1. आज श्री अशोक सिद्धार्थ द्वारा राजनीति से संन्यास लेने की घोषणा अति-देर से उठाया गया यह सही क़दम है।
2. वैसे लोगों का यही कहना है कि अगर यह फैसला वे काफी पहले ही ले लेते तो बी.एस.पी., बहुजन समाज व बहुजन मूवमेन्ट तथा उनके दामाद श्री आकाश आनन्द को भी लगातार विपरीत परिस्थितियों का सामना नहीं करना पड़ता और ना ही मुझे विधानसभा आमचुनाव एवं ख़ासकर यूपी में पाँचवीं बार सरकार बनाने की ज़बरदस्त तैयारियों के बीच, पार्टी व मूवमेन्ट के व्यापक हित के मद्देनज़र इनके बारे में कई बार कड़े फैसले लेने आदि की ज़रूरत पड़ती।
3. वैसे यह भी सर्वविदित है कि बहुजन समाज पार्टी की अम्बेडकरवादी राजनीति की परम्परा, परमपूज्य बाबा साहेब डा. भीमराव अम्बेडकर के पदचिन्हों पर चलने वाली ज़बरदस्त त्याग, तपस्या, संघर्ष व कुर्बानी आदि के साथ-साथ सबसे बढ़कर निजी व पारिवारिक स्वार्थ से दूर रहने की विशिष्ठ पहचान की है, जिसे मान्यवर श्री कांशीराम जी की तरह ही मैं भी समर्पित हूँ और जिससे पार्टी के सभी लोगों को ज़रूर सबक़ सीखकर बी.एस.पी. में आगे बढ़ाने के लिये निजी व पारिवारिक स्वार्थ एवं पद आदि की लालसा से ऊपर उठना चाहिये तभी फिर यहाँ सदियों से शोषित, पीड़ित, उपेक्षित व तिरस्कृत ’बहुजन समाज’ ’शासक वर्ग’ बन पायेगा और इस क्रम में हमेशा याद रहे कि जितना महान लक्ष्य, उतनी ही बड़ी कुर्बानी की भी ज़रूरत होती है।
4. कुल मिलाकर, श्री अशोक सिद्धार्थ का राजनीति से संन्यास लेने का फैसला ’देर आये दुरुस्त आये’ की कहावत की तरह ही यह अच्छी बात है।
5. किन्तु श्री अशोक सिद्धार्थ को, अपने दामाद श्री आकाश आनन्द के उज्जवल भविष्य के साथ ही बी.एस.पी. पार्टी व इसके अम्बेडकरवादी बहुजन मूवमेन्ट के व्यापक हित के प्रति थोड़ी भी सही चिन्ता होती, (जो कि उनमें स्वाभाविक तौर पर होनी ही चाहिये), तो वे बिना देरी किये कल फ़ौरन ही राजनीति से संन्यास लेने की घोषणा कर देते और जिससे श्री आकाश आनन्द की पार्टी व मूवमेन्ट के प्रति सक्रियता काफी हद तक सुनिश्चित हो सकती थी, किन्तु ऐसा कुछ नहीं होना यह साबित करता है कि श्री अशोक सिद्धार्थ की नीयत में खोट व अभिलाषा कम नहीं हुई है बल्कि अभी तक भी पूरी तरह से बरक़रार है।
6. इतना ही नहीं बल्कि श्री आकाश आनन्द द्वारा भी अपने कैरियर से अधिक अपने ससुर श्री अशोक सिद्धार्थ के प्रति इस हद तक लगाव क़ायम है कि उन्होंने बी.एस.पी प्रमुख के सोशल मीडिया एकाउण्ट ’एक्स’ पर तत्सम्बंधी पोस्ट को रिपोस्ट करना भी उचित नहीं समझा, हालाँकि यह पोस्ट उनके ही सकारातमक व भलाई के लिये था।
7. जबकि इससे पहले वे बी.एस.पी. प्रमुख के ’एक्स’ पर पोस्ट को रिपोस्ट करके अपनी वफादारी का सबूत देने का प्रयास करते रहे हैं। इससे भी यही लगता है कि श्री अशोक सिद्धार्थ व श्री आकाश आनन्द दोनों को पार्टी व मूवमेन्ट की सफलता में कम व अपने निजी व पारिवारिक स्वार्थ का ज़्यादा मोह है, जबकि बी.एस.पी. ने ही इन दोनों को व अन्य अनेकों लोगों को भी फर्श (ज़मीन) से अर्श (आसमान) की बुलन्दी पर पहुँचाया है और जिसके लिये उन सभी लोगों द्वारा बी.एस.पी. व उसके नेतृत्व का जितना भी वे लोग अहसान मानें व शुक्रगुज़ार हों, वह कम ही होगा, ऐसा सभी लोगों का मानना है।
8. ऐसे हालात में श्री आकाश आनन्द को पार्टी व मूवमेन्ट के वास्तविक हित तथा इससे जुड़े अपने कैरियर की भी परवाह कम तथा रिश्ते-नातों आदि का मोह ज़्यादा है तो ऐसे में यह सवाल उठना स्वाभाविक है कि श्री आकाश आनन्द डबल माइण्ड होकर फिर बी.एस.पी. पार्टी व मूवमेन्ट का भला कैसे कर सकते हैं?
9. इसीलिये पार्टी के लोगों को यही बेहतर लगता है कि उन्हें पहले दिनांक 3 सितम्बर 2026 को जिस प्रकार से पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक के अति-महत्वपूर्ण पद की सभी अहम ज़िम्मेदारियों से मुक्त कर दिया गया था, उसी प्रकार अब उन्हें पार्टी में भी आज से पूरी तरह से फ्री (आज़ाद) कर दिया जाये। अतः श्री आकाश आनन्द पार्टी में अब स्वतंत्र रहना चाहते हैं तो वे स्वतंत्र हैं अर्थात ऐेस में अब इनको पार्टी से पूरेतौर से मुक्त कर दिया गया है।
10. अन्त में यही कहना है कि बी.एस.पी के सभी लोगों को, विरोधियों के साम, दाम, दण्ड, भेद आदि सभी प्रकार के हथकण्डों का डट कर सामना करते हुये ख़ासकर यूपी में फिर से पूर्ण बहमत की अपनी ’सर्वजन हिताय व सर्वजन सुखाय’ की ज़बरदस्त क़ानून-व्यवस्था व बेहतरीन विकास वाली आयरन हुकूमत बनाने के संघर्ष में, पूरे जी-जान से अर्थात पूरे तन, मन, धन की लगन से लगे रहें, बस यही लक्ष्य सर्वोपरि है।
@UPPCLLKO@KESCoHQ@UPGovt@myogiadityanath शिकायत करे 3 घंटे से ज्यादा हो गया है अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है @KESCoHQ की तरफ से, आप तत्काल इनसे संपर्क करें और हमें हमारे नं 8808544772 संपर्क करने को बोले।
मेरे यहां सप्लाई सुबह से नहीं आ रही है 1912 में कॉल किया है लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है @UPPCLLKO मेरा कनेक्शन नं 169390000 और सब स्टेशन हंसपुरम नौबस्ता लगता है रात भी हो गई है कृपा करके जल्दी लाइन ठीक करवाइये।
@KESCoHQ@UPGovt@myogiadityanath
समस्त कानपुर नगर वासियों को मेरी और मेरी आर के एंड कंपनी हलसी रोड मूलगंज की तरफ़ से आपको स्वतंत्रता दिवस पर हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई।।
#दीपकगौतम@Mayawati
🇮🇳 जलियाँवाला बाग नरसंहार के अमर प्रतिशोधी, अदम्य साहस, अटूट राष्ट्रभक्ति और अद्वितीय बलिदान के प्रतीक अमर शहीद सरदार उधम सिंह जी के बलिदान दिवस पर उन्हें कोटि-कोटि नमन।
उनका अमर बलिदान हम सभी को राष्ट्रप्रेम, स्वाभिमान, साहस और अन्याय के विरुद्ध संघर्ष करने की प्रेरणा देता रहेगा
आज दिनांक 10-07-2026 को समय सुबह 10:30 बजे, बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष, उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व सांसद माननीया बहन कु. मायावती जी, कुछ महत्वपूर्ण मुद्दों को लेकर ANI /PTI /IANS/DD News बाइट देंगी। जो सभी प्रमुख न्यूज़ चैनलों पर लाइव प्रसारित की जाएगी l पार्टी के सभी सम्मानित कार्यकर्ताओं पदाधिकारियों एवं शुभचिंतकों से अनुरोध है कि उपरोक्त समय पर टी.वी. देखने की कृपा करें l
द्वारा :- बहुजन समाज पार्टी- लखनऊ यूनिट
जय भीम जय भारत🐘🐘🐘🐘🐘
आगरा के फतेहपुर सीकरी स्थित विश्व प्रसिद्ध शेख सलीम चिश्ती दरगाह के सज्जादानशीं जनाब अयाज़ुद्दीन फरीदी चिश्ती उर्फ़ रईस मियां साहब के इंतकाल का समाचार अत्यंत पीड़ादायक है। उनका निधन समाज के लिए एक अपूरणीय क्षति है।
कुदरत से कामना है कि शोकाकुल परिजनों, अनुयायियों और समस्त शुभचिंतकों को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति एवं धैर्य प्रदान करें।
भावपूर्ण श्रद्धांजलि💐
आज दिनांक 10-07-2026 को समय सुबह 10:30 बजे, बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष, उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व सांसद माननीया बहन कु. मायावती जी, कुछ महत्वपूर्ण मुद्दों को लेकर ANI /PTI /IANS/DD News बाइट देंगी। जो सभी प्रमुख न्यूज़ चैनलों पर लाइव प्रसारित की जाएगी l पार्टी के सभी सम्मानित कार्यकर्ताओं पदाधिकारियों एवं शुभचिंतकों से अनुरोध है कि उपरोक्त समय पर टी.वी. देखने की कृपा करें l
द्वारा :- बहुजन समाज पार्टी- लखनऊ यूनिट
जय भीम जय भारत 🐘
आज दिनांक 10-07-2026 को समय सुबह 10:30 बजे, बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष, उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व सांसद माननीया बहन कु. मायावती जी, कुछ महत्वपूर्ण मुद्दों को लेकर ANI /PTI /IANS/DD News बाइट देंगी। जो सभी प्रमुख न्यूज़ चैनलों पर लाइव प्रसारित की जाएगी l पार्टी के सभी सम्मानित कार्यकर्ताओं पदाधिकारियों एवं शुभचिंतकों से अनुरोध है कि उपरोक्त समय पर टी.वी. देखने की कृपा करें l
द्वारा :- बहुजन समाज पार्टी- लखनऊ यूनिट
जय भीम जय भारत🐘🐘🐘🐘🐘
@KESCoHQ बिजली विभाग को online पैमेंट कर दी जाती हैं फिर भी वह उसको जोड़ कर अगले बिल मे फिर से जोड़ कर बिल देते हैं @UPGovt@UPPCLLKO इसको सज्ञान मे और तुरंत कार्यवाई करे।
@KESCoHQ महोदय मेरे बिल का सुधार कीजिये, आपके यहाँ से मेरे पिछले माह का बिल जो की ओन लाइन की गयी थी अभी आपके सिस्टम में बकाया बता रहा है उसे तुरंत सुधार करे और हमे वर्तमान बिल सही दे।
हमें सांसद विधायक नहीं बनना है और ना ही कोई पार्टी का पद चाहिए
हमें सिर्फ मान-सम्मान स्वाभिमान से जीने के लिए BSP की सरकार चाहिए।
@Mayawati@AnandAkash_BSP@PalVishwnathbsp