उ0प्र0 पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड को मुख्यालय पुलिस महानिदेशक ,उ0प्र0 से उप निरीक्षक पद हेतु कुल 4543 पदों का अधियाचन प्राप्त हुआ है। जिसमें उप निरीक्षक नागरिक पुलिस (4242 पद), उप निरीक्षक नागरिक पुलिस(महिला)(पीसी) बंदायू / गोरखपुर/ लखनऊ (106 पद), प्लाटून कमाण्डर /उ0नि0 स0पु0 (135 पद), उप निरीक्षक / प्लाटून कमाण्डर (विशेष सुरक्षा बल) (60 पद) सम्मिलित है। उक्त विज्ञप्ति का प्रकाशन अप्रैल माह के अंत तक सम्भावित है । विज्ञप्ति संबंधी सूचना बोर्ड की बेबसाईट - https://t.co/IGN26c3mXs पर यथासमय प्रकाशित की जायेगी।
अद्यतन जानकारी के लिए बोर्ड की वेबसाईट का अवलोकन करते रहें।
- परीक्षा नियंत्रक
उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड
लखनऊ ।
@CMOfficeUP@ChiefSecyUP@dgpup@rajeevkrishna69@Uppolice