स्नेह, विश्वास, संस्कार एवं आत्मीयता के पावन पर्व रक्षाबंधन की प्रदेश वासियों को हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं।
आइए, भाई-बहन के अटूट प्रेम के प्रतीक इस पवित्र पर्व पर हम सभी अपनी सनातन सांस्कृतिक विरासत एवं पारिवारिक मूल्यों को सुदृढ़ करने हेतु संकल्पित हों।
मेरे सम्मानित प्रदेशवासियों,
रक्षाबंधन भाई की कलाई पर बंधने वाला रक्षा-सूत्र मात्र नहीं, अपितु स्नेह, विश्वास और संकल्प का पावन पर्व है, जो परिवार को जोड़ता है, समाज में आत्मीयता जगाता है तथा बहन-बेटियों के सम्मान, सुरक्षा एवं स्वाभिमान के प्रति अपने दायित्व का स्मरण कराता है।
रक्षा का यही भाव एक संवेदनशील सरकार के संकल्प में भी दिखाई देता है। हमारी सरकार ने विगत साढ़े नौ वर्षों में बहन-बेटियों की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को सर्वोच्च प्राथमिकता दी है।
आप सबसे आग्रह है कि रक्षा-सूत्र के संकल्प को अपने आचरण का हिस्सा बनाएं। प्रत्येक बहन-बेटी के सम्मान और सुरक्षा का संकल्प लें। सुरक्षाबल, पुलिसकर्मियों और आपदा राहतकर्मियों को रक्षा-सूत्र बांधकर उनके प्रति अपनत्व और कृतज्ञता प्रकट करें। साथ ही, स्थानीय स्तर पर निर्मित राखियों एवं उपहारों को प्राथमिकता दें।
श्री नितिन नबीन जी को @BJP4India के कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर हार्दिक बधाई!
आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के यशस्वी नेतृत्व में आप संगठन के प्रत्येक कार्यकर्ता में 'राष्ट्र प्रथम' के पवित्र संकल्प को और अधिक पुष्ट करने में सफल होंगे।
पूर्ण विश्वास है कि आपके साथ भारतीय जनता पार्टी गरीब-कल्याण, सुशासन व जन-भागीदारी की अपनी मूल भावना को नए आयाम देगी और संगठन का प्रत्येक कदम 'विकसित भारत' के संकल्पों को गति प्रदान करेगा।
मेरे प्रिय प्रदेश वासियों,
25 नवंबर, 2025 को श्री अयोध्या धाम का नाम पुनः इतिहास के पृष्ठ पर स्वर्णिम अक्षरों में अंकित होगा।
आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के मार्गदर्शन से श्री अयोध्या धाम में हो रहा हर कार्य प्रभु श्री राम के जीवन मूल्यों से प्रेरित है।
मेरी यही कामना है कि धर्म-ध्वजा की पुनर्स्थापना से प्रदेश में सुख, शांति और समृद्धि का नया युग आरंभ हो।
जय श्री राम।
सुशासन की जीत हुई है।
विकास की जीत हुई है।
जन-कल्याण की भावना की जीत हुई है।
सामाजिक न्याय की जीत हुई है।
बिहार के मेरे परिवारजनों का बहुत-बहुत आभार, जिन्होंने 2025 के विधानसभा चुनावों में एनडीए को ऐतिहासिक और अभूतपूर्व जीत का आशीर्वाद दिया है। यह प्रचंड जनादेश हमें जनता-जनार्दन की सेवा करने और बिहार के लिए नए संकल्प के साथ काम करने की शक्ति प्रदान करेगा।
Every Indian feels immense pride in Team India’s World Cup victory. It was a delight interacting with the women’s cricket team. Do watch! https://t.co/PkkfKFBNbb
A spectacular win by the Indian team in the ICC Women’s Cricket World Cup 2025 Finals. Their performance in the final was marked by great skill and confidence. The team showed exceptional teamwork and tenacity throughout the tournament. Congratulations to our players. This historic win will motivate future champions to take up sports.
#WomensWorldCup2025
भोजपुरी समाज आज देश और दुनिया के हर कोने में छठ पर्व की आस्था से जुड़ा है।
यह पर्व आत्मशुद्धि और लोक-कल्याण का प्रतीक होने के साथ ही सामाजिक सौहार्द और राष्ट्रीय एकता का सशक्त संदेश भी देता है।
लोक आस्था और सूर्योपासना के पावन पर्व छठ के अवसर पर आज लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में सहभाग किया।
छठी मइया के कृपा सब लोगन पर बनल रहे।
जय छठी मइया!
An excellent speech by Raksha Mantri Rajnath Singh Ji, giving an insightful perspective on the success of India’s security apparatus and the courage of our armed forces in Operation Sindoor.
@rajnathsingh
https://t.co/P7wXYCyRXk
पाकिस्तान की संसद में योगी मॉडल की चर्चा!
"अकेले उत्तर प्रदेश की आर्थिक स्थिति पूरे पाकिस्तान से बेहतर।
पूरे पाकिस्तान का बजट 62 बिलियन डॉलर है,
जबकि अकेले उत्तर प्रदेश का बजट 97 बिलियन डॉलर है।"
: पाकिस्तानी सांसद
मुख्यमंत्री श्री @myogiadityanath जी महाराज से आज लखनऊ में जनपद प्रयागराज के फूलपुर के पूर्व ब्लॉक प्रमुख श्री राकेश बहादुर सिंह जी ने शिष्टाचार भेंट की।
रामाय रामभद्राय रामचन्द्राय वेधसे।
रघुनाथाय नाथाय सीतायाः पतये नमः॥
प्रभु श्री राम की पावन जन्मभूमि श्री अयोध्या धाम में श्री राम जन्मभूमि मंदिर के प्रथम तल पर श्री राम दरबार सहित अष्ट देवालयों में देव विग्रहों के प्राण-प्रतिष्ठा कार्यक्रम में आज पूज्य साधु-संतों एवं धर्माचार्यों के पावन सान्निध्य में सहभाग का परम सौभाग्य प्राप्त हुआ।
'रघुकुलनंदन' की कृपा सकल संसार पर बनी रहे।
सियावर रामचन्द्र की जय!
प्रयागराज महाकुंभ में आज पवित्र संगम में स्नान के बाद पूजा-अर्चना का परम सौभाग्य मिला। मां गंगा का आशीर्वाद पाकर मन को असीम शांति और संतोष मिला है। उनसे समस्त देशवासियों की सुख-समृद्धि, आरोग्य और कल्याण की कामना की। हर-हर गंगे!
तत्राभिषेकं यः कुर्यात् संगमे शंसितव्रतः।
तुल्यं फलमवाप्नोति राजसूयाश्वमेधयोः॥
एकता, समता और समरसता के महासमागम, भारतीयता और मानवता के महोत्सव, महाकुम्भ-2025, प्रयागराज में आज अपने मंत्रिमंडल के मा. सदस्यों के साथ पवित्र त्रिवेणी संगम में पावन स्नान का सौभाग्य प्राप्त हुआ।
माँ गंगा, माँ यमुना और माँ सरस्वती सभी का कल्याण करें।
पौष पूर्णिमा पर पवित्र स्नान के साथ ही आज से प्रयागराज की पुण्यभूमि पर महाकुंभ का शुभारंभ हो गया है। हमारी आस्था और संस्कृति से जुड़े इस दिव्य अवसर पर मैं सभी श्रद्धालुओं का हृदय से वंदन और अभिनंदन करता हूं। भारतीय आध्यात्मिक परंपरा का यह विराट उत्सव आप सभी के जीवन में नई ऊर्जा और उत्साह का संचार करे, यही कामना है।
I am grateful to President Dr. Irfaan Ali, the Government and the people of Guyana for conferring ‘The Order of Excellence.’ This honour belongs to the people of India.
May the India-Guyana friendship grow even stronger in the times to come.
@DrMohamedIrfaa1@presidentaligy