"मैं अपनी कही बातो से मुकर भी सकता हूँ,
जो करने को मना किया वो कर भी सकता हूँ...।
"जिसे याद करना जरूरी हो गया साँसो की तरह,
'विशु' भुला देने का उसे, दिखा हुनर भी सकता हूँ...।
कुमार विशु ✍️
#NewProfilePic
ALT 👇
"अभिनय के फलक का आफताब चला गया,
"खुदा का एक तोहफा नायाब चला गया ।
"ना हुआ है ना होगा उनके जैसा कोई ओर 'विशु',
"कलाकार एक बेमिसाल, शानदार, लाजवाब चला गया ॥
कुमार विशु ✍️
#DharmendraDeol
"क्यूं ना अब अपना काम तमाम करते है,
एक खूबसूरत कफ़न का इंतजाम करते है...।
"जिंदो की बस्ती में बहुत हुई गुजर-बसर 'विशु',
चल ठिकाना अब अपना शमशान करते है...।
कुमार विशु ✍️
@PrachiVishkarma गर्व तो है ही देश को । लेकिन तुम्हारे लिये गर्व करने का एक व्यक्तिगत कारण ये भी बन जाता है कि इसका सरनेम विश्वकर्मा है और मेरे लिये गर्व करने का व्यक्तिगत कारण ये बन जाता है कि यें जिस शहर की रहने वाली है वो मेरा पडोसी शहर है । 😎