एक भयंकर आर्थिक तूफ़ान सर पर है।
12 साल में मोदी जी ने जो ढाँचा खड़ा किया - वह सिर्फ़ अडानी और अंबानी के लिए था।
और, अब वही ढाँचा भरभराकर ढहने वाला है।
चोट उन्हें नहीं लगेगी - उनके पास निकलने के रास्ते हैं।
चोट आपको लगेगी - युवाओं को, ग़रीबों को, मध्यमवर्ग को, किसानों को, मज़दूरों को, छोटे व्यापारियों को - जो कभी इस ढाँचे का हिस्सा थे ही नहीं।
अपने आसपास देखिए। क्या आप उस ढाँचे का हिस्सा हैं - या उस तूफ़ान का शिकार?
चुनावी राहत खत्म, महंगाई की गर्मी तैयार!
29th April के बाद देखिए - पेट्रोल, डीज़ल, सब महंगे होंगे।
जब तेल सस्ता था, मोदी सरकार ने अपना मुनाफ़ा रखा। अब महंगा है, तो बोझ आप पर डालेगी।
सस्ते की लूट मचाती सरकार - जनता को बस महंगाई की मार।
रंग-ए-शराब से मेरी नीयत बदल गई
वाइज़ की बात रह गई साक़ी की चल गई
मछली ने ढील पाई है लुक़्मे पे शाद है
सय्याद मुतमइन है कि काँटा निगल गई
~अकबर इलाहाबादी
अब ये कहने की भी ज़रूरत नहीं कि चुनाव आयोग सीधे बीजेपी से निर्देश लेकर और बीजेपी के अंडर में काम कर रहा है। ये अब जग ज़ाहिर है और बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। कम से कम ऐसी भाषा के ट्वीट करके इतने अहम संस्थान की इज़्ज़त तो सरेआम मत उछालिये।
गरीब के घर में चूल्हा नहीं जलता है. बच्चा रात-रात रोता है. मां आंसू पीकर सोती है.
और देश के नेताओं को गरीब की परवाह तक नहीं है.
- नरेंद्र मोदी (22 नवंबर 2013)
Not many opportunities this #WorldCup, but when it mattered, Sanju stood tall and played the innings of his life 👏🏻 That’s the mindset of a champion! Stay ready, stay patient and never stop believing! Proud of you @IamSanjuSamson! The spirit of never giving up always wins!
#ICCT20WorldCup2026 #INDvsWI
जिसका डर था, वही हुआ।
इंडो-यूएस ट्रेड डील के संयुक्त बयान ने साफ़ कर दिया है कि पहली बार भारतीय कृषि को अंतरराष्ट्रीय व्यापार समझौते का हिस्सा बनाया जा रहा है। कुछ कृषि उत्पादों पर आयात शुल्क शून्य कर दिए गए हैं, मक्का-सोया जैसे उत्पाद पिछले दरवाज़े से प्रवेश कर रहे हैं और आगे शर्तें और ढीली होंगी।
अब भ्रम नहीं, हक़ीक़त से सामना ज़रूरी है। इस हमले के ख़िलाफ़ देश के किसान और किसान संगठनों को कमर कसनी होगी। #IndoUSTradeDeal