India@BJP4CGState
#hamarsansadhamartokhan
#Railway_Reform #viksitbharatviksitchhattisgarh #dongargarh #modihaitohmumkinhai
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय सह-संगठन महामंत्री श्री शिव प्रकाश जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
प्रभु श्रीराम से आपके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु जीवन की कामना करता हूँ।
@shivprakashbjp
दक्षिण कश्मीर के कुलगाम में आतंकवादियों द्वारा छत्तीसगढ़ के हमारे श्रमिक भाइयों श्री दीपक रात्रे एवं श्री भूपेंद्र भैना की निर्मम हत्या अत्यंत पीड़ादायक और हृदय विदारक है। इस कायराना आतंकी हमले की मैं कठोर शब्दों में निंदा करता हूँ।
इस दुःख की घड़ी में छत्तीसगढ़ सरकार शोकाकुल परिवारों के साथ पूरी मजबूती से खड़ी है। राज्य सरकार की ओर से दोनों दिवंगत श्रमिकों के परिजनों को 20-20 लाख रुपये की सहायता राशि प्रदान की जाएगी। साथ ही जम्मू-कश्मीर सरकार से समन्वय के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त किया जा रहा है, ताकि परिवारों को हर संभव सहायता समय पर उपलब्ध कराई जा सके।
ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति तथा शोकाकुल परिजनों को यह असहनीय दुःख सहने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना करता हूँ।
आतंकवाद के विरुद्ध पूरा देश एकजुट है और इस जघन्य अपराध के दोषियों को उनके कृत्य का कठोर दंड अवश्य मिलेगा।
@epanchjanya लोकतंत्र में विरोध का अधिकार है, लेकिन गाली देने का नहीं।
आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के खिलाफ अभद्र भाषा का प्रयोग करने वालों पर कानून के अनुसार कठोर कार्रवाई होनी चाहिए।
विदेशी फंड पर सख्त निगरानी हर देश का अधिकार है, और सुरक्षा के लिए अहम भी!
जानिए FCRA Bill 2026 में क्या है: 🇮🇳
👁️ विदेशी फंड से बनी संपत्तियों पर कड़ी निगरानी।
👤 विदेशी नागरिक NGO के प्रमुख पद पर नहीं रह सकेंगे।
🚫 धर्मांतरण और राष्ट्रविरोधी गतिविधियों में विदेशी फंड के इस्तेमाल पर रोक।
विदेशी सहयोग स्वीकार, लेकिन राष्ट्रहित सर्वोपरि! ⚖️
मैं सोनम जी से आग्रह करता हूँ की वो डॉक्टरों की सलाह के अनुसार अपनी दिनचर्या रखें और जल्द से जल्द अपना पुराना वज़न फिर से प्राप्त करें।
मैं प्रभु से प्रार्थना करता हूँ कि सोनम जी स्वस्थ रहें।
: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
भारतीय जनता पार्टी झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक भैया श्री संजू नारायण सिंह ठाकुर जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएँ।
मां दंतेश्वरी से आपके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं सुखमय जीवन की कामना करता हूं।
@sanjunarayan01
आज रायपुर स्थित स्पीकर हाउस में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ प्रचारक श्री सुरेश भैय्याजी जोशी जी, मध्यक्षेत्र के क्षेत्रीय संघचालक डॉ. पूर्णेन्दु सक्सेना जी, भाजपा प्रदेश महामंत्री (संगठन) श्री पवन साय जी एवं वरिष्ठ भाजपा नेता श्री सच्चिदानंद उपासने जी से सौजन्य भेंट हुई।
इस अवसर पर राष्ट्रहित, संगठनात्मक विषयों एवं समसामयिक मुद्दों पर सार्थक एवं प्रेरणादायी संवाद हुआ।
आज तिल्दा में भगवान श्री जगन्नाथ स्वामी जी की पावन रथयात्रा में सम्मिलित होकर प्रभु श्री जगन्नाथ जी, भगवान बलभद्र एवं माता सुभद्रा जी के दिव्य दर्शन करने तथा विधि विधान से पूजा करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।
प्रभु श्री जगन्नाथ जी से प्रार्थना करता हूँ कि वे समस्त प्रदेश वासियों पर अपनी असीम कृपा बनाए रखें तथा सभी को सुख, समृद्धि, शांति और निरंतर प्रगति का आशीर्वाद प्रदान करें।
जय जगन्नाथ 🚩🚩
#rathyatra
🚩 जय जगन्नाथ 🚩
नीलाचलनिवासाय नित्याय परमात्मने।
बलभद्रसुभद्राभ्यां जगन्नाथाय ते नमः॥
महाप्रभु श्री जगन्नाथ की पावन रथ यात्रा हम सभी के जीवन में धर्म, भक्ति, सेवा और सद्भाव का प्रकाश भर दे। प्रभु का रथ हमारे हृदय में भी प्रेम, करुणा और सत्य का मार्ग प्रशस्त करे।
जय जगन्नाथ👏