पुलिस संरक्षण में संचालित सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ कर उसका मुखर विरोध करने पर बीते दिनों श्री बंटी यादव जी की अपराधियों ने निर्मम हत्या कर दी थी। हमने प्रथम दिन से ही परिजनों से वार्ता कर उनकी हर स्तर पर हर संभव मदद का भरोसा दिया था।
आज शहीद बंटी यादव जी के बच्चों के सुनहरे भविष्य एवं शिक्षा खर्च के लिए 5 लाख रुपए का चेक देकर आर्थिक मदद की तथा साथ ही सरकार से शहीद परिवार को सरकारी नौकरी, ₹50 लाख मुआवजा, दोषियों की अविलंब गिरफ्तारी तथा कड़ी सजा सुनिश्चित करने की मांग की।
#TejashwiYadav #RJD #Bihar #Crime #JusticeForBuntyYadav
सावन की पहली सोमवारी के पावन अवसर पर सोनपुर के विश्व प्रसिद्ध बाबा हरिहरनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना एवं जलाभिषेक कर बाबा हरिहरनाथ जी से राज्य में सुख-शांति, समृद्धि-सौहार्द, प्रगति और सभी के मंगलमय जीवन की कामना की।
मंदिर परिसर में मौजूद श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना तथा सभी शिवभक्तों और कांवरियों से शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित यात्रा करने तथा पूजा-अर्चना उपरांत सकुशल घर लौटने की अपील की।
बाबा हरिहरनाथ जी की कृपा सभी पर बनी रहे।
हर हर महादेव! जय भोलेनाथ! 🔱 #shiv
जन्मदिन की अशेष बधाई एवं अनंत शुभकामनाएं भाई @iamvikrantroy जी। ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य, सुखद दीर्घायु जीवन एवं उज्जवल भविष्य की कामना करता हूँ।💐🎉🥳🎂💖♥️🎊
प्रेस आमंत्रण
मीडिया के सभी साथियों को सादर सूचित करना है कि बिहार के लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग (PHED) में व्याप्त भ्रष्टाचार तथा इस प्रकरण में IAS संजीव हंस के करीबी रिशु श्री एवं अन्य की संलिप्तता के संबंध में एक महत्वपूर्ण प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया है।
दिनांक: 13 जुलाई
समय: प्रातः 10:30 बजे
स्थान: आवास – R Block, Road No.-1, Quarter No.- C/5, पटना
आप सभी मीडिया के साथी सादर आमंत्रित हैं।
देश में विकासोन्मुखी राजनीति की प्रखर, प्रबल और प्रगतिशील समाजवादी आवाज़, उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री श्री @yadavakhilesh जी को जन्मदिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ।
ईश्वर से आपके सफल, स्वस्थ और दीर्घायु जीवन की मंगलकामना करता हूँ। #birthday#HappyBirthdaySir@yadavtejashwi
आदरणीय श्री लालू प्रसाद यादव जी से शिष्टाचार मुलाकात का सौभाग्य प्राप्त हुआ।
सामाजिक न्याय, धर्मनिरपेक्षता और गरीब-गुरबों की आवाज़ को बुलंद करने वाले हमारे प्रेरणास्रोत एवं अभिभावक से मिलकर उनका आशीर्वाद प्राप्त किये।
@yadavtejashwi@RJDforIndia@MisaBharti@raginiyadav007
सभी छात्र-युवा साथियों को हार्दिक बधाई एवं धन्यवाद
सोशलिस्ट स्टूडेंट्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (SSAI) द्वारा आयोजित “छात्र राजनीति की प्रासंगिकता एवं शैक्षणिक संस्थानों का बदलता चरित्र : संघर्ष एवं चुनौतियां” विषयक एक दिवसीय सेमिनार के सफल आयोजन में प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से सहयोग करने वाले सभी छात्र-युवा साथियों, वक्ताओं, बुद्धिजीवियों एवं उपस्थित गणमान्यजनों को हृदय से धन्यवाद एवं क्रांतिकारी बधाई।
आप सभी की सक्रिय भागीदारी, वैचारिक हस्तक्षेप और लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति प्रतिबद्धता ने इस कार्यक्रम को सार्थक, सफल और यादगार बनाया। आज जब शिक्षा और छात्र हितों पर लगातार चुनौतियाँ बढ़ रही हैं, ऐसे समय में छात्र-युवाओं की एकजुटता और वैचारिक चेतना ही एक बेहतर, समानतामूलक और लोकतांत्रिक समाज के निर्माण की आधारशिला है।
आइए, शिक्षा, समानता और सामाजिक न्याय के मूल्यों को मजबूत करते हुए छात्र-युवा आंदोलनों को और सशक्त बनाने का संकल्प लें।
सभी साथियों को पुनः हार्दिक बधाई एवं लाल सलाम!
– सोशलिस्ट स्टूडेंट्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (SSAI)
शिक्षा • समानता • सशक्तिकरण ✊❤️
#TejashwiYadav #RJD #Bihar
A pleasant meeting with @raginiyadav007 Di daughter of the highly respected Shri Lalu Prasad Yadav Ji—widely regarded as the Nelson Mandela of India, a great champion of social justice ❤️🙏
@laluprasadrjd@yadavtejashwi@RJDforIndia
आज राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष आदरणीय श्री लालू प्रसाद यादव जी के 79वें जन्मदिन के शुभ अवसर पटना हाईकोर्ट स्थित मजार पर चादरपोशी कर उनके स्वस्थ व दीर्घायु होने की दुआ की।
मौके पर पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता श्री अरुण कुमार यादव जी, युवा राजद के महासचिव श्री गुड्डू यादव, विक्रांत यादव, मनीष कुमार, आकिब खान, अजमल, शाहरुख सहित दर्जनों साथी थे।
#LaluYadav #LaluYadavBirthday #TejashwiYadav #HBDlaluyadav #patna
@yadavtejashwi@RJDforIndia@laluprasadrjd
जन्मदिन मुबारक हो पापा! ❤️
आप मेरे जीवन की सबसे बड़ी ताकत और सबसे सुरक्षित सहारा हैं। आपका प्यार, आशीर्वाद और साथ मेरे लिए दुनिया की सबसे बड़ी दौलत है। भगवान आपको हमेशा स्वस्थ, खुश और लंबी उम्र दे।
छात्र राजनीति की प्रासंगिकता एवं शैक्षणिक संस्थानों के बदलते चरित्र पर एक दिवसीय सेमिनार।
आप सभी सादर आमंत्रित हैं!
दिनांक : 11 जून 2026
स्थान : सभागार, जगजीवन राम संसदीय और राजनीतिक शोध संस्थान, पटना
#TejashwiYadav#RJD#Bihar@yadavtejashwi@sanjuydv@Nawalk7
NEET जैसी महत्वपूर्ण परीक्षा में पारदर्शिता और निष्पक्षता सुनिश्चित करना सरकार की जिम्मेदारी है। अगर परीक्षा से पहले ही प्रश्नपत्र बाजार में बिकने लगें, तो मेहनती और ईमानदार छात्रों के साथ बड़ा अन्याय होता है। देश के डॉक्टरों को उनकी निपुणता और योग्यता के लिए विश्वभर में ख्याति प्राप्त है। जब देश को डॉक्टर देने वाली परीक्षा में ही धांधली होने लग जाए तो विश्व भर में भारतीय डॉक्टरों की साख धब्बा लगने के साथ साथ देश की शिक्षा व्यवस्था पर भी प्रश्न चिन्ह लग जाएगा।
राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के छात्र विंग Socialist Students Association of India (SSAI) द्वारा NEET पेपर लीक और परीक्षा रद्द किए जाने के मामले को लेकर राजधानी पटना में जोरदार प्रतिरोध मार्च निकाला गया। यह मार्च राजद प्रदेश कार्यालय से शुरू होकर आयकर गोलंबर तक पहुंचा, जहां छात्रों और युवा कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार एवं परीक्षा प्रणाली के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का पुतला जलाया।
#SSAI #TejashwiYadav #RJD #Bihar