पिछले दो-तीन दिनों से पश्चिमी राजस्थान के सबसे बड़े आस्था केंद्र रामदेवरा से कुछ वीडियो सामने आए हैं जिनमें श्रद्धालुओं से पार्किंग पर्ची दिखाकर एंट्री फीस के नाम पर अवैध वसूली की जा रही है। गाँव की सीमा पर श्रद्धालुओं से इस तरह का उलझाव और व्यवहार निंदनीय है।
रामदेवरा केवल इस क्षेत्र का नहीं, बल्कि सम्पूर्ण भारत की आस्था का केंद्र है। गुजरात, मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र जैसे दूर-दराज़ राज्यों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पैदल यात्रा कर यहाँ पहुँचते हैं। इतने दूर अपनी आस्था लेकर आने वाले यात्रियों के साथ ऐसा सलूक बिल्कुल बर्दाश्त योग्य नहीं है।
हमारी परंपरा सेवा और मान-मनुहार की रही है, जिसका गौरवगान पूरे देश में होता है। इस प्रकार की गतिविधियाँ ��� केवल श्रद्धालुओं की भावनाओं को ठेस पहुँचाती हैं बल्कि इस पावन परंपरा को भी आहत करती हैं।
इस मामले के संदर्भ में मैंने सक्षम स्तर के अधिकारियों व जैसलमेर पुलिस अधीक्षक से दूरभाष पर वार्ता कर निर्देशित किया है कि ऐसे कृत्य करने वाले आपराधिक प्रवृत्ति के असामाजिक तत्वों, लपकों के खिलाफ सख़्त कार्रवाई करें।
श्रद्धालुओं को विश्वास दिलाना चाहता हूँ कि उनकी आस्था, सुरक्षा और सम्मान सुनिश्चित करना हमारी प्राथमिक जिम्मेदारी है।
@BhajanlalBjp @RajPoliceHelp @RajCMO
@RajGovOfficial @JaisalmerPolice
अहमदाबाद विमान हादसे में मेरे संसदीय क्षेत्र के धोरीमन्ना क्षेत्र के बोर चारणान निवासी एवं BJ मेडिकल कॉलेज अहमदाबाद में MBBS द���वितीय वर्ष के छात्र जयप्रकाश जाट पुत्र श्री धर्माराम आसू का असमय निधन अत्यंत दुखद और हृदयविदारक है।
जयप्रकाश को भविष्य में ढेरों उम्मीदें थी, जिसके साथ उसके परिवार की ��नेक आशाएँ और सपने जुड़े थे। उसके पिता धर्माराम जी ने बालोतरा की कपड़ा फैक्ट्रियों में दिन-रात मेहनत कर अपने बेटे को डॉक्टर बनाने का सपना संजोया था, लेकिन यह दुर्भाग्यपूर्ण हादसा उस सपने को अधूरा छोड़ गया और पूरे परिवार को असहनीय गहरी पीड़ा दे गया।
यह त्रासदी सिर्फ एक परिवार की नहीं, पूरे समाज की अपूरणीय क्षति है। हम सभी इस शोक की घड़ी में शोकाकुल पीड़ित परिवार के साथ हैं।
ईश्वर दिवंगत आत्��ा को शांति प्रदान करें और शोकसंतप्त परिजनों को यह असीम दुःख सहन करने की शक्ति दें।
ॐ शांति..
माननीय प्रधानमंत्री महोदय,
भारत सरकार एवं नागरिक उड्डयन मंत्रालय, भारत सरकार ।
सादर निवेदन है कि मैं, राजस्थान की लोकभावनाओं से भलीभांति परिचित सेवक के रूप में, आपके समक्ष एक ऐतिहासिक व भावनात्मक प्रस्ताव प्रस्तुत कर रहा हूँ।
सन् 1730 में जोधपुर ज़िले के खेजड़ली गाँव में शहीद माँ अमृता देवी बिश्नोई के नेतृत्व में 363 पर्यावरण प्रेमियों ने खेजड़ी वृक्षों की रक्षा हेतु अपने प्राणों का बलिदान दिया। माँ अमृता देवी के अमर वचन —
“सर साटे रूंख रहे, तो भी सस्तो जाण” — आज भी पर्यावरण संरक्षण का संदेश दे रहे हैं।
विश्व इतिहास की इस प्रथम व सबसे बड़ी पर्यावरणीय शहादत के सम्मान में जोधपुर हवाई अड्डे का नाम “शहीद माँ अमृता देवी बिश्नोई अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा” रखने का विनम्र आग्रह है।
यह न केवल उन अमर बलिदानियों को राष्ट्रीय श्रद्धांजलि होगी, बल्कि देश-विदेश में भारत की पर्यावरणीय चेतना और सांस्कृतिक विरासत का संदेश भी प्रसारित करेगा।
आपसे अपेक्षा है कि इस ऐतिहासिक लोकभावना का सम्मान क���ते हुए शीघ्र सकारात्मक निर्णय लिया जाएगा।
सादर।
@PMOIndia @narendramodi @MoCA_GoI @JM_Scindia @Officejmscindia @AAI_Official @airindia @mohol_murlidhar @RamMNK
@BarmerDurg क्योंकि फिर ये बाहर वाले यहाँ पहले नौकरी ले लेंगे फिर ट्रांसफर करवा कर घर चले जाएँगे, जिस कारण एक तो यहाँ का स्थानीय वंचित रहे���ा और ��ूसरा फिर ये गृह जिले में चले जाएँगे तो फिर यहाँ पोस्ट रिक्त पड़ी रहेगी तो यहाँ बच्चो को पढ़ाएगा कौन!
@BarmerDurg लेकिन इनकी इस हरकत की वजह से वहाँ का स्थानीय नौकरी से वंचित रह जाता है! इसलिए सरकार से भी निवेदन है की थर्ड के दूसरे जिले में ट्रांसफर की माँग कभी पूरी ना क़रे! अगर दूसरे जिले में ट्रांसफर शुरू ���ो गए तो इससे नुक़सान अपने इधर वाले लोगो को ही होगा,
संसदीय क्षेत्र के क्षेत्रवासियों की प्रमुख मांग पर मेरे भारत सरकार के सड़क, परिवहन एवं राजमार्ग माननीय मंत्री श्री नितिन गडकरी जी के साथ मुलाकात के दौरान अवगत कराने पर सीमांत संसदीय क्षेत्र के बाड़मेर और जैसलमेर जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग-70 और राष्ट्रीय राजमार्ग-11 (कुल लंबाई 134.86 किलोमीटर) के मौजूदा सड़कों को जोड��ने व मजबूती, चौड़ीकरण करने के साथ-साथ राष्ट्रीय राजमार्ग-11 के म्यांजलार-जैसलमेर खंड और मुनाबाव-तनोट के सुंदरा-म्यांजलर-अंबासिंह की ढाणी सड़क भाग से पक्की सड़क के साथ 2 लेन का मजबूत और चौड़ीकरण करने के लिए 1237.71 करोड़ रुपए की लागत के साथ स्वीकृति प्रदान की।
जिससे प्रस्तावित संरेखण राष्ट्रीय राजमार्ग-25 और राष्ट्रीय राजमार्ग-68 के साथ संपर्क स्थापित करेगा और राष्ट्रीय राजमार्ग-70 से भी जुड़ेगा, जिससे क्षेत्रीय परिवहन नेटवर्क में और वृद्धि होगी। और यह सड़क अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास स्थित होने से हमारे सुरक्षा कर्मियों की सीमावर्ती क्षेत्रों में पहुंचने व आसान आवागमन सुलभता हो सकेगी। इसका संसदीय क्षेत्र के अनेक गांवों, थारवासी आमजन नागरिकों व यात्रियों को आवागमन और लंबी दूरी तय करने के लिए आसानी का फायदा तथा क्षेत्र का महती समग्र विकास होगा।
पिछले दिनों इस सड़क मार्ग सहित संसदीय क्षेत्र में अन्य सड़क मार्गों के विकास कार्यों, विस्तार और चौड़ीकरण के लिए प्रस्तावों पर जल्द स्वीकृति और DPR जारी करने के लिए अवगत कराया था।
माननीय मंत्री श्री @nitin_gadkari जी का बाड़मेर-जैसलमेर-बालोतरा संसदीय क्षेत्र में सीमांत थारवासियों को इस स्वीकृति की सौगात देने के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद एवं आभार!
उम्मीद हैं कि जल्द ही
1. राष्ट्रीय राजमार्ग-25 (जोधपुर-पचपदरा-बायतू- बाड़मेर) के फोरलेन निर्माण
2.बालोतरा शहर के(पचपदरा-खेड़-जसोल-असाड़ा -सिणधरी रोड़ तक) बाईपास रोड़ निर्माण
3. स्टेट हाइवे-40 (चवा-बायतु-फलसुण्ड- भणियाणा-पोकरण-रामदेवरा-नाचना) रामजी गोल से नाचना तक राष्ट्रीय राजमार्ग घोषित करने
4. बाड़मेर शहर के सांसियों का तला-कुर्जा- पिण्डियों का तला-मारूड़ी-गेहूँ-हापों की ढाणी- मेडिकल कॉलेज तक रिंग रोड़ का विस्तार करने की जल्द ही सड़कों की DPR और उसकी वित्तीय स्वीकृति जल्द से जल्द निकाला जाएगा और करवाने के लिए निरंतर प्रयासरत हूँ।
@OfficeOfNG
माननीय मंत्री श्री @nitin_gadkari जी का बाड़मेर-जैसलमेर संसदीय क्षेत्र में सीमांत थारवासियों को इस स्वीकृति की सौगात देने के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद एवं आभार!
@OfficeOfNG
📢 राजस्थान 🛣
राजस्थान के जैसलमेर और बाड़मेर जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग-70 और राष्ट्रीय राजमार्ग-11 (कुल लंबाई 134.86 किलोमीटर) के मौजूदा कनेक्शन को मजबूत/चौड़ा करने के साथ-साथ राष्ट्रीय राजमार्ग-11 के म्याजलार-जैसलमेर खंड और मुनाबाव-तनोट के सुंदरा-म्याजलर-अंबासिंह की ढाणी रोड भाग से पक्की स���़क के साथ 2-लेन का मजबूत और चौड़ीकरण करने के लिए 1237.71 करोड़ रुपए की लागत के साथ स्वीकृति दी गई है।
प्रस्तावित संरेखण राष्ट्रीय राजमार्ग-25 और राष्ट्रीय राजमार्ग-68 के साथ संपर्क स्थापित करेगा, और राष्ट्रीय राजमार्ग-70 से भी जुड़ेगा, जिससे क्षेत्रीय परिवहन नेटवर्क में और वृद्धि होगी। यह परियोजना महत्वपूर्ण रणनीतिक महत्व रखती है क्योंकि यह अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास स्थित है, जो हमारे सुरक्षा क��्मियों की सीमावर्ती क्षेत्रों में तेजी से पहुंचने की क्षमता को बहुत बढ़ाएगी।
यह परियोजना सड़क लोकप्रिय पर्यटन स्थल खुरी रेत के टीलों से भी होकर गुजरेगी और इससे मार्ग के किनारे स्थित अनेक गांवों को लाभ मिलेगा, तथा क्षेत्र के समग्र विकास और संपर्क में योगदान मिलेगा।
#PragatiKaHighway #GatiShakti
@PMOIndia @BhajanlalBjp @gssjodhpur @byadavbjp @arjunrammeghwal @UmmedaRamBaytu @madanrrathore @BJP4Rajasthan
Exclusive: Military experts raise concerns over change to protocols on Pakistan border to allow project that was handed to billionaire Gautam Adani https://t.co/aJF8bqGw2x
Can’t thank Dr Vikoo Batra enough, from Waryam singh Hospital Yamunanagar who was her main doctor responsible for the entire treatment taking care of her 24 /7. Providing her the best treatment and emotional support …
@ankittiwadi@arvindchotia पर्ची से बने हुओं को धारता कौन है??
बजाय किसी योग्य को बनाने, रिमोट कंट्रोल्ड बनाएं हैं, ताकि ऊपर वाले अपने मर्जी से चला सके���!!
बाकी आज अगर मैडम को कमान दी होती तो शायद यह हाल नही होते!!
@dineshdangi84 yahi hota he jb log candidate nhi, party dekh kr vote krte he, ye sabak he un logo ke lie, pareshan honge tbhi akal aayegi, jo neta logo ke bich rahe unke kaam krwae, voters unhe vote dene ke bjae, election time me party dekh kr ese gere ko vote de dete he!!