📍 English Express, Hindpidi, Ranchi
छात्रों से संवाद, उनकी समस्याओं को जानने और उनके सुझावों को सुनने के लिए हमारी एक्शन टीम पहुँची।
#ChhatronKiGoonj#NSUI#YouthCongress#Ranchi
बांकीपुर से BJP प्रत्याशी अभिषेक बंटी जी आज अचानक उम्मीदवारी वापस ले लिए है।
24 घंटे पहले जो व्यक्ति अपने माँ और पारिवार का आशीर्वाद लेकर नॉमिनेशन दाखिल करता है, उसका अचानक पारवारिक कारण बताकर अपनी उम्मीदवारी वापस लेना थोड़ा हैरान करता है। दरअसल यह मामला कुछ और प्रतीत हो रहा है।
📍बीएस कॉलेज, लोहरदगा
#छात्रों_की_गूंज अभियान के तहत छात्रों के बीच पहुँचकर संवाद किया गया।
शिक्षा व्यवस्था, पेपर लीक और छात्र हितों से जुड़े मुद्दों पर चर्चा करते हुए अधिक से अधिक छात्रों को इस मुहिम से जुड़ने और अपनी आवाज़ बुलंद करने का आह्वान किया गया। ✊📚
#ChhatronKiGoonj #Lohardaga #Jharkhand
एनएसयूआई समस्तीपुर की बैठक में संगठन विस्तार व छात्र हितों के आंदोलन पर बनी रणनीति
समस्तीपुर, 30 जून। भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयूआई) समस्तीपुर की जिला स्तरीय बैठक मंगलवार को जिला अध्यक्ष राजन कुमार वर्मा की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में संगठन विस्तार, सदस्यता अभियान को गति देने, प्रखंड एवं कॉलेज कमिटियों के विस्तार तथा छात्र हितों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर आगामी आंदोलन की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष राजन कुमार वर्मा ने कहा कि एनएसयूआई छात्र-छात्राओं के अधिकारों की रक्षा एवं उनकी समस्याओं के समाधान के लिए लगातार संघर्ष करती रही है। उन्होंने कहा कि संगठन को पंचायत, प्रखंड और कॉलेज स्तर तक मजबूत कर अधिक से अधिक छात्रों-युवाओं को जोड़ने का अभियान चलाया जाएगा।
बैठक के दौरान कल्याणपुर प्रखंड से मो. रेयाज, खानपुर प्रखंड से बिरजू पासवान एवं प्रशांत कुशवाहा, विभूतिपुर प्रखंड से शमशूल आलम, सुजीत कुमार एवं राजा कुशवाहा, तथा समस्तीपुर प्रखंड से रौशन कुमार ने एनएसयूआई की सदस्यता ग्रहण की। जिला अध्यक्ष ने सभी नए सदस्यों का स्वागत करते हुए संगठन में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।
बैठक में जिला उपाध्यक्ष विवेक विराट एवं ललन यादव, आमन राय, जिला सचिव विशाल यादव, उमां पाण्डेय कॉलेज छात्र नेता साकिब, राजा कुमार, आदित्य कुमार, डीबीकेएन कॉलेज अध्यक्ष आदित्य बलराम सहित एनएसयूआई के कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।
@nsui@NSUIBihar@kanhaiyakumar@VinodJakharIN@varunchoudhary2@ManishSharmaIYC@SurajYadavNSUI@bhu_maurya@iShantanuSingh@iMurariKumar
मोहम्मद उस्मान अंसारी और हसन रज़ा (कुशीनगर, उत्तर प्रदेश के निवासी) और अनुरंजन कुमार (सीतामढ़ी, बिहार के निवासी) 2 मई 2026 को निर्माण कार्य में रोजगार के लिए म्यांमार गए थे। लेकिन नियमित रोजगार देने के बजाय उन्हें यांगून से लगभग 600 किलोमीटर दूर एक ऐसे क्षेत्र में ले जाया गया, जो सशस्त्र समूहों के नियंत्रण में बताया जाता है। वहां उनके पासपोर्ट और अन्य दस्तावेज जब्त कर लिए गए।
उनके अनुसार, उन पर ऑनलाइन ठगी से जुड़ी गतिविधियों में शामिल होने का दबाव बनाया जा रहा है। वे लगातार धमकियों, शारीरिक हिंसा, मानसिक उत्पीड़न और अमानवीय परिस्थितियों के बीच जीने को मजबूर हैं। सबसे गंभीर बात यह है कि उनकी जान को किसी भी पल खतरा हो सकता है उन्हें मार दिए जाने या बेच दिए जाने की आशंका जताई जा रही है। ऐसे में उनकी सुरक्षा और तत्काल बचाव के लिए अब हमें मिलकर इस आवाज़ को उठाना होगा।
#JusticeForHasanUsmanAnuranjan
तीन भारतीय नागरिक — मोहम्मद उस्मान अंसारी (कुशीनगर, उत्तर प्रदेश), हसन रज़ा (कुशीनगर, उत्तर प्रदेश) और अनुरंजन कुमार (सीतामढ़ी, बिहार) — 2 मई 2026 को रोजगार के लिए म्यांमार गए थे।
परिजनों के अनुसार उन्हें तय कार्यस्थल पर न ले जाकर दूसरे क्षेत्र में रखा गया,
उनके पासपोर्ट और दस्तावेज अपने कब्जे में ले लिए गए तथा उन पर अवैध ऑनलाइन गतिविधियों में शामिल होने का दबाव बनाया जा रहा है। उनकी सुरक्षा और जीवन को लेकर गंभीर चिंता व्यक्त की जा रही है।
भारत सरकार से निवेदन है कि मामले में तत्काल हस्तक्षेप कर उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करे
जब लाखों युवा सड़क पर हों, 22 लाख बच्चों का भविष्य दांव पर हो और PM चुप हो - तो सरकार जवाब देने नहीं, बचने में लगी है।
जब तक धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा नहीं होता और NEET जैसे पेपर लीक रोकने के लिए foolproof सिस्टम नहीं बनता - हम रुकेंगे नहीं।
They called questioning youth “cockroaches.” So we made it a movement 🔥
A movement that exposes truth. Records what power ignores. Raises its voice. And refuses to stay silent‼️
NOT JUST A BUG. A MOVEMENT.
Join now: https://t.co/5P211YDvs2 🤜🤛
New Song on Paper Leaks OUT NOW 🔥
HAAN MAIN HOON COCKROACH 🎵
Ab har sawaal ke saath ye movement aur badhega! 👊
JOIN NOW at https://t.co/5P211YDvs2 & be a part of the next Youth Revolution 🔥
Suspending accounts won’t silence the Cockroach movement.
Our Instagram account was banned right after our Cockroach Theme Song crossed 700K+ views and 100K+ likes.
People signed up as “I am Cockroach” and @Meta banned us.
Join now — https://t.co/5P211YDvs2
गोड्डा की धरती के लिए गर्व का क्षण ✨
JAC बोर्ड परीक्षा में दिव्यांगता श्रेणी में पूरे झारखंड में प्रथम स्थान (Rank 1) एवं राज्य में ओवरऑल चौथा स्थान प्राप्त करने वाले होनहार छात्र फैजनुल्लाह से आज कॉंग्रेस विधायक दल के नेता @PradeepYadavMLA जी उनके आवास पहुँचकर मुलाकात की और सम्मानित किया।
फैजनुल्लाह की मेहनत, संघर्ष और आत्मविश्वास हर युवा के लिए प्रेरणा है। इस दौरान उन्हें चेक, मोमेंटो एवं गुलदस्ता भेंट कर उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दी गईं।
बातचीत के दौरान फैजनुल्लाह ने दिव्यांग श्रेणी के मेधावी छात्रों को भी सामान्य श्रेणी के टॉपर्स की तरह विशेष सम्मान दिए जाने की मांग रखी। यह एक बेहद महत्वपूर्ण और संवेदनशील विषय है, जिसके लिए सरकार के समक्ष मजबूती से आवाज उठाने का भरोसा दिया गया। साथ ही उनकी मुख्यमंत्री श्री @HemantSorenJMM से मिलने की इच्छा भी जल्द पूरी कराने का आश्वासन दिया गया।
इस सफलता के पीछे ‘होम बेस्ड एजुकेशन’ के तहत घर पर रहकर शिक्षा देने वाले रिसोर्स शिक्षक जितेंद्र कुमार भगत जी का समर्पण और मेहनत भी सराहनीय है।
फैजनुल्लाह जैसे प्रतिभाशाली बच्चे यह साबित करते हैं कि परिस्थितियाँ चाहे जैसी हों, हौसले और मेहनत से हर मंजिल हासिल की जा सकती है। 🌸
#Godda #JACBoard #Jharkhand #Inspiration #StudentSuccess #Congress #HemantSoren
देवघर जिला कार्यकारिणी बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें प्रदेश सह प्रभारी मुरारी जी एवं जिला प्रभारी रोशन आरा जी सम्मिलित हुईं।
बैठक में पिछले समय में किए गए कार्यों की समीक्षा की गई तथा आने वाले महीने की कार्य रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा हुई। इस दौरान मनरेगा के संबंध में विभिन्न पंचायतों में नुक्कड़ सभाएँ आयोजित करने एवं घर-घर जाकर जन-जागरूकता का कार्य करने के निर्देश दिए गए।
मोदी जी देशवासियों से सोना, तेल और कई चीज़ों का इस्तेमाल कम करने की अपील कर रहे हैं; लेकिन जिन परिवारों की शादियाँ हैं, जिन लाखों लोगों का रोजगार इन कारोबारों से जुड़ा है, उनके बारे में क्या सोचा गया?
इन 12 साल में किसानों के लिए कोई तैयारी, योजना या समर्थन क्यों नहीं दिया गया?
: IYC अध्यक्ष श्री @UdayBhanuIYC