Founder @news_frame24X7 Senior Journalist Jharkhand/Bihar worked 18 years in Delhi now in Ranchi @rajyasabhatv @inkhabar @news18india, @jantantratv @newsX
अटल जी की लाइन याद कीजिए- सरकारें एक जैसी होती है, थोड़ा बहुत फ़र्क़ होता है, सत्ता का चरित्र एक सा होता है । ये बात अलग है की हम चरित्र बदलने की कोशिश कर रहे हैं पर पता नहीं कितने सफल होंगे पर नहीं होंगे तो हँसने का अवसर नहीं छोड़ेंगे, ये बड़ी बात है। तो हँसते रहिए…
लोकतंत्र खतरे में है, सिर्फ केंद्र में या राज्यों में भी...
दिल्ली में मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन की राहुल गांधी शिव की बारात बता रहे हैं, जिसमें सब शामिल हैं।
दिल्ली की सरकार भी अड़ियल है। पुलिस ने जंतर मंतर को प्रदर्शन के लिए नोटिफाइड स्थल की सूची से जंतर मंतर को बाहर कर दिया। हालांकि दूर के तीन स्थल पर धरना प्रदर्शन कर सकते हैं। सेंट्रल दिल्ली में रामलीला मैदान नोटिफाइड स्थल है, लेकिन वहां प्रदर्शन के पहले एडवांस 55000 जमा करने होंगें। एक दिन की बुकिंग 50 हजार की है। आंदोलन के लिए फंडिंग मजबूत रखनी होगी।
भाई ये तो दिल्ली की बाद लोकतंत्र सिर्फ देश में या भाजपा शासित राज्यों में चाहिए?
झारखंड में बीते दिनों परीक्षाओं में अनियमितता को लेकर छात्र गांधी प्रतिमा मोराबादी में धरने पर बैठे। उन्हें वहां से हटाया गया, छात्रों ने जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम का रुख किया। पहले तंबू लगाने से रोका गया, बिजली काटी गई। सारे प्रपंच के बाद भी छात्र डटे रहे। धरना समाप्त हुआ। फिर छात्र दुबारा यहां ना जुटें, इसलिए अब तक ताला लगा है। छात्रों को बदनाम करने, आंदोलन को दूषित करने के हथकंडों पर चर्चा फिर कभी।
आंदोलन, सरकार और मीडिया
सरकार (कोई एक दल दिल पर ना लें) के निशाने पर सबसे पहले आती है मीडिया। स्पेशल ब्रांच से लेकर आईबी तक रिपोर्टर के गतिविधियों पर बाज से भी तेज़ नज़र रखते हैं। फिर कवरेज से रोकने की कोशिश, डारने की कोशिश, विज्ञापनों का दबाव अलग। दिल्ली में पत्रकारों का डिटेंशन सबने देखा। कवरेज के लिए मौके पर जाने से रोका गया। सरकार मीडिया में खबरें आने नहीं देना चाहती। झारखंड में सचिवालय में मीडिया बैन है। सरकार नहीं चाहती कि मीडिया में विभागों के क्रियाकलापों की सही खबरें आएं। मीडिया की निगहबानी कैसे होती है, इसे सारे मीडियाकर्मी जानते हैं।
Peaceful protesters are being detained and taken to undisclosed locations while attempting to reach Jantar Mantar. Silencing peaceful voices is not democracy! The right to protest and demand justice must be protected. Stand up for democracy and civil liberties! ✊@news_frame24X7
दिल्ली में कल कुछ बहुत बड़ा होने वाला है… @CJP_for_India के आंदोलन से पहले क़िलेबंदी की गई है, ऐसा मानो गृहयुद्ध छिड़ने वाला हो । @narendramodi जी ऐसा क्यों कर रहे हैं ये समझ के परे है लेकिन एक बात तो है सरकार डरी हुई है और जनता सड़कों पर है ।