भगवान विष्णु के चतुर्थ अवतार, भक्त प्रह्लाद की अटूट भक्ति की रक्षा करने वाले भगवान श्री नृसिंह जी की जयंती पर प्रदेश वासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
भगवान श्री नृसिंह जी की कृपा से सभी के जीवन में साहस, धर्म, सत्य और भक्ति का प्रकाश सदैव बना रहे।
आज,मा.प्रधानमंत्री, @narendramodi जी ने हरदोई,उत्तर प्रदेश में गंगा एक्सप्रेसवे का उद्घाटन किया, जिससे प्रदेश में कनेक्टिविटी और विकास को नई गति मिलेगी।
महान विचारक, सामाजिक समरसता के शिल्पकार एवं विश्व के सबसे बड़े लोकतंत्र के संविधान निर्माता 'भारत रत्न' बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की जयंती पर कोटि-कोटि नमन।
मा.प्रधानमंत्री @narendramodi जी का एक निर्णायक कदम—वैश्विक संकट के बीच 140 करोड़ भारतीयों को राहत!
पेट्रोल-डीजल पर एक्साइज ड्यूटी में कटौती और घ���ेलू आपूर्ति को प्राथमिकता देकर सरकार ने आम जनता को सीधी राहत दी है।
धन्यवाद मा.प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी 🇮🇳
या देवी सर्वभूतेषु स्कंदमाता रूपेण संस्थिता।
नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नमः॥
चैत्र नवरात्रि के पंचम दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ।
माँ स्कंदमाता सभी के जीवन में शांति एवं समृद्धि का आशीर्वाद प्रदान करें।
जय माता दी।
भगत सिंह, सुखदेव व राजगुरु भारतीय स्वाधीनता आंदोलन के ऐसे युगपुरुष हुए, जिन्होंने अपने विचार और व्यवहार, दोनों से मातृभूमि की आजादी के लिए युवाओं को प्रेरित किया। इन वीरों के पराक्रम की गूँज ने पूरी अंग्रेजी हुकूमत को भयभीत कर दिया। मातृभूमि की आजादी के लिए फाँसी के फंदे पर झूल जाने वाले इन वीरों की वीरगाथा का स्मरण कर रोम-रोम राष्ट्रभक्ति से भर उठता है।
भगत सिंह, सुखदेव व राजगुरु को उनके ‘शहीदी दिवस’ पर स्मरण कर कृतज्ञ राष्ट्र की ओर से उनका वंदन करता हूँ।
समस���त देशवासियों को हिंदू नववर्ष 2083, उगादी, गुड़ी पड़वा सहित देश के विभिन्न राज्यों में मनाए जाने वाले नवसंवत्सर के सभी पावन पर्वों की हार्दिक बधाई।
साथ ही, माँ दुर्गा की आराधना के पावन पर्व चैत्र नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं।
ईश्वर से प्रार्थना है कि यह नवसंवत्सर आप सभी के जीवन में सुख, समृद्धि और सफलता लेकर आए तथा माँ भगवती की कृपा से सभी के जीवन में शक्ति, शांति एवं समृद्धि का संचार हो और हमारा राष्ट्र नई ऊँचाइयों को प्राप्त करे।
भारतीय जनता पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति द्वारा पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के लिए घोषित दूसरी सूची में सभी प्रत्याशियों को हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं।
जगतजननी मां दुर्गा के चरणों में कोटि-कोटि देशवासियों की ओर से मेरा नमन और वंदन! नवरात्रि के पावन पर्व पर देवी मां से विनती है कि वे हर कि��ी को अपने स्नेह और अनुकंपा का आशीर्वाद प्रदान करें। जय माता दी!
https://t.co/WHEzTr3Xv6
देशवासियों को नव संवत्सर की अनंत शुभकामनाएं। मेरी कामना है कि यह नया साल आप सभी के जीवन में साहस, आत्मविश्वास और सेवा की भावना को और सशक्त करे, जो राष्ट्र निर्माण के प्रयासों को भी नई मजबूती दे।
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के आद्य सरसंघचालक व राष्ट्रवादी विचारक ��रम पूजनीय डॉ. हेडगेवार जी की जयंती पर कोटि-कोटि नमन।
केशव बलिराम हेडगेवार जी ने युवा शक्ति को राष्ट्र निर्माण से जोड़ने की जिस दूरदर्शी सोच के साथ संघ की स्थापना की, वह आज विराट वटवृक्ष बन चुका है। उनके प्रयासों ने भारत की सांस्कृतिक चेतना को पुनर्जीवित करते हुए राष्ट्रभक्ति, अनुशासन और सामाजिक एकता की एक सशक्त परंपरा का निर्माण किया।
उनका ओजस्वी जीवन देशवासियों को अनंतकाल तक मातृभूमि ���े प्रति अटूट निष्ठा, त्याग, समर्पण का कर्तव्यबोध कराता रहेगा।
हिन्दू नववर्ष विक्रम संवत 2083 की सभी देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएँ।
यह पावन अवसर नवीन ऊर्जा, नवसंकल्प और सांस्कृतिक चेतना का प्रतीक है, जो हमें धर्म, परंपरा और राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों के निर्वहन की प्रेरणा देता है।
ईश्वर से प्रार्थना है कि यह नववर्ष सभी के जीवन में सुख, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्�� एवं नई सफलताएँ लेकर आए।
भारतीय सनातन परंपरा, संस्कृति और नवचेतना के प्रतीक हिंदू नव वर्ष, नव संवत्सर, विक्रम संवत-2083 के पावन अवसर पर प्रदेश वासियों को हार्दिक शुभकामनाएं।
यह दिवस सृष्टि के नव आरंभ, धर्म, सत्य और संस्कारों की पुनर्स्थापना का प्रतीक है। हिंदू नव वर्ष हमारी काल गणना, सांस्कृतिक चेतना और राष्ट्रबोध को सुदृढ़ करने वाला दिन है।
आइए, नव संकल्पों के साथ सशक्त भारत, समृद्ध भारत व विकसित भारत के निर्माण में सहभागी बनें।
जय माता दी! 🙏
आप सभी को चैत्र नवरात्रि के पावन पर्व की हार्दिक शुभकामनाएँ।
माँ भगवती से प्रार्थना है कि आप सभी को उत्तम स्वास्थ्य, सुख-समृद्धि एवं वैभवपूर्ण जीवन का आशीर्वाद प्राप्त हो।