आज भारतीय राजनीति के युवा और प्रेरणादायी व्यक्तित्व अनुराग ठाकुर जी से मिलना हुआ,
उनकी सादगी, सकारात्मक सोच
और देश के प्रति समर्पण युवाओं के लिए मार्गदर्शक है।
भारतीय जनता युवा मोर्चा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं भारत सरकार में केंद्रीय मंत्री के रूप में उनका अनुभव और नेतृत्व अद्भुत है।
@ianuragthakur
#YouthPower #Leadership #Inspiration #anuragthakur
वीरता, स्वाभिमान और शौर्य के प्रतीक महान सम्राट पृथ्वीराज चौहान जी की जयंती पर शत-शत नमन।
जो झुका नहीं, वही इतिहास बना
सम्राट पृथ्वीराज चौहान अमर रहें! 🇮🇳🚩
#prithvirajchauhan#jayanti
3 मई को आयोजित NEET UG परीक्षा की पेपर लीक की घटना ने एक बार फिर NTA की कार्यप्रणाली, पारदर्शिता एवं विश्वसनीयता पर गंभीर प्रश्नचिह्न खड़े कर दिए हैं। लाखों मेहनती एवं प्रतिभाशाली विद्यार्थियों के भविष्य के साथ इस प्रकार का खिलवाड़ किसी भी स्थिति में स्वीकार्य नहीं है। लगातार परीक्षाओं में अनियमितताओं और पेपर लीक की घटनाओं ने यह स्पष्ट कर दिया है कि NTA अपनी जिम्मेदारियों के निर्वहन में पूर्णतः विफल साबित हो रही है। ऐसी परिस्थितियों में NTA के उच्च अधिकारियों को नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए जवाबदेही सुनिश्चित करनी चाहिए।
देश के युवाओं के भविष्य के साथ हो रही इस लापरवाही पर कठोर एवं निष्पक्ष कार्रवाई समय की मांग है। CBI जांच का निर्णय स्वागतयोग्य है, किंतु केवल जांच पर्याप्त नहीं होगी, बल्कि दोषियों को शीघ्र एवं सख्त दंड मिलना भी आवश्यक है। विद्यार्थियों का विश्वास पुनः स्थापित करने के लिए NTA को अपनी परीक्षा प्रणाली में पारदर्शिता एवं सुरक्षा के ठोस कदम उठाने होंगे। छात्रहित सर्वोपरि है और उसके साथ किसी भी प्रकार का समझौता बर्दाश्त नहीं किया जा सकता।
- डॉ. वीरेंद्र सिंह सोलंकी
श्रद्धेय प्रो. यशवंत राव केलकर जी 💐
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद को
दिशा,दृष्टि और दृढ़ता देने वाले संगठन पुरुष,
श्रद्धेय प्रो. यशवंत राव केलकर जी की
जन्म जयंती पर विनम्र नमन।
उनका जीवन त्याग, तपस्या और राष्ट्र प्रथम की भावना का सजीव उदाहरण है—
जो हर कार्यकर्ता को आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है। 🇮🇳
#YashwantRaoKelkar #ABVP #Inspiration #NationFirst
फरीदाबाद, पृथला क्षेत्र के साहपुरा गाँव के वीर पुत्र,
भारतीय सेना के पैरा कमांडो मोहित शर्मा जी की
शहादत को भावभीनी श्रद्धांजलि।💐
देश की रक्षा में दिया गया आपका सर्वोच्च बलिदान
हम सभी के लिए प्रेरणा और गौरव का विषय है।
ईश्वर से प्रार्थना है कि वीर आत्मा को अपने श्रीचरणों में
स्थान दें और परिजनों को इस दुःख को सहने की शक्ति प्रदान करें।
जय हिंद जय भारत 🇮🇳
#indianarmy #paracommando #nation
नारी सिर्फ सम्मान की नहीं,
समान अधिकार की भी हकदार है।
नारी शक्ति को 33% आरक्षण देने वाले कानून का विरोध साफ दर्शाता है कि कुछ लोग आज भी
महिलाओं को आगे बढ़ते नहीं देखना चाहते,
कुछ दल आज भी महिलाओं के अधिकारों से असहज हैं।
जो दल और नेता खुद को महिला हितैषी बताते थे
उन्होंने महिला आरक्षण के विरोध में वोट किया
जो छात्र संगठन “महिला सुरक्षा और अधिकार”
के बड़े-बड़े वादे करते थे,
वे भी इस मुद्दे पर विरोध में खड़े नजर आए।
जो खुद को “फेमिनिस्ट” बताते हैं,
आज उनका असली चेहरा सामने है।
देश की महिलाएं अब जागरूक हैं, वे समझती हैं कि कौन उनके साथ खड़ा है और कौन उनके अधिकारों के खिलाफ।
देश की बेटियां सब देख रही हैं, और जवाब भी देंगी।
#NariShakti #WomenEmpowerment #NewIndia #WomenReservation
जिन हाथों में शक्ति भरी है राजतिलक देने की,
उन हाथों में ही ताकत है सर उतार लेने की…
सिद्धांतों पर अडिग रहकर राजनीति को जनसेवा का माध्यम बनाने वाले, “युवा तुर्क” के नाम से विख्यात, भारत के पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर जी की जयंती पर उन्हें कोटि-कोटि नमन।
आपका संघर्ष, स्पष्टवादिता और राष्ट्रहित सर्वोपरि रखने की भावना हम सभी युवाओं के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेगी। 🙏🇮🇳
#chandrashekhar #primeminister
भारतीय संविधान के शिल्पकार एवं भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की जयंती पर उन्हें विनम्र एवं कोटि-कोटि नमन।
उनका विचार-संपन्न जीवन और संघर्षमय यात्रा हमें न्याय, अधिकार और मानवता के पथ पर निरंतर आगे बढ़ने की प्रेरणा देती है। डॉ. अंबेडकर जी के आदर्श आज भी हमारे समाज को दिशा देने वाले प्रकाशस्तंभ हैं।
#DrBabasahebAmbedkar
Asha Bhosle wasn't just a singer, the OG vibe before autotune was even a thing
Some songs don’t just play, they hit your soul, and make you feel every damn emotion at once
Om Shanti #AshaBhosle Tai 🙏🏻
#BigBreakingNews
Former Delhi University Vice President Bhanu Pratap Singh met the country's renowned Defence Minister, Hon'ble Shri Rajnath Singh..
In this meeting, he presented the book 'Dhyeya Yatra' to him.
He said that his experience, humility and dedication towards the country are always inspiring.🇮🇳
#RajnathSingh #DuSu #DhyeyaYatra #BhanuPratapSingh #NewsToday
@rajnathsingh@ibhanuprataps
देश के यशस्वी रक्षा मंत्री माननीय श्री राजनाथ सिंह जी से आत्मीय भेंट हुई।‘ध्येय यात्रा’ पुस्तक भेंट करने के साथ-साथ उनका मार्गदर्शन प्राप्त किया। उनका अनुभव, सरलता और राष्ट्र के प्रति समर्पण सदैव प्रेरणा देता है। 🇮🇳
#rajnathsingh#defence#minister#bharat
Protesting is a right, choosing where to protest is a matter of wisdom.
When India hosted a global AI Summit in the national capital, it was a defining moment for our nation. Delegations, innovators, tech leaders, policymakers and young entrepreneurs from across the world gathered to discuss Artificial Intelligence, deep tech, digital governance and the future of global innovation—with India at the center of that conversation.
This was not a BJP event. It was India’s event.
It was about India’s youth, India’s startups, India’s researchers and India’s global leadership.
The entire world was watching India step forward as a serious AI power.
Yet, Congress protestors chose this very moment to create disruption and chaos. Instead of constructive dialogue, they opted for disturbance. Instead of strengthening India’s global image, they tried to politicize a platform meant to showcase national progress.
This reflects a troubling mindset—where political opposition appears more important than national interest. When the world is observing India’s rise in technology and innovation, such actions don’t weaken a party; they risk damaging India’s reputation.
AI is about future jobs, economic strength, technological sovereignty and ensuring Bharat is not left behind in the next industrial revolution. On issues of national importance, unity should come before politics.
India deserves responsible opposition, not disruption on the global stage.
#AISummit #Bharat #ArtificialIntelligence
वीरता, दूरदर्शिता, कूटनीति और न्यायप्रिय शासन के प्रतीक महाराज सूरजमल जी की जयंती पर उन्हें कोटि-कोटि नमन।
उन्होंने अदम्य साहस, उत्कृष्ट नेतृत्व और संगठन शक्ति के बल पर राष्ट्र की अस्मिता और स्वाभिमान की रक्षा की।
आज उनकी जयंती के अवसर पर हम सभी उनके आदर्शों को आत्मसात करने और समाज व राष्ट्रहित में कार्य करने का संकल्प लें। शत-शत नमन 🙏 #Maharaja_Surajmal #jayanti
राष्ट्रवादी चिंतक, महान संगठनकर्ता और
‘एकात्म मानववाद’ के प्रणेता
पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की पुण्यतिथि
पर उन्हें कोटि-कोटि नमन।
‘एकात्म मानववाद’ के प्रणेता के रूप में उनका विचार आज भी राष्ट्र निर्माण का पथ प्रदर्शित करता है। उनका सादगीपूर्ण जीवन और राष्ट्र के प्रति समर्पण हम सभी के लिए प्रेरणा स्रोत है।
#DeenDayalUpadhyaya #punyatithi 💐
दु:खद 🙏🏻
फरीदाबाद के सूरजकुंड मेले में झूला टूटने से हुई अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण दुर्घटना ने हम सभी को गहरे शोक में डाल दिया है। इस हादसे में घायल हुए सभी नागरिकों के शीघ्र स्वस्थ होने की ईश्वर से प्रार्थना करता हूँ।
इस संकटपूर्ण स्थिति में लोगों की जान बचाने के लिए अपने कर्तव्य का पालन करते हुए वीरतापूर्वक शहीद हुए माननीय थाना प्रभारी जगदीश जी को मैं सादर नमन एवं भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करता हूँ। उनका साहस, कर्तव्यनिष्ठा और निस्वार्थ बलिदान सदैव स्मरणीय रहेगा तथा समाज के लिए प्रेरणास्रोत बना रहेगा।
साथ ही, प्रशासन से यह अपेक्षा है कि इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना की निष्पक्ष और गंभीर जांच कराई जाए तथा भविष्य में ऐसे आयोजनों में सुरक्षा मानकों को और अधिक सख्ती से लागू किया जाए, ताकि इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।
ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें और शोकाकुल परिवारजनों को यह अपार दुःख सहने की शक्ति दें। 🙏💐
On the auspicious occasion of the 77th Republic Day, ABVP Baramulla organized a 100-meter “Shan-e-Tiranga” Rally at Gulmarg.
Braving a temperature of –1°C and nearly 4 feet of snow, the rally stood as a powerful expression of unwavering patriotism, national unity and collective pride. The Tiranga marching through the snow-clad landscape symbolised the indomitable spirit of the nation and the commitment to uphold its values and integrity
#ABVP #TirangaYatra
“अखंड भारत की चेतना, मेवाड़ की शौर्य परंपरा और राष्ट्रधर्म के लिए समर्पित महान योद्धा महाराणा संग्राम सिंह(राणा सांगा) जी की पुण्यतिथि पर कोटि-कोटि नमन।
उनका बलिदान सदैव राष्ट्रभक्तों को प्रेरणा देता रहेगा।”
#maharana#ranasanga#bharat#hindutva