None of them has tweeted in support of Captain Smit Machchhar so far, because that would hurt their vote bank.
If that plane had crashed, the same people would have been the first to attack the Hindu pilot.
#Flydubai
Salute to Captain Smit Machchhar for his exceptional courage. His actions went beyond the call of duty, helping protect 170+ lives
#captainmachchharsingh
श्री एम.ए. कृष्णन (जिन्हें लोग प्यार से 'एम.ए. सर' कहते थे) के निधन से हमने न केवल केरल के एक पूर्ण समर्पित और निष्ठावान वरिष्ठ प्रचारक को खो दिया है, बल्कि एक बहुमुखी प्रतिभा वाले व्यक्ति को भी खो दिया है, जिन्होंने 'बालगोकुलम' और 'तपस्या' की स्थापना की थी। ये दोनों संगठन केरल में राष्ट्रवादी आंदोलन की पहचान बन गए। हम उनके परिवार के सदस्यों, अनगिनत प्रशंसकों और एम.ए. सर से प्रेरित लोगों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करते हैं।
केरलम संघ के शुरुआती स्तंभों में से एक होने के नाते, उन्होंने सबसे कठिन समय और चुनौतीपूर्ण क्षेत्रों में कार्य को खड़ा करने के लिए लगातार संघर्ष किया। हम एम.ए. कृष्णन सर की स्मृति को सादर नमन करते हैं। हम ईश्वर से प्रार्थना करते हैं कि वे दिवंगत आत्मा को सद्गति प्रदान करें।
ॐ शान्तिः॥
मोहन भागवत
सरसंघचालक
दत्तात्रेय होसबाले
सरकार्यवाह
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ
Humble tributes to the great philosopher and proponent of ‘Integral Humanism’ & ‘Antyodaya’ Pandit Deendayal Upadhyaya ji on his Jayanti.
#deendayalupadhay
भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री आदरणीय श्री नरेन्द्र मोदी जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएँ। आप स्वस्थ रहें दीर्घायु हों और देश का नेतृत्व करते रहें । आपके कुशल नेतृत्व में देश दुनिया भर में एक सशक्त राष्ट्र के रूप में स्थापित हुआ है ।
"ये दिल माँगे मौर"
देवभूमि/वीरभूमि हिमाचल के वीर सपूत,कारगिल युद्ध के महानायक परमवीर चक्र सम्मानित बलिदानी कैप्टन विक्रम बत्रा जी की जयंती पर उन्हें शत-शत नमन। भारत की आने वाली सभी पीढ़ियाँ आपकी शौर्य गाथाओं से प्रेरणा लेकर राष्ट्र की रक्षा हेतु प्रेरित होते रहेंगी।

महान शिक्षक डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन जी की जयंती के अवसर पर उन्हें कोटि-कोटि नमन।आप भारत के महान दार्शनिक, प्रथम उपराष्ट्रपति और दूसरे राष्ट्रपति थे, जिनके जन्मदिन को देश भर में शिक्षक दिवस के रूप में मनाया जाता है।शिक्षक दिवस की सभी देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएँ ।
नेपाल के उत्तरी सीमावर्ती क्षेत्र में आई भयंकर बाढ़ से प्रभावित सभी मृतकों के परिजनों एवं पीड़ित तथा घायलों के प्रति राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ गहरी संवेदना प्रकट करता है। नेपाल में आज बुधवार को सुबह आई भीषण बाढ़ के कारण रसुवा, धादिङ्ग, नुवाकोट, चितवन और पूर्वी नवलपरासी ज़िले प्रभावित हुए हैं। इन जिलों में आई भीषण आपदा में हजारों लोग प्रभावित हुए हैं।
इस आपदा में पीड़ितों के सहयोग हेतु हम सभी तत्पर हैं तथा हर सम्भव सहायता प्रदान करने का प्रयास करेंगे। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ समस्त लोगों से अनुरोध करता है कि इस अप्रत्याशित स्थिति में हर संभव सहायता हेतु आगे आएं।
दत्तात्रेय होसबाले
सरकार्यवाह
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ
Our thoughts and prayers are with everyone affected at Nepal in this devastating hour. May God give strength to the families who have lost loved ones, protect those still missing, and guide the rescue teams to everyone who needs help. May peace, courage and hope prevail.
#nepal
अपने आप को चर्चा के केंद्र में लाना हो तो किसी बड़े व्यक्तित्व के बारे में झूठ कह दो कि मुझे उन्होंने धमकी दी। परन्तु झूठ बोलने से एक बार तो लोगों को गुमराह किया जा सकता है बार-बार नहीं।
गुरुकुल एक ऐसा मंदिर होता है जहाँ से शिक्षार्थी शिक्षा प्राप्त करके समाज जीवन में महत्वपूर्ण दायित्वों पर विराजमान होकर राष्ट्र और समाज की सेवा में समर्पित होते हैं। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के 57वें स्थापना दिवस के अवसर पर सभी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनायें।
विश्व के सबसे बड़े छात्र संगठन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के स्थापना दिवस “राष्ट्रीय विद्यार्थी दिवस” की सभी को हार्दिक शुभकामनाएँ ।
#NationalStudentsDay
श्रीगंगानगर राजस्थान की घटना विचलित करने वाली है,दरिदों को मौत से बद्तर सजा मिलनी चाहिए। इस देश की वर्तमान कानून व्यवस्था से ये संभव नहीं है,इसलिए अति कठोर कानून लाने होंगे।
@narendramodi@AmitShah@BhajanlalBjp@RahulGandhi
नींव के पत्थर बनकर जिन्होंने कठिन तप कर आदर्श जीवन जीकर विचार के अनुरूप संगठन को मजबूत आधार दिया , आज की पीढ़ी को उनके द्वारा स्थापित शाश्वत जीवन मूल्यों से प्रेरणा लेकर कार्यपद्धति के अनुरूप कार्य करने से ही समाज में लक्षित परिवर्तन हो सकता है ।
देश के जाने माने खिलाड़ी पद्मश्री जसपाल राणा के असामयिक निधन पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ गहरा शोक व्यक्त करता है। वे अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित निशानेबाज़ होने के साथ-साथ उच्च कोटि के प्रतिष्ठित प्रशिक्षक भी थे जिसके लिए उन्हें द्रोणाचार्य पुरस्कार भी मिला था। उन्होंने खेल के द्वारा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का सम्मान बढ़ाया। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए ईश्वर से यह प्रार्थना करता है कि उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें। ॐ शान्ति:।
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ