राज्य सरकार आंगनवाड़ियों को सर्वसुविधायुक्त बना रही है…
आज उज्जैन में 'सक्षम आंगनवाड़ी केंद्र : सुदृढ़ीकरण, अवलोकन एवं संवाद' कार्यक्रम में आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं एवं बच्चों से संवाद कर सर्वांगीण विकास हेतु संचालित व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री लाड़ली लक्ष्मी योजना के प्रमाण-पत्र एवं विभिन्न योजनाओं के हितग्राहियों को हितलाभ वितरित किए। साथ ही, 'एक पेड़ माँ के नाम' अभियान के अंतर्गत पौधरोपण भी किया।
किसानों की समृद्धि के लिए प्रदेश सरकार प्रतिबद्ध है...
आज इंदौर में राज्य स्तरीय बलराम कृषि महोत्सव का शुभारंभ कर कृषि और उद्यानिकी क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले किसानों को सम्मानित किया।
हमारी सरकार ने किसान कल्याण वर्ष में अन्नदाताओं को अनेक योजनाओं की सौगात दी है, जिसके अंतर्गत आगामी 6 माह में किसान हित में निरंतर कार्यक्रम होंगे, तथा बलराम कृषि महोत्सव समारोह 13 नवम्बर तक चलेगा।
माननीय केंद्रीय मंत्री श्री @mlkhattar जी के साथ आज इंदौर के पितृ पर्वत स्थित पितरेश्वर हनुमान मंदिर में दर्शन-पूजन कर सभी के मंगल एवं कल्याण की कामना की।
मध्यप्रदेश के 70वें स्थापना दिवस के पावन अवसर पर भोपाल में आयोजित ‘अभ्युदय मध्यप्रदेश’ कार्यक्रम का शुभारंभ कर विचार साझा किए।
‘अभ्युदय मध्यप्रदेश’ विकसित, समृद्ध और आत्मनिर्भर मध्यप्रदेश के संकल्प को साकार करने की दिशा में सशक्त कदम है। इस अवसर पर सुप्रसिद्ध गायक श्री @JubinNautiyal ने शानदार प्रस्तुति दी।
#समृद्ध_मध्यप्रदेश
मध्यप्रदेश के 70वें स्थापना दिवस पर भोपाल में आयोजित कार्यक्रम अभ्युदय मध्यप्रदेश के तीसरे दिन आज महानाट्य 'सम्राट विक्रमादित्य' की अत्यंत आकर्षक प्रस्तुति ने देश के वैभवशाली इतिहास को जीवंत कर दिया।
बड़ी संख्या में नागरिकों की उपस्थिति और उनका गौरवशाली अतीत से उत्साह के साथ जुड़ाव अत्यंत प्रशंसनीय रहा। प्रस्तुति की सफलता के लिए कलाकारों को बधाई, दर्शकों का आभार!
#समृद्ध_मध्यप्रदेश
संकट की इस घड़ी में मध्यप्रदेश श्रीमती सोनम रघुवंशी के परिवार के साथ खड़ा है। मैंने इस संबंध में मेघालय के मुख्यमंत्री से चर्चा की है। मध्यप्रदेश के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मेघालय के अधिकारियों के साथ निरंतर संपर्क में हैं। इस प्रकरण में सीबीआई जाँच आदेशित करने हेतु मैंने माननीय केंद्रीय गृह मंत्री श्री @AmitShah जी से आग्रह किया है। श्रीमती सोनम रघुवंशी की सुरक्षित वापसी हेतु हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं।
'विजयी विश्व तिरंगा प्यारा...'
ऐतिहासिक #OperationSindoor में हमारी सेना के अद्भुत साहस और शौर्य ने राष्ट्र को गौरवान्वित किया है। आज सेना के पराक्रम को नमन करते हुए नर्मदापुरम जिले के सिवनी मालवा में आयोजित 'तिरंगा यात्रा' में शामिल होकर गर्व की अनुभूति हो रही है।
ऑपरेशन सिंदूर ने दिखा दिया है कि जब मां भारती के सपूत सीमा पर उतरते हैं तो विजय निश्चित होती है। यह 'तिरंगा यात्रा' हमारे वीर जवानों के शौर्य, त्याग, समर्पण और विजय की यात्रा है व भारत मां के वीरों को देशवासियों की ओर से प्रणिपात है।
#TirangaYatraMP
आज अक्षय तृतीया के पुण्य अवसर पर शाजापुर जिले के ग्राम रामपुरा में आयोजित सामूहिक विवाह कार्यक्रम में सहभागिता कर नवविवाहित युगलों को आशीर्वाद दिया।
#AkshayaTritiya
जनजातीय भाई-बहनों का कल्याण हमारी प्राथमिकता है...
आपसे प्राप्त स्नेह और विश्वास ने मुझे नई ऊर्जा से भर दिया है। आपके जीवन को सरल और सुगम बनाने के लिए हम प्रतिबद्ध हैं।
मध्यप्रदेश का किसान,
नहीं है केवल अन्नदाता,
वह है भविष्य का निर्माता...
मंदसौर में 3 मई' 2025 को "कृषि उद्योग समागम 2025" आयोजित होगा, जो मध्यप्रदेश के किसान कल्याण और कृषि विकास का नया अध्याय लिखेगा। आप सादर आमंत्रित हैं।
भोपाल स्थित वन विहार राष्ट्रीय उद्यान का भ्रमण कर वन्य जीवों के संरक्षण एवं पर्यावरण संतुलन बनाए रखने हेतु किए जा रहे प्रयासों का अवलोकन किया।
राष्ट्रीय उद्यान स्थित तालाब में कुछ नन्हे कछुओं को उनके प्राकृतिक आवास में छोड़ा।
निवेश, नेटवर्किंग और नवाचार, खुल रहे हैं विकास के नए द्वार...
14 मई, 2025 को बेंगलुरू में आयोजित होगा Interactive Session On Opportunities In Madhya Pradesh
इंदौर प्रवास के दौरान आज कमला नेहरू प्राणी संग्रहालय पहुंचकर नर किंग कोबरा को स्नेक पार्क में छोड़ा।
यहां जैव विविधता के संरक्षण के लिए जारी प्रयास प्रशंसनीय हैं। जीवों का संरक्षण प्रकृति की सेवा है, आगामी पीढ़ी को इनसे परिचित कराने का सहज साधन है।