"ॐ हं हनुमते नमः"
मंगलवार का दिन श्री हनुमान जी की आराधना को समर्पित है , इसी क्रम में श्री काशी विश्वनाथ मंदिर परिसर में विराजमान " हनुमान जी" की आराधना विधिवत की गई। मान्यता है कि हनुमान जी का जन्म मंगलवार को हुआ था, और वे मंगल ग्रह से भी जुड़े हैं, जो साहस, शक्ति और ऊर्जा का प्रतीक है , इसीलिए मंगलवार को ह���ुमान जी की आराधना का विधान है।
।।श्री काशीविश्वनाथो विजयतेतराम।।
#kashivishwanath #kashi #sanatandharma #bholenath #bajrangbali
ॐ नमः शिवाय
सोमवार, भगवान शिव की आराधना को समर्पित है , इसी क्रम में श्री काशी विश्वनाथ धाम में विराजमान "अविमुक्तेश्वर शिवलिंग" का रुद्राभिषेक किया गया , सोमवार को शिव पूजा करने से कई लाभ होते हैं। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, सोमवार को भगवान शिव की पूजा करने से सभी कार्य सफल होते हैं, जी���न में शुभता आती है और मनोकामनाएं पूरी होती हैं. साथ ही, सोमवार का व्रत रखने से भगवान शिव का आशीर्वाद प्राप्त होता है और जीवन के दुख और संकट दूर होते हैं।
।।श्री काशीविश्वनाथो विजयतेतराम।।
#kashivishwanath #kashi #sanatandharma #hinduism