हर साल लाखों युवा दिन-रात एक करके B.Ed, BTC, TET और Super TET पास करते हैं, इस उम्मीद में कि वे एक दिन शिक्षक बनकर देश का भविष्य संवारेंगे। लेकिन पिछले 8-10 सालों से सरकार इन होनहार युवाओं की मेहनत, उनके सपनों और भविष्य के साथ सिर्फ निर्दयी खिलवाड़ कर रही है।
#UP_एक_लाख_शिक्षक_भर्ती
माननीय अखिलेश यादव जी ने जो आंकड़े उजागर किए हैं, वह इस सरकार की 'रोजगार-विरोधी' नीयत का सबसे बड़ा पर्दाफाश हैं। एक तरफ जहां प्रदेश में सरकारी प्राइमरी शिक्षकों की संख्या 62,465 घटा दी गई है और कक्षा 1 से 8 तक के शिक्षकों के 1 लाख 40 हजार स्वीकृत पद ही खत्म कर दिए गए हैं, वहीं दूसरी तरफ आज भी सरकारी वेबसाइटों और आंकड़ों के अनुसार 81,000 पद से लेकर 1 लाख पद तक प्राइमरी, अपर प्राइमरी इंटरमीडिएट के शिक्षकों के पद सीधे तौर पर खाली पड़े हैं। जब स्कूलों में हजारों पद खाली पड़े हैं, तो सरकार आखिर हमारे युवाओं को नौकरी क्यों नहीं देना चाहती।
क्या जानबूझकर सरकारी नौकरियां खत्म की जा रही हैं ताकि युवाओं को उनके हक़ से वंचित रखा जा सके। हमारी सरकार से सीधी मांग है कि युवाओं के सब्र का अब और इम्तिहान न लिया जाए। इन होनहार छात्रों के साथ हो रही इस नाइंसाफी को तुरंत बंद कर, खाली पड़े सभी पदों का विज्ञापन जारी किया जाए और 10 सालों से रुकी हुई भर्तियां जल्द से जल्द पूरी की जाएं!
#UP_एक_लाख_शिक्षक_भर्ती
#शिक्षक_भर्ती
#UPGovt
सतीश द्विवेदी जी अपना कार्यकाल पूरा होने के बाद दूसरे बेसिक शिक्षा मंत्री संदीप सिंह जी आए और इनका भी कार्यकाल खत्म आने को और अब तक प्राइमरी में शिक्षक भर्ती नहीं आई है
#UP_एक_लाख_शिक्षक_भर्ती
उत्तर प्रदेश जैसे बड़े प्रदेश में 8 वर्षों से प्राथमिक शिक्षक भर्ती नहीं आई है यह काफी दुखद है।
लाखों पद रिक्त है, पर प्राथमिक शिक्षक भर्ती नहीं की जा रही।
UPTET/CTET पास अभ्यर्थी हताश और निराश हैं। उत्तर प्रदेश सरकार संयुक्त पदों पर शिक्षक भर्ती दें।
#UP_एक_लाख_शिक्षक_भर्ती
2018 के बाद से UP में एक भी नई शिक्षक भर्ती नहीं आई।सालों की मेहनत, डिग्रियां और लाखों D.El.Ed अभ्यर्थियों का इंतजार... आखिर कब खत्म होगा? @SandeepSinghUP जी,यह लाखों युवाओं के भविष्य और उनके परिवारों के सपनों का सवाल है। इस चुप्पी को तोड़िए और जवाब दीजिए
#UP_एक_लाख_शिक्षक_भर्ती
उत्तर प्रदेश सरकार हो या शिक्षा मंत्री हो इन्होंने शिक्षा व्यवस्था ही नहीं खराब की इन्होंने 8 साल तक प्राथमिक शिक्षक भर्ती नहीं दिए और इसके साथ-साथ उन्होंने डीएलएड बीटीसी यहां तक की बीएड मैं लोगों का रुझान बंद कर दिया।
#UP_एक_लाख_शिक्षक_भर्ती
8 वर्षों से प्राथमिक शिक्षक भर्ती का इंतज़ार कर रहे लाखों अभ्यर्थी आज भी जवाब मांग रहे हैं
युवा अब केवल आश्वासन नहीं, भर्ती विज्ञापन चाहते हैं।
एक लाख प्राथमिक शिक्षक भर्ती का विज्ञापन जल्द जारी किया जाए।
@myogiadityanath#UP_एक_लाख_शिक्षक_भर्ती
10 वर्ष में 26386 प्रा. विद्यालय बंद/मर्ज
किए गए।
28 लाख+ नामांकन घटा।
इसमें 25 लाख+ नामांकन घटने में गरीब समाज के बच्चे आते हैं!
बेटियों का 16 लाख+ नामांकन घट गया।
62465 प्राथमिक शिक्षकों की संख्या घट गई।
लाखो पद रिक्त लेकिन 8 वर्ष से भर्ती नहीं।
#प्राथमिक_शिक्षक_भर्ती