भावुक हूँ आनंदित हूँ
मर्यादित हूँ शरणागत हूँ
सन्तुष्ट हहूँ नि:शब्द हूँ
बस राममय हूँ ।
सियावर रामचंद्र जी की जय ।
राम लल्ला आ गए । सभी जिन्होंने इसको सम्भव किया , बलिदान दिया , उनका क्र्त्ग्य ।
जय श्री राम ।
रघुकुल तिलक सुजन सुखदाता।
आयउ कुसल देव मुनि त्राता।।
।।जय श्री राम-जय जय सीता राम।।
पीढ़ियों का संघर्ष और सदियों का संकल्प पूर्ण हुआ।
धर्मनगरी श्री अयोध्या धाम में आज प्रभु श्री रामलला के नवीन विग्रह की प्राण-प्रतिष्ठा शास्त्रोक्त पद्धति से सकुशल संपन्न हुई।
कोटि-कोटि रामभक्तों के सद्प्रयास, एकनिष्ठ ध्येय, उनकी आस्था एवं पवित्र आहुति का सुफल, यह 'राष्ट्र मंदिर' सनातन मूल्यों व आदर्शों को विश्व में पुन: प्रस्थापित करेगा।
आज हम सभी आह्लादित हैं, आनंदित हैं, राममय हैं।
प्रभु के चरणों में नमन करते हुए प्रदेश और देश वासियों को आज के इस रामोत्सव के अवसर पर कोटि-कोटि बधाई एवं अभिनंदन!
आज जीवन धन्य हो गया!
शताब्दियों की प्रतीक्षा, प्रण और प्रार्थना आज श्री अयोध्या धाम में प्रभु श्री रामलला के नवीन विग्रह की प्राण-प्रतिष्ठा के साथ पूर्ण हुई।
यह ऐतिहासिक एवं पुण्य अवसर बड़े सौभाग्य से प्राप्त हुआ है। पीढ़ियों के संकल्प की सिद्धि का साक्षी बनकर अभिभूत हूं, कृतज्ञ हूं, आह्लादित हूं।
जय श्री राम!
अयोध्या धाम में श्री राम लला की प्राण-प्रतिष्ठा का अलौकिक क्षण हर किसी को भाव-विभोर करने वाला है। इस दिव्य कार्यक्रम का हिस्सा बनना मेरा परम सौभाग्य है। जय सियाराम! https://t.co/GAuJXuB63A
जय श्री राम!
प्रभु श्री राम की प्राण-प्रिय नगरी श्री अयोध्या धाम में श्री रामलला के नवीन विग्रह की प्राण-प्रतिष्ठा कार्यक्रम में @RSSorg के माननीय सरसंघचालक आदरणीय मोहन भागवत जी का हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन!
@DrMohanBhagwat
@DeepanParthy@NarendramodiPa@Swamy39 Didn't you learn ramayana?
Shree ram sacrifice their personal relations, his rajya just for setting the good example of ramrajya
कभी संकल्प था -
जहां राम का जन्म हुआ,
हम मंदिर वहीं बनायेंगे ।
सौगंध राम की खाते हैं,
हम मंदिर भव्य बनायेंगे ।
अब संकल्प सिद्ध हुआ है -
रोम रोम में रमा है,
राम का पवित्र नाम।
राम का ये दिव्य धाम,
देखते रह जायेंगे॥
आओ मेरे राम ।
आज परमपूजनीय श्री रामभद्राचार्य जी से भेंट हुई, उनका आशीर्वाद लिया।
उनके द्वारा आयोजित शास्त्रवत् सामूहिक हनुमान जी यज्ञ में भाग लिया।
अयोध्या धाम में श्री राम के स्वागत में सब राममयी हैं। कल अयोध्या के राजा लम्बे वनवास के बाद अपने घर आ रहे हैं ।
आओ मेरे राम, आओ मेरे राम 🚩
श्री अयोध्या धाम में श्रीराम जन्मभूमि पर आज हो रही प्रभु श्री रामलला के नूतन विग्रह की प्राण-प्रतिष्ठा से पीढ़ियों का संघर्ष एवं सदियों का संकल्प पूर्ण हुआ है। इस अवसर पर युगपुरुष ब्रह्मलीन महंत दिग्विजयनाथ जी महाराज और राष्ट्रसंत ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ जी महाराज के प्रति भावपूर्ण श्रद्धांजलि है।
जय जय श्री राम!