केंद्रीय मंत्रिमंडल में हमारे साथी शिक्षा मंत्री श्री @dpradhanbjp जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु जीवन की कामना करता हूं।
12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर पटना, बिहार में आयोजित कार्यक्रम में सहभागिता की।
योग केवल व्यायाम नहीं, बल्कि स्वस्थ शरीर, शांत मन और संतुलित जीवन का मार्ग है। आइए, योग को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाकर स्वस्थ एवं सशक्त भारत के निर्माण में सहभागी बनें।
#InternationalYogaDay #YogaDay2026 #YogaForOneEarthOneHealth
विकसित भारत का संकल्प, जन-जन का विश्वास।
पूर्णिया के कला भवन में आयोजित 'विश्वास, विकास और जनकल्याण के 12 साल – विकसित भारत संकल्प सम्मेलन' में उमड़ा जनसैलाब, उत्साह और विकसित भारत के प्रति अटूट विश्वास।
#12YearsOfSeva#ViksitBharat#Purnia
महामहिम राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई।
ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु जीवन की कामना करता हूं।
@rashtrapatibhvn
पूर्णिया के कला भवन में आयोजित 'विश्वास, विकास और जनकल्याण के 12 साल – विकसित भारत संकल्प सम्मेलन' में उपस्थित जनसमूह के साथ विकसित भारत के संकल्प को नई ऊर्जा प्रदान की।
आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के नेतृत्व में सेवा, सुशासन और जनकल्याण के 12 वर्षों की यह यात्रा विकसित भारत के अमृतकाल की मजबूत आधारशिला है।
विकसित भारत का संकल्प, जन-जन का संकल्प।
#12YearsOfSeva #ViksitBharat #purniya
आज पटना में राष्ट्रीय मत्स्यिकी विकास बोर्ड (NFDB), हैदराबाद के क्षेत्रीय कार्यालय का उद्घाटन किया।
बिहार में NFDB के इस क्षेत्रीय कार्यालय की स्थापना मत्स्य क्षेत्र के विकास को नई दिशा देने वाला महत्वपूर्ण कदम है। इसके माध्यम से मत्स्य पालकों को आधुनिक तकनीक, गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण, वैज्ञानिक मार्गदर्शन तथा बेहतर बाजार संपर्क की सुविधाएं उपलब्ध होंगी, जिससे उनकी आय में वृद्धि के साथ राज्य में रोजगार और आर्थिक गतिविधियों को भी बल मिलेगा।
इस अवसर पर बिहार के माननीय मुख्यमंत्री श्री @samrat4bjp जी, बिहार सरकार के सहकारिता मंत्री श्री @ramkripalmp जी, पटना साहिब के माननीय विधायक श्री रत्नेश कुशवाहा जी एवं अन्य गणमान्य अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति रही।
आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodiजी के नेतृत्व में मत्स्य संपदा के संरक्षण, संवर्धन एवं मत्स्य पालकों के समग्र कल्याण के लिए हमारी सरकार निरंतर प्रतिबद्ध है।
#NFDB #patna #fisheries
Attended the 11th Governing Council Meeting of NITI Aayog in New Delhi, chaired by Hon’ble Prime Minister Shri @narendramodi Ji.
Engaged in meaningful discussions on strengthening cooperative federalism and advancing the vision of Viksit Bharat through inclusive and sustainable development.
#NITIAayog #NarendraModi #ViksitBharat #GovernmentofIndia
NITI Aayog
बिहार विधानमंडल परिसर में बिहार विधान परिषद द्विवार्षिक चुनाव-2026 हेतु एनडीए प्रत्याशियों के नामांकन कार्यक्रम में सहभागिता की।
सभी सम्मानित प्रत्याशियों को हार्दिक शुभकामनाएँ। पूर्ण विश्वास है कि वे जनता के आशीर्वाद एवं समर्थन से विजय प्राप्त कर बिहार के विकास, सुशासन और जनकल्याण के संकल्प को और अधिक सशक्त बनाएंगे।
#NDA4Bihar #ViksitBihar #JDU #MLC
विशाखापट्टनम, आंध्र प्रदेश में आयोजित राष्ट्रीय सीफूड निर्यात कार्यशाला में सहभागिता कर उपस्थित जनों को संबोधित किया।
समुद्री उत्पादों के निर्यात और मत्स्य क्षेत्र के विकास से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की।
#workshop#SeafoodExports#visakhapatnam
उत्तर प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री श्री @myogiadityanath जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु जीवन की कामना करता हूं।
राहुल गांधी जी की दादी ने देश में आपातकाल लगाया था, इसलिए शायद उन्हें हर जगह वही दिखाई देता है।
आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodiजी लोकतंत्र, प्रजातंत्र और लोकशाही के मूल्यों में विश्वास करते हैं। जबकि कांग्रेस और उसके नेता वर्षों से परिवारवाद और वंशवादी राजनीति के प्रतीक रहे हैं।
कांग्रेस पार्टी का इतिहास देख लीजिए—नेहरू परिवार के अलावा जो भी नेता उभरने की कोशिश करता है, उसे किनारे कर दिया जाता है। सीताराम केसरी को कांग्रेस अध्यक्ष बनने के बाद जिस तरह अपमानित कर हटाया गया, वह सबके सामने है। पी.वी. नरसिम्हा राव जैसे प्रधानमंत्री के साथ भी पार्टी का व्यवहार किसी से छिपा नहीं है। डॉ. मनमोहन सिंह भले ही देश के प्रधानमंत्री थे, लेकिन वास्तविक नियंत्रण सोनिया गांधी के हाथों में माना जाता था।
ऐसे लोग लोकतंत्र की बात करते हैं, यह आश्चर्य की बात है। लोकतंत्र केवल सत्ता में होने का नाम नहीं, बल्कि जनता के विश्वास, जनभागीदारी और जनहित को सर्वोपरि रखने का नाम है।
प्रधानमंत्री जी जनता के भरोसे को अपनी सबसे बड़ी ताकत मानते हैं। वे लोकतांत्रिक मूल्यों में विश्वास करते हैं, जनता के हित में काम करते हैं और देश की सेवा को ही अपना सबसे बड़ा संतोष मानते हैं। उनकी राजनीति का आधार जनता है, न कि परिवारवाद।
#Congress #Parivarvad #emergency
आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी 10 जून को सबसे लंबे समय तक लगातार सेवा देने वाले प्रधानमंत्रियों में एक नया कीर्तिमान स्थापित करेंगे। लेकिन यह केवल एक रिकॉर्ड नहीं, बल्कि देशवासियों के अटूट विश्वास का प्रतीक है।
देश के लोग दो बातें अक्सर कहते हैं—'मोदी की गारंटी' और 'मोदी जो कहते हैं, वह करते हैं।' यही भरोसा उन्हें जनता के दिलों से जोड़ता है। लोकतंत्र में सरकारें विश्वास के आधार पर बनती और चलती हैं।
प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में भारत की अर्थव्यवस्था 11वें स्थान से बढ़कर दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनी है। कोरोना महामारी जैसे अभूतपूर्व संकट के समय, जब देश में पर्याप्त स्वास्थ्य अवसंरचना नहीं थी, तब उन्होंने प्रभावी नेतृत्व प्रदान करते हुए लाखों लोगों की जान बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। भारत ने न केवल अपने नागरिकों तक वैक्सीन पहुंचाई, बल्कि दुनिया के अनेक देशों की भी सहायता की।
आज प्रधानमंत्री जी 'विकसित भारत 2047' के संकल्प को लेकर निरंतर आगे बढ़ रहे हैं और देश को नई ऊंचाइयों की ओर ले जा रहे हैं।
#PMModiji #NarendraModi
जीवन पर्यंत गरीबों-मज़दूरों के हक की लड़ाई लड़ने वाले समता पार्टी के संस्थापक, हम सबों के अभिभावक एवं लोकसमता के लौहस्तंभ भारत के पूर्व रक्षा मंत्री "पद्मविभूषण" स्व. जॉर्ज फ़र्नान्डिस साहब की जयंती पर उन्हें कोटिशः नमन करते हुए भावपूर्ण श्रद्धा-सुमन अर्पित करता हूं।
#georgefarnandis #SamtaParty
समस्त देशवासियों को असीम आस्था, त्याग, बलिदान और आपसी भाईचारा का त्योहार ईद-उल-अजहा (बक़रीद) की दिली मुबारकबाद।
दुआ करता हूं कि खुदा सभी लोगों पर अपनी रहमतों की बारिश करें और आप सभी का जीवन सुख, शांति एवं समृद्धि से भरा रहे।
#bakridmubarak#Bakrid
आज आइजोल स्थित लोक भवन में माननीय राज्यपाल जनरल (डॉ.) विजय कुमार सिंह जी, PVSM, AVSM, YSM (सेवानिवृत्त) से शिष्टाचार भेंट कर मिजोरम में मत्स्य पालन, पशुपालन एवं डेयरी क्षेत्र के व्यापक विकास को लेकर विस्तार से चर्चा की।
इस दौरान केंद्र सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से मत्स्य उत्पादन बढ़ाने, एक्वाकल्चर को आधुनिक तकनीकों से सशक्त बनाने, पशु चिकित्सा एवं पशुधन सेवाओं को मजबूत करने तथा डेयरी क्षेत्र में आत्मनिर्भरता एवं रोजगार के नए अवसर सृजित करने पर सार्थक विचार-विमर्श हुआ।
पूर्वोत्तर भारत, विशेषकर मिजोरम, प्राकृतिक संसाधनों और अपार संभावनाओं से समृद्ध है।
आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में हमारी सरकार इस क्षेत्र के किसानों, पशुपालकों और मत्स्य पालकों की आय बढ़ाने तथा ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने हेतु निरंतर प्रतिबद्ध है।
#NorthEastStates #Mizoram #Fisheriessector
मिजोरम के माननीय मुख्यमंत्री श्री @Lal_Duhoma जी से आत्मीय मुलाकात हुई।
मत्स्य पालन, पशुपालन एवं डेयरी क्षेत्र के विकास तथा जनकल्याण से जुड़े विभिन्न विषयों पर सकारात्मक चर्चा हुई।
मिजोरम की समृद्ध संस्कृति, आत्मीयता एवं सम्मान के लिए मुख्यमंत्री जी का हृदय से आभार।
#Mizoram
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद श्री @NitinNabin जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना करता हूं।
#nitinnabin
श्री राहुल गांधी जी,
आपने ये कहावत सुनी होगी — 'चोर मचाए शोर'।
कांग्रेस पार्टी ने अपने पूरे शासनकाल में संविधान की धज्जियां उड़ाई हैं... और आप दोष किसी और को दे रहे हैं।
देश का गद्दार कांग्रेस पार्टी है और कोई नहीं... देशभक्तों को देश का गद्दार कहना इस देश की भावना का अपमान है।
कांग्रेस पार्टी की संविधान विरोधी कार्रवाई — आपातकाल — आपने नहीं देखा, उस समय आपकी उम्र मात्र 5 वर्ष थी। लेकिन इस देश की जनता ने वह काला दौर झेला, जब न्यायपालिका की आज़ादी समाप्त कर दी गई थी, मीडिया की आवाज़ दबा दी गई थी, पत्रकारों को जेल में डाल दिया गया था और देशवासियों के मौलिक अधिकार छीन लिए गए थे। लोकतंत्र का गला घोंटकर कांग्रेस ने देश के संविधान पर काला धब्बा लगाया था।
संविधान की धज्जियां उड़ाने वाली पार्टी कांग्रेस पार्टी है, जिसकी विरासत को आप आज आगे बढ़ा रहे हैं। आज भी आप संविधान की आड़ में देश को बांटने और वोट बैंक की राजनीति करने में लगे हुए हैं।
आप चाहते हैं कि इस देश में घुसपैठिए भी नागरिक बन जाएं, मतदाता बन जाएं और देश की सुरक्षा से खिलवाड़ होता रहे। वाह रे आपका संविधान प्रेम!
देश की जनता सब समझ चुकी है। भाजपा और आरएसएस को नहीं, बल्कि कांग्रेस की असलियत को पहचान चुकी है। यही कारण है कि आज आप जहां-जहां जाते हैं, जनता आपको नकार रही है।
कांग्रेस लगातार सिमट रही है, सिकुड़ रही है और जनता का विश्वास खोती जा रही है।
अभी भी समय है, संभल जाइए। संविधान का सम्मान करिए, लोकतंत्र को बदनाम करना बंद करिए और संविधान विरोधी अनर्गल बयान देकर देश को गुमराह मत करिए।