निडरता का पर्याय हैं श्रीमती सोनिया गांधी।
आज नई दिल्ली में कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष श्रीमती @SoniaGandhi की आत्मकथा "बिलॉन्गिंग: ए जर्नी ऑफ लव" के विमोचन समारोह में शामिल हुआ और उन्हें इस पुस्तक के लिए बधाई दी। श्री राजीव गांधी के बाद 35 वर्षों से यह परिवार किसी भी सरकारी पद पर नहीं रहा, इसके बावजूद लोगों का गांधी परिवार के प्रति इतना प्यार और गहरा विश्वास है।
इस आत्मकथा में उन कठिन परिस्थितियों, संघर्षों और चुनौतियों का वृत्तांत है, जिनका गांधी परिवार ने बेहद साहस और आत्मबल से सामना किया। श्रीमती इंदिरा गांधी और श्री राजीव गांधी की नृशंस हत्या के बाद श्रीमती सोनिया गांधी, श्री राहुल गांधी और श्रीमती प्रियंका गांधी ने अपने निजी जीवन में क्या-क्या झेला, और तमाम मुश्किलों के बावजूद अपने सिद्धांतों और विचारों पर अडिग रहते हुए किस तरह संघर्ष किया, भारतीय परिवार की मिसाल पेश करते हुए लोकतंत्र को मजबूत किया, यह सब इस पुस्तक में दर्ज है।
अपनी पीड़ा, अपने दुख और अपनी भावनाओं को पाठकों के सामने रखना एक साहसिक कदम है, क्योंकि पाठक अपनी-अपनी सोच के अनुसार उन पर प्रतिक्रिया देंगे और उनकी परख करेंगे। गांधी परिवार के खिलाफ कितने ही षड्यंत्र हुए, करोड़ों रुपये लगाकर कुप्रचार किया गया, परंतु इन सबके बीच यह परिवार आज भी लोकतंत्र और संविधान बचाने के प्रयासों में दृढ़ता से लगा हुआ है।
यह पुस्तक केवल एक आत्मकथा नहीं, बल्कि हमारे समय के राजनीतिक इतिहास का महत्वपूर्ण दस्तावेज है और श्रीमती गांधी की भावनात्मक यात्रा का वर्णन भी। मेरा हर भारतीय से आग्रह है कि इसे जरूर पढ़ें।
आज जोधपुर में माननीय मुख्यमंत्री श्री @BhajanlalBjp ने बिना तथ्यों के जो अनर्गल बातें कही हैं, उनसे मेरे मन को पीड़ा पहुंची है। उन्होंने व्यक्तिगत तौर पर मेरे बारे में एकदम झूठे आरोप लगाकर जो कपोल-कल्पित कहानी प्रचारित की है, मुझे आशा है कि उसका विस्तृत विवरण, तथ्यों और दस्तावेजों सहित, वे मुझे भी देंगे और प्रदेश की जनता के सामने भी रखें अन्यथा 24 घंटे में माफी मांगें।
मैं तो उम्मीद कर रहा था कि लोकतांत्रिक मर्यादा के अनुरूप वे स्वयं मुख्यमंत्री के अतिरिक्त मुख्य सचिव रहे आईएएस श्री शिखर अग्रवाल पर विला खरीद को लेकर मीडिया में सार्वजनिक रूप से लग रहे मिलीभगत के आरोपों और इस प्रकरण में मुख्यमंत्री की संदिग्ध भूमिका को लेकर सच्चाई प्रदेश की जनता को बताएंगे क्योंकि अनंता कंपनी को विशेष छूट देने का फैसला जिस बोर्ड की बैठक में हुआ उसके अध्यक्ष मुख्यमंत्री स्वयं हैं। परंतु ऐसा लगता है कि अपराधबोध से ग्रसित होकर मुख्यमंत्री बौखला गए और भाषा की मर्यादा की सारी सीमाएं लांघ गए। इस प्रकार उन्होंने इन आरोपों से ध्यान भटकाने लिए जनता को भ्रमित करने का असफल प्रयास किया है।
मुख्यमंत्री जी, सवाल अब भी वही है। अनंता रिजॉर्ट को विशेष पैकेज दिए जाने में आपकी क्या भूमिका है, क्योंकि जिस निवेश बोर्ड के निर्णय के आधार पर यह पैकेज जारी हुआ, उसके अध्यक्ष आप ही हैं? और आखिर इस प्रकरण की जांच आप अपने अधीन एजेंसी एसीबी की बजाय केंद्रीय एजेंसी सीबीआई को क्यों नहीं सौंप रहे? मुख्यमंत्री के अधीन आने वाली एजेंसी मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में हुए बोर्ड के फैसले की निष्पक्ष जांच कैसे कर पाएगी?
CPP चेयरपर्सन श्रीमती सोनिया गांधी जी ने अपने Memoir- ‘Belonging: A Journey of Love’ की पहली झलक के साथ Instagram पर दस्तक दी है।
इस नई शुरुआत में उनके साथ जुड़ें 👇
https://t.co/jNemXIlzMj
सुनी-सुनाई: राजस्थान कांग्रेस में अगर नेतागिरी चमकानी है, तो संगठन में बड़े-बड़े पद हासिल करने के बजाय किसी मौजूदा विधायक जी या फिर चुनाव हारे हुए विधायक प्रत्याशी का "खास चमचा" बनना ज्यादा फायदे का सौदा है. इससे रुतबा भी बना रहेगा, दरबार में धाक भी जमेगी और अगली बार टिकट की दावेदारी के दरवाजे भी खुले रहेंगे. अब संगठन की सेवा में पसीना बहाने से बेहतर है कि किसी नेता की सेवा में हाजिरी लगाई जाए! आखिर कांग्रेस में सियासत का असली हुनर पद पाने में नहीं, बल्कि सही दरबार से जुड़े रहने में है!
कल जयपुर में हुए प्रदर्शन में युवाओं पर लाठीचार्ज एवं वॉटर कैनन का प्रयोग किया गया था जिसमें घायल हुए एक युवक की आज इलाज के दौरान मृत्यु हो जाना अत्यंत पीड़ादायक है। दिवंगत आत्मा को शांति मिले, शोकाकुल परिवार के साथ मेरी गहरी संवेदना है।
भाजपा सरकार तानाशाही रवैया अपना चुकी है, जिसमें हर प्रदर्शन में अनावश्यक वॉटर कैनन चलाना, लाठीचार्ज करना और पैलेट गन तक का प्रयोग किया जा रहा है। भाजपा सरकारें बात सुनने की बजाय दमन का रास्ता अपनाती हैं। असहमति व्यक्त करना लोकतंत्र में नागरिक का अधिकार है, अपराध नहीं। जहां-जहां भाजपा सरकारें हैं वहीं ऐसा क्यों हो रहा है? कब तक हमारे युवा भाजपा के बल-प्रयोग का शिकार होते रहेंगे?
राज्य सरकार को इस मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर सख्त कार्रवाई करनी चाहिए एवं पीड़ित परिवार को उचित सहायता देनी चाहिए।
आज PM मोदी का जो बयान आया है, वो instigative है।
शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को इस्तीफा देना ही होगा। हम सदन में चर्चा करना चाहते हैं, लेकिन सरकार सदन में चर्चा से भाग रही है। : कांग्रेस अध्यक्ष व राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष श्री @kharge