जिला कांग्रेस कमेटी कोटपूतली-बहरोड़ के अध्यक्ष व विराटनगर के पूर्व विधायक श्री इन्द्राज गुर्जर जी को जन्मदिन की बहुत-बहुत बधाई एवं शुभकामनाएँ।
भगवान श्री देवनारायण से आपके उत्तम स्वास्थ्य एवं दिर्घायु जीवन की कामना हूँ।
@IndrajGurjarinc
दिल्ली में छात्रों पर लाठीचार्ज करना और आँसू गैस के गोले दागना पूरी तरह ग़लत है। मैं इसकी कड़े शब्दों में निंदा करता हूँ।
पेपर लीक जैसे बेहद गंभीर मुद्दे पर सरकार को छात्रों की माँगों को गंभीरता से सुनना चाहिए और उनसे संवाद करना चाहिए, न कि बल प्रयोग का रास्ता अपनाना चाहिए।
छात्रों की आवाज़ को दबाने के बजाय उनकी चिंताओं का समाधान किया जाना चाहिए।
सरकार को केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफ़ा लेना चाहिए और परीक्षाओं में हो रही धांधली को रोकने के लिए कदम उठाने चाहिए। नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी जी ने भी छात्रों की मांगों का समर्थन करते हुए सरकार से जवाबदेही तय करने और केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की माँग को लेकर कई बार सरकार को घेरा है।
धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफ़ा होना चाहिए। आज खरगे जी, राहुल गांधी जी और प्रियंका गांधी जी सहित कई सांसद प्रधानमंत्री आवास के बाहर छात्रों के समर्थन में धरने पर बैठे हैं।
कल छात्रों के प्रदर्शन के दौरान उन पर किए गए लाठीचार्ज की पूरे देश में कड़ी निंदा हो रही है। देश का युवा वर्ग आहत और व्यथित है। युवाओं के साथ अन्याय हुआ है और उनके भविष्य के साथ खिलवाड़ किया गया है।
छात्रों की आवाज़ सुनी जाए और उनकी माँगों को स्वीकार किया जाए। छात्रों के न्याय और उनकी माँगों के समर्थन में सभी को एकजुट होकर आवाज़ उठानी चाहिए।
टोंक जिला आदिवासी कांग्रेस द्वारा आयोजित सम्मेलन में सम्मिलित होकर संबोधित किया। इस अवसर पर समाज के अधिकारों, शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और सशक्तिकरण जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से विचार-विमर्श किया।
राज्य में स्वास्थ्य, शिक्षा जैसी मूलभूत सुविधाएँ चरमरा रही हैं और भाजपा सरकार के विकास के दावों की पोल खुल रही है। जनता की समस्याओं का समाधान करने के बजाय मंत्रीगण असंवेदनशील रवैया अपना रहे हैं।
आदिवासी समाज के हितों की रक्षा, उनके अधिकारों और क्षेत्र के विकास के लिए निरंतर प्रतिबद्धता के साथ हम सभी कार्य करेंगे।
सम्मेलन के सफल आयोजन के लिए जिला कांग्रेस कमेटी एवं जिला आदिवासी कांग्रेस को शुभकामनाएं देता हूँ।
📍टोंक
आज आगरा में श्री राम मंदिर चंदा चोरी पर प्रेस कांफ्रेंस को सम्बोधित किया। श्री राम मंदिर से करोड़ों लोगों की आस्था जुड़ी हुई है और हाल ही में भक्तों द्वारा चढ़ाये गए दान के रुपए और वस्तुओं की चोरी के गंभीर आरोप उजागर हुए हैं।
वित्तीय अनियमितताओं के आरोप जो लगे हैं वह नज़रअंदाज नहीं किए जा सकते हैं। सरकार की ज़िम्मेदारी है कि जनता को हकीकत बताए और कार्रवाई पूर्ण रूप से निष्पक्ष और पारदर्शिता से हो।
इसके लिए ज़रूरी है कि वर्तमान ट्रस्ट को भंग किया जाए और न्यायिक जाँच की प्रक्रिया को अपनाया जाए ताकि सत्य सामने आए और दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई सुनिश्चित हो सके।
भूतपूर्व केंद्रीय मंत्री एवं राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी की पूर्व अध्यक्ष स्व. डॉ. गिरिजा व्यास जी की जयंती पर उन्हें कोटि-कोटि नमन।
संगठन एवं जनसेवा के प्रति उनकी समर्पित कार्यशैली हम सभी के लिए प्रेरणादायी है।
राजस्थान चतुर्थ श्रेणी मे 99% स्टूडेंट्स को गृह जिला अलॉट होगा। 💯
स्टूडेंट्स को पहले जिले भरने का ऑप्शन दिया जायेगा....उसके बाद आपको 1st Choice के हिसाब से जिले अलॉट होंगे।🎉
अब चाहे आपकी रैंक 1st हो या लास्ट कोई मेंटर नही करेगा ... सिर्फ आपका फाइनल सलेक्शन हुआ होना चाहिए। 😎
रैंक के आधार पर गृह जिला अलॉट होते तो लास्ट रैंक वालों को गृह संभाग भी नहीं मिलता...💔
फिर सरकार ने सोचा की 4th Grade अधिकारी को दूर Join दी गई तो उसके परिवार को वहां सेटल होने में दिक्कत आयेगी...और सैलेरी के हिसाब से गृह जिला उचित रहेगा। पशु परिचर में इसका खुब विरोध हुआ स्टूडेंट्स को दूर दूर के जिले अलॉट किए थे।
4th Grade वालो अब रेंडम तरिके से आपको विभाग अलॉट होंगे। ✅️
आप कौनसे विभाग में जाना पसंद करते हो ? 🤔
कल शाम को जयपुर आवास पर द्वितीय श्रेणी शिक्षक भर्ती-2025 में पद वृद्धि की मांग को लेकर छात्रों के प्रतिनिधिमंडल ने मुझसे मुलाकात कर ज्ञापन दिया |
ज्ञापन के माध्यम से यह अवगत करवाया कि द्वितीय श्रेणी शिक्षक भर्ती-2025 में RPSC द्वारा पहले 17 जुलाई 2025 को लगभग 6500 पदों पर विज्ञापन जारी किया गया था। अब परीक्षा से कुछ दिन पूर्व लगभग 4037 पदों की वृद्धि की गई है, जो कुल पदों में 50 प्रतिशत से अधिक की बढ़ोतरी है। अभ्यर्थियों का कहना है कि इस मध्य अनेक छात्र बी.एड. अंतिम वर्ष उत्तीर्ण कर भर्ती हेतु पात्र हो चुके हैं, लेकिन उन्हें आवेदन का अवसर नहीं मिल पाया। अभ्यर्थियों के अनुसार यदि पात्र अभ्यर्थियों को आवेदन का अवसर ही नहीं मिलेगा, तो पद वृद्धि का उद्देश्य भी अधूरा रह जाएगा और कई सीटें रिक्त रहने की संभावना बनेगी।
अत: प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री @BhajanlalBjp
से अपील है कि इस विषय पर गंभीरता से विचार करते हुए द्वितीय श्रेणी शिक्षक भर्ती-2025 के आवेदन पुनः (Re-open) खोलने की मांग का सकारात्मक हल निकालने हेतु RPSC को निर्देशित करें |
@RajCMO
जब पद बढ़े हैं, तो अवसर भी बढ़ने चाहिए।
वरिष्ठ अध्यापक (माध्यमिक शिक्षा विभाग) प्रतियोगी परीक्षा-2025 में 6500 से बढ़ाकर 10537 पद (62% वृद्धि) किए गए हैं। नई श्रेणियाँ भी जोड़ी गई हैं, फिर भी ऑनलाइन आवेदन (Form Re-open) दोबारा शुरू नहीं किए गए।
इससे लाखों नए बी.एड. डिग्रीधारी अभ्यर्थी आवेदन से वंचित हो रहे है!
सरकार एवं आयोग से माँग है कि ऑनलाइन आवेदन पुनः शुरू (Form Re-open) किए जाएँ।
हर पात्र अभ्यर्थी को समान अवसर मिलना ही न्यायसंगत और पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया की पहचान है।
@BhajanlalBjp@RajCMO@madandilawar@RPSC1
#2nd_ग्रेड_फॉर्म_रिओपन_किजिए
#NirmalChoudhary
अजमेर की हाई सिक्योरिटी जेल में बंद जगन गुर्जर की संदिग्ध मौत ने प्रदेश की जेल व्यवस्था, सुरक्षा तंत्र और प्रशासनिक जवाबदेही पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। जब कड़ी सुरक्षा वाली जेलों में भी बंदियों की जान सुरक्षित नहीं रह जाती, तो कानून-व्यवस्था पर जनता का विश्वास स्वाभाविक रूप से प्रभावित होता है।
ऐसे मामलों में केवल औपचारिक जांच नहीं, बल्कि निष्पक्ष, पारदर्शी और समयबद्ध जांच के माध्यम से सच्चाई सामने लाना और जिम्मेदारों की जवाबदेही तय करना अत्यंत आवश्यक है, ताकि आमजन का भविष्य में व्यवस्था में विश्वास बहाल हो सके।
राजस्थान की सबसे सुरक्षित मानी जाने वाली अजमेर जेल में बंद जगन गुर्जर की संदिग्ध मौत जेल प्रशासन और प्रदेश की कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल है। अगर हाई सिक्योरिटी जेल के भीतर भी किसी की जान सुरक्षित नहीं है, तो आखिर सुरक्षा व्यवस्था कहां है?
राजस्थान जेल और पुलिस हिरासत में होने वाली मौतों के मामलों में देश में दूसरे स्थान पर है। एक साल में करीब 20 लोगों की कस्टडी में मौत अपने आप में बताती है कि प्रदेश की जेलें सवालों का अड्डा बन चुकी हैं। जेलों से रंगदारी की धमकियां, नशे का कारोबार, अपराधियों द्वारा गैंगवॉर चलाना और संदिग्ध मौत.. क्या भाजपा सरकार ने जेलों का नियंत्रण अपराधियों के हवाले कर दिया है?
सरकार इस मामले की उच्चस्तरीय जांच करवाकर संगठित साज़िश का खुलासा एवं दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई और जेलों में कैदियों की सुरक्षा सुनिश्चित करें।
@RajCMO
पूर्व विधायक श्री प्रहलाद गुंजल जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
मैं ईश्वर से आपके स्वस्थ, खुशहाल एवं दीर्घायु जीवन की कामना करता हूँ।
@PrahladGunjal
"वरिष्ठ अध्यापक भर्ती परीक्षा-2025-26"
🔸परीक्षा से पहले पद वृद्धि के बाद फॉर्म रिओपन की मांग पर सरकार और आयोग का उदासीन रवैया, बेरोजगार युवाओं के साथ न केवल अन्याय है बल्कि मानसिक प्रताड़ना भी हैं!
🔸कोचिंग संचालको और स्थानीय नेताओं की चुप्पी भी युवाओं की मांग को कुचलने का भरपूर समर्थन कर रही हैं!
🔸आरपीएससी लाखों युवाओं की जायज़ मांग को नज़र अंदाज कर तानाशाही संस्था के रुप में स्थापित हो चूकी हैं!
#RPSCSecondGrade
#2nd_ग्रेड_फॉर्म_रिऑपन_किजिए
अजमेर हाई सिक्योरिटी जेल में बंद जगन गुर्जर की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मृत्यु हो जाना अत्यंत गंभीर घटना है। विभिन्न मीडिया रिपोर्टों के अनुसार जगन की हत्या हुई है |
जगन की हत्या की घटना राजस्थान की सबसे सुरक्षित मानी जाने वाली जेल की सुरक्षा व्यवस्था एवं जेल प्रशासन की कार्यप्रणाली पर गंभीर प्रश्नचिह्न खड़े करती है।
यह घटना प्रथम दृष्टया जेल प्रशासन की सुरक्षा व्यवस्था में गंभीर लापरवाही की ओर संकेत करती है। साथ ही, इस पूरे मामले में किसी प्रकार की मिलीभगत या साजिश की आशंका से भी इनकार नहीं किया जा सकता।
ऐसी परिस्थितियों में केवल विभागीय जांच से निष्पक्ष एवं पारदर्शी सत्य सामने आने की संभावना कम प्रतीत होती है। इसलिए प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री @BhajanlalBjp से अपील है कि इस मामले की जांच तत्काल प्रभाव से CBI से करवाई जाए, ताकि घटना के पीछे की साजिश, जिम्मेदार अधिकारियों एवं कर्मचारियों की भूमिका का पर्दाफाश हो सके |
पिछले कुछ समय से राजस्थान की जेलों से मुख्यमंत्री को धमकियां दिए जाने, आम नागरिकों एवं व्यापारियों से रंगदारी और वसूली की धमकियां देने, नशे के कारोबार संचालित होने तथा संगठित अपराधों के संचालन जैसी घटनाएं लगातार सामने आती रही हैं। ऐसे घटनाक्रम यह संकेत देते हैं कि कई माफिया एवं हार्डकोर अपराधी जेलों के भीतर से भी अपना आपराधिक नेटवर्क संचालित करते हुए राजस्थान में समानांतर सरकार चला रहे है जो कानून-व्यवस्था के लिए अत्यंत गंभीर चुनौती है।
@HMOIndia@RajCMO@PoliceRajasthan
प्रदेश के नए बीएड डिग्रीधारियों ने मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा जी तथा शिक्षा मंत्री श्री मदन दिलावर जी से वरिष्ठ अध्यापक भर्ती के फॉर्म रीओपन करने की मांग की है। आरपीएससी द्वारा इस भर्ती में 4037 पदों की बढ़ोतरी के बाद अब कुल पदों की संख्या बढ़कर 10537 हो गई है। @BhajanlalBjp@madandilawar
राजस्थान लोक सेवा आयोग : वरिष्ठ अध्यापक भर्ती 2025 से जुड़ा मामला।
राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा वरिष्ठ अध्यापक भर्ती 2025 का नोटिफिकेशन 17 जुलाई 2025 को जारी किया गया था, जिसके महज 4 दिन बाद यानि 21 जुलाई 2025 को सरकार की ओर से भर्तियों में पद बढ़ाने की सीमा 50 प्रतिशत से बढ़ाकर 100 प्रतिशत कर दी गई। यानि 21 जुलाई 2025 से पहले की भर्तियों में यह नियम था कि अगर किसी भी भर्ती में उस भर्ती के पदों की कुल संख्या के 50% से ज्यादा पदों पर वृद्धि होती है तो उस भर्ती की आवेदन प्रक्रिया पुनः खोली जाएगी।
सरकार का 100% पद बढ़ाने का यह नया नियम 21 जुलाई 2025 को जारी किया गया था जो 21 जुलाई 2025 से लागू हुआ, जबकि वरिष्ठ अध्यापक भर्ती 2025 का नोटिफिकेशन 17 जुलाई को आयोग द्वारा जारी किया गया।
ऐसे में अभ्यर्थियों की मांग है कि वरिष्ठ अध्यापक भर्ती 2025 में आवेदन हेतू पॉर्टल रि-ऑपन किया जाए क्योंकि नया नियम इस भर्ती पर लागू नहीं हो सकता।