Welcome to the Offical Twitter Account of Swami Vivekananda Cultural Centre in Suva. SVCC promotes and strengthen cultural relations between India and Fiji.
🇮🇳 हिंदी पखवाड़ा 2026 | भारतीय जीवन बीमा निगम, सुवा
नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति (नराकास), सुवा के तत्वावधान में भारतीय जीवन बीमा निगम, सुवा ने हिंदी प्रश्नोत्तरी एवं हिंदी गीत प्रतियोगिताओं का आयोजन किया।
मुख्य अतिथि श्री ईश्वर सिंह यादव, द्वितीय सचिव (हिंदी एवं संस्कृति) एवं सदस्य सचिव, नराकास, सुवा ने प्रतिभागियों को राजभाषा हिंदी के अधिकाधिक प्रयोग के लिए प्रोत्साहित किया और विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किए।
कार्यक्रम का शुभारंभ श्री के. रविन्द्र, प्रबंधक (आईटी) के स्वागत संबोधन से हुआ। श्री विवेक प्रकाश, प्रबंधक (मानव संसाधन एवं वित्त) ने रोचक ढंग से हिंदी प्रश्नोत्तरी का संचालन किया। मंच संचालिका श्रीमती पैट्रिशिया के धन्यवाद प्रस्ताव के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।
🇮🇳🤝🇫🇯 भारतीय उच्चायोग, सुवा एवं स्वामी विवेकानंद सांस्कृतिक केंद्र ने ‘स्वस्थ भविष्य के लिए आयुर्वेद’ विषय पर 11वाँ आयुर्वेद दिवस मनाया। फिजी के स्वास्थ्य एवं चिकित्सा सेवा मंत्री माननीय डॉ. रातु अतोनियो लालाबालावु मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हुए। उन्होंने आयोजन के लिए भारतीय उच्चायोग को बधाई दी और आयुर्वेद दिवस आयोजन के बारे में विचार व्यक्त किए।
अपने स्वागत संबोधन में उच्चायुक्त श्री सुनीत मेहता ने आयुर्वेद दिवस के महत्त्व, भारत की पारंपरिक चिकित्सा पद्धति तथा भारत–फिजी संबंधों में हाल के घटनाक्रमों पर प्रकाश डाला। आईआईएमटी आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के सहायक प्रोफेसर एवं परामर्शदाता चिकित्सक डॉ. शॉन कुमार ने आयुर्वेद एवं फिजी में आयुर्वेद की प्रासंगिकता पर विचार साझा किए। डॉ. पूनम सिंह ने ‘आयुर्वेद और पोषण: स्वस्थ जीवन की आधारशिला’ विषय पर संबोधित किया।
🇮🇳🤝🇫🇯 @HCI_Suva and @iccr_suva celebrated the 11th Ayurveda Day under the theme “Ayurveda for a Healthier Tomorrow.” Hon. Dr. Ratu Atonio Lalabalavu, Fiji’s Minister for @MOHFiji attended as Chief Guest. He congratulated the High Commission on organising the event and shared his views on the Ayurveda Day celebration.
In his welcome address, High Commissioner Mr. Suneet Mehta highlighted the significance of Ayurveda Day, India’s traditional system of medicine, and recent developments in India–Fiji relations. Dr. Shawn Kumar, Assistant Professor and Consultant Doctor at IIMT Ayurvedic Medical College and Hospital, spoke about Ayurveda and its relevance in Fiji. Dr. Poonam Singh addressed the gathering on “Ayurveda and Nutrition: The Foundation of a Healthy Life.”
🇮🇳हिंदी पखवाड़ा 2026 | लौटोका 🇫🇯
भारतीय उच्चायोग, सुवा एवं स्वामी विवेकानंद सांस्कृतिक केंद्र के सहयोग से यूनिवर्सिटी ऑफ फिजी के भाषा, साहित्य एवं संचार विभाग ने हिंदी दिवस समारोह एवं प्रतियोगिता का आयोजन किया।
कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने भरतनाट्यम, गीत, कविता-पाठ और फिजी के पारंपरिक मेके नृत्य की प्रस्तुतियाँ दीं। हिंदी दिवस प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कार भी प्रदान किए गए। समारोह ने भारत और फिजी के साझा भाषायी एवं सांस्कृतिक संबंधों को रेखांकित किया।
🇮🇳 Hindi Pakhwada 2026 | Lautoka 🇫🇯
With the support of @HCI_Suva and @iccr_suva ,and @UniFiji1's Department of Language, Literature and Communication organised a Hindi Day celebration and competition.
Students presented Bharatanatyam, songs, poetry recitations and traditional Fijian Meke performances. Prizes were awarded to the winners of the Hindi Day competition. The celebration highlighted the shared linguistic and cultural ties between India and Fiji.
🇮🇳 हिंदी पखवाड़ा 2026 | नांदी 🇫🇯
भारतीय उच्चायोग, सुवा एवं स्वामी विवेकानंद सांस्कृतिक केंद्र द्वारा रामकृष्ण मिशन, नांदी में संचालित हिंदी भाषा शिक्षण केंद्र ने हिंदी पखवाड़ा 2026 के अंतर्गत विद्यार्थियों के लिए विविध हिंदी एवं सांस्कृतिक गतिविधियों का आयोजन किया।
विद्यार्थियों ने हिंदी कविता-पाठ, समूह नृत्य, हिंदी गीत-गायन और भाषण प्रस्तुतियों के माध्यम से अपनी भाषायी एवं रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया। अंताक्षरी प्रतियोगिता कार्यक्रम का विशेष आकर्षण रही, जिसमें विद्यार्थियों और अभिभावकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
इस आयोजन ने विद्यार्थियों को आनंदपूर्ण वातावरण में हिंदी सीखने, अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने तथा भाषा और संस्कृति से जुड़ने का प्रेरक अवसर प्रदान किया।
🇮🇳 Hindi Pakhwada 2026 | Nadi 🇫🇯
The Hindi Language Learning Centre, run by @HCI_Suva and @iccr_suva at Ramakrishna Mission, Nadi, organised a series of Hindi and cultural activities for students as part of Hindi Pakhwada 2026.
Students showcased their linguistic and creative talents through Hindi poetry recitation, group dance, Hindi songs and speeches. A lively Antakshari competition was a special highlight, drawing enthusiastic participation from students and parents alike.
The programme provided students with an engaging platform to learn Hindi, express their creativity and strengthen their connection with language and culture.
#HindiPakhwada2026 #HindiLanguage #HindiLearningCentre #RamakrishnaMissionNadi #HCISuva #SVCCSuva
As part of #SwachhataHiSeva2026, High Commissioner Suneet Mehta administered the Swachhata Pledge to officials & staff of @HCI_Suva & @iccr_suva.
Swachhata Hi Seva — cleanliness is service. The campaign highlights that keeping our surroundings clean is a shared responsibility and an important form of service to our communities.
Through individual action, collective participation and sustained efforts, we can contribute to cleaner, healthier & more sustainable surroundings. In the spirit of India–Fiji friendship, the Mission will undertake a range of activities until 02 October, reaffirming our shared commitment to cleanliness, community well-being and a greener future.
Together, every effort towards cleanliness makes a difference. 🇮🇳🇫🇯
#Swachhotsav @MEAIndia@IndianDiplomacy@SwachhBharat@MoHUA_India@MoJSDDWS
🧘♀️ SPECIAL YOGA SESSION | SEVA MAHOTSAVA 2026 🧘♂️
@HCI_Suva and @iccr_suva invite all yoga enthusiasts to a Special Yoga Session organised as part of Seva Mahotsava 2026.
📅 Saturday, 26 September 2026
🕖 7:00 AM
📍 SVCC Hall, Level 6, LICI Building, Butt Street, Suva
Please note that the regular Weekly Yoga Session at the Fiji Museum will not be held on this day. All participants are requested to join the special session at the SVCC Hall instead.
Let us come together to promote wellness, harmony and the spirit of service through yoga.
All are welcome!
#sevamahotsava2026 #specialyogasession #yogaforwellness #SpiritOfService #hcisuva #svccsuva
📚 स्वच्छता ही सेवा 2026 🌿
स्वच्छता ही सेवा 2026 के अंतर्गत भारतीय उच्चायोग, सुवा एवं स्वामी विवेकानंद सांस्कृतिक केंद्र ने रेवा सकेंडरी स्कूल को पुस्तकें भेंट कीं तथा “स्वच्छता की पाठशाला” विषय पर एक रोचक एवं ज्ञानवर्धक प्रस्तुति दी।
इस पहल के माध्यम से विद्यार्थियों को स्वच्छता, व्यक्तिगत स्वास्थ्य, जिम्मेदार अपशिष्ट प्रबंधन तथा पर्यावरण के प्रति जागरूक जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया गया। भेंट की गई पुस्तकें विद्यार्थियों में अध्ययन, ज्ञान और सीखने की संस्कृति को बढ़ावा देंगी।
आइए, युवा पीढ़ी को जागरूक बनाकर स्वच्छ, स्वस्थ एवं जिम्मेदार समाज के निर्माण में अपना योगदान दें।
📚 Swachhata Hi Seva 2026 🌿
As part of Swachhata Hi Seva 2026, @HCI_Suva and @iccr_suva gifted books to Rewa Secondary School and conducted an engaging presentation on “Swachhata Ki Pathshala.”
The initiative encouraged students to adopt cleanliness, personal hygiene, responsible waste management and environmentally conscious habits in their daily lives. The gifted books will further promote reading, knowledge and learning among the students.
Together, let us nurture young minds and build a cleaner, healthier and more responsible society.
#SwachhataHiSeva2026 #swachhatakipathshala #SHS2026 #cleanlinessisnexttogodliness #BookDonation #rewaprimaryschool #hcisuva #svccsuva
🌿 Ayurveda Day Celebration 2026 🌿
@HCI_Suva and @iccr_suva cordially invite everyone to the Ayurveda Day Celebration 2026, centred on the theme “Ayurveda for a Healthier Tomorrow.”
📅 Wednesday, 23 September 2026
🕕 6:15 PM
📍 SVCC Hall, Level 6, LICI Building, Butt Street, Suva
📲 Register now by scanning the QR code on the flyer.
https://t.co/Qj3IoZHxfx
Join us to explore the timeless wisdom of Ayurveda and its relevance in promoting holistic health and well-being.
#AyurvedaDay2026 #AyurvedaForAHealthierTomorrow #SwachhataHiSeva2026 #Ayurveda #HolisticHealth #HCI_Suva #ICCR_Suva
🇮🇳 हिंदी दिवस एवं पुरस्कार वितरण समारोह 🇫🇯
भारतीय उच्चायोग, सुवा एवं स्वामी विवेकानंद सांस्कृतिक केंद्र ने रामकृष्ण मिशन, नांदी के सहयोग से विवेकानंद कॉलेज, नांदी में हिंदी दिवस एवं पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया।
इस अवसर पर विद्यार्थियों के लिए हिंदी भाषण, कविता-पाठ, वाद-विवाद तथा निबंध-लेखन प्रतियोगिताएँ आयोजित की गईं। रामकृष्ण मिशन, नांदी के अध्यक्ष स्वामी भद्रेशानंद ने विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किए और उनका उत्साहवर्धन किया।
कार्यक्रम ने विद्यार्थियों को अपनी भाषायी एवं रचनात्मक प्रतिभा प्रदर्शित करने के लिए एक प्रभावी मंच प्रदान किया तथा युवा पीढ़ी में हिंदी भाषा और भारतीय सांस्कृतिक मूल्यों के प्रति रुचि को प्रोत्साहित किया।
🇮🇳 Hindi Day and Prize Distribution Ceremony 🇫🇯
@HCI_Suva and @iccr_suva in collaboration with the Ramakrishna Mission, Nadi, organised a Hindi Day and Prize Distribution Ceremony at Vivekananda College, Nadi.
Hindi speech, poetry recitation, debate and essay-writing competitions were organised for the students. Swami Bhadreshananda, President of the Ramakrishna Mission, Nadi, presented prizes to the winners and encouraged them to continue developing their proficiency in Hindi.
The event provided students with a meaningful platform to showcase their linguistic and creative talents while fostering greater interest in the Hindi language and Indian cultural values among Fiji’s younger generation.
#HindiDiwas2026 #HindiPakhwada2026 #HindiInFiji #IndiaFijiFriendship #SwachhataHiSeva2026 #HCISuva #SVCCSuva #ICCR
🧘♀️ स्वच्छता ही सेवा 2026 | विशेष योग सत्र 🇮🇳🇫🇯
भारतीय उच्चायोग, सुवा एवं स्वामी विवेकानंद सांस्कृतिक केंद्र द्वारा ‘स्वच्छता ही सेवा 2026’ अभियान के अंतर्गत एक विशेष योग सत्र का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर योग शिक्षिका श्रीमती रश्मि अहलावत ने प्रतिभागियों को विभिन्न योगासनों, प्राणायाम एवं ध्यान का अभ्यास कराया तथा शारीरिक स्वच्छता के साथ-साथ मानसिक शुद्धता और स्वस्थ जीवनशैली के महत्व पर प्रकाश डाला।
यह आयोजन ‘स्वच्छ तन, स्वस्थ मन और स्वच्छ परिवेश’ के संदेश को जन-जन तक पहुँचाने की दिशा में एक सार्थक पहल रहा।
🧘♀️ Swachhata Hi Seva 2026 | Special Yoga Session 🇮🇳🇫🇯
@HCI_Suva and @iccr_suva organised a special yoga session under the ‘Swachhata Hi Seva 2026’ campaign.
Yoga instructor Mrs. Rashmi Ahalawat guided the participants through various yoga postures, pranayama and meditation practices, while highlighting the importance of physical well-being, mental purity and a healthy lifestyle.
The session effectively conveyed the message of “Clean Body, Healthy Mind and Clean Surroundings.”
#SwachhataHiSeva2026 #YogaForWellness #YogaForAll #SevaParv2026 #HCI_Suva #ICCR_Suva
🇮🇳 हिंदी दिवस एवं पुरस्कार वितरण समारोह 🇫🇯
भारतीय उच्चायोग, सुवा एवं स्वामी विवेकानंद सांस्कृतिक केंद्र ने फिजी गणराज्य के शिक्षा मंत्रालय तथा फिजी हिंदू सोसायटी के सहयोग से फिजी सेवाश्रम संघ, सुवा में हिंदी दिवस एवं पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया।
भारत के उच्चायुक्त श्री सुनीत मेहता ने मुख्य अतिथि के रूप में समारोह को संबोधित करते हुए फिजी में हिंदी भाषा के प्रचार-प्रसार के लिए भारतीय उच्चायोग द्वारा किए जा रहे प्रयासों पर प्रकाश डाला तथा हिंदी पखवाड़ा 2026 के अंतर्गत आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों की जानकारी दी।
इससे पूर्व, फिजी हिंदू सोसायटी के अध्यक्ष श्री सुमन्ता राउत ने अतिथियों एवं प्रतिभागियों का स्वागत किया।
समारोह में फिजी के शिक्षा मंत्रालय द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित हिंदी प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किए गए। साथ ही, वर्ष 2025 में कक्षा 8, 12 एवं 13 में हिंदी विषय में सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को भी सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर स्वामी विवेकानंद सांस्कृतिक केंद्र के विद्यार्थियों ने मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ देकर कार्यक्रम को विशेष गरिमा प्रदान की।
यह आयोजन फिजी की युवा पीढ़ी में हिंदी भाषा एवं भारतीय संस्कृति के प्रति रुचि को प्रोत्साहित करने तथा भारत–फिजी के गहरे सांस्कृतिक संबंधों को और सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल रहा।
🇮🇳 Hindi Day and Awards Distribution Ceremony 🇫🇯
@HCI_Suva and @iccr_suva in collaboration with the Ministry of Education,Government of the Republic of Fiji and Fiji Hindu Society, organised a Hindi Day and Awards Distribution Ceremony at the Fiji Sevashram Sangha, Suva.
High Commissioner Mr Suneet Mehta, graced the occasion as the Chief Guest. In his address, he highlighted the High Commission’s ongoing initiatives to promote the Hindi language in Fiji and outlined the various programmes being organised as part of Hindi Pakhwada 2026.
Earlier, Mr Sumanta Raut, President of the Fiji Hindu Society, welcomed the dignitaries, guests and participants.
During the ceremony, prizes were presented to the winners of national-level Hindi competitions organised by Fiji’s Ministry of Education. Students who secured the highest marks in Hindi in Years 8, 12 and 13 in 2025 were also felicitated.
Students of the Swami Vivekananda Cultural Centre presented vibrant cultural performances, adding colour and grace to the occasion.
The event marked another important initiative towards encouraging interest in Hindi language and Indian culture among Fiji’s younger generation and further strengthening the enduring cultural bonds between India and Fiji.
#HindiDiwas2026 #HindiPakhwada2026 #HindiInFiji #IndiaFijiFriendship #HCISuva #SVCCSuva #ICCR
🇮🇳 फिजी नेशनल यूनिवर्सिटी में हिंदी दिवस समारोह 2026 🇫🇯
भारतीय उच्चायोग, सुवा एवं स्वामी विवेकानंद सांस्कृतिक केंद्र, सुवा के सहयोग से फिजी नेशनल यूनिवर्सिटी के मानविकी, शिक्षा एवं विधि महाविद्यालय के भाषा एवं साहित्य विभाग द्वारा हिंदी दिवस समारोह 2026 का आयोजन किया गया।
समारोह के दौरान हिंदी कविता-पाठ एवं अंताक्षरी प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। प्रतिभागियों ने अपनी भाषायी प्रतिभा, रचनात्मकता एवं हिंदी के प्रति उत्साह का प्रभावशाली प्रदर्शन किया। प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया।
यह आयोजन फिजी में युवा पीढ़ी के बीच हिंदी भाषा के अध्ययन, प्रयोग एवं प्रचार-प्रसार को प्रोत्साहित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल रहा।
#HindiDiwas2026 #HindiPakhwada2026 #HindiLanguage #FijiNationalUniversity #IndiaFiji🇮🇳
🇮🇳 Hindi Diwas Celebration 2026 at Fiji National University 🇫🇯
With the support of @HCI_Suva and @iccr_suva, the Department of Language and Literature, College of Humanities, Education and Law, Fiji National University, organised the Hindi Diwas Celebration 2026.
Hindi poetry recitation, short story writing and Antakshari competitions were held as part of the celebration, providing students with an opportunity to showcase their linguistic skills, creativity and enthusiasm for Hindi. Prizes were presented to the winners of the competitions.
The event marked another meaningful initiative towards promoting the study, use and appreciation of the Hindi language among the younger generation in Fiji.
#HindiDiwas2026 #HindiPakhwada2026 #HindiLanguage #FijiNationalUniversity #IndiaFiji
🇮🇳🤝🇫🇯 #स्वच्छता_ही_सेवा अभियान के अंतर्गत #एक दिन एक घंटा एक साथ पहल के तहत भारतीय उच्चायोग, सुवा एवं स्वामी विवेकानंद सांस्कृतिक केंद्र द्वारा सुवा के नसीसी सीवॉल पर स्वच्छता अभियान आयोजित किया गया।
इस अभियान में अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने सहभागिता करते हुए स्वच्छता, पर्यावरणीय उत्तरदायित्व और सामुदायिक भागीदारी का संदेश दिया।
आइए, स्वच्छ और हरित भविष्य के निर्माण में अपना योगदान दें। 🌊🌿
🇮🇳🤝🇫🇯 As part of the #EkDinEkGhantaEkSaath initiative under #SwachhataHiSeva, @HCI_Suva and @iccr_suva a cleanliness drive along the Nasese Seawall in Suva.
The initiative brought together officials and staff in a collective effort to promote cleanliness, environmental responsibility and community participation.
Together for a cleaner and greener tomorrow. 🌊🌿
🧘♀️ SPECIAL YOGA SESSION | SEVA MAHOTSAVA 2026 🧘♂️
@HCI_Suva and @iccr_suva invite all yoga enthusiasts to a Special Yoga Session organised as part of Seva Mahotsava 2026.
📅 Saturday, 19 September 2026
🕖 7:00 AM
📍 SVCC Hall, Level 6, LICI Building, Butt Street, Suva
Please note that the regular Weekly Yoga Session at the @FijiMuseum will not be held on this day. All participants are requested to join the special session at the SVCC Hall instead.
Let us come together to promote wellness, harmony and the spirit of service through yoga.
All are welcome!
#SevaMahotsava2026 #SpecialYogaSession #YogaForWellness #SpiritOfService #HCISuva #SVCCSuva
🇮🇳 हिंदी पखवाड़ा 2026 | दि न्यू इंडिया एश्योरेन्स कंपनी लिमिटेड 🇫🇯
नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति (नराकास), सुवा के तत्वावधान में हिंदी पखवाड़ा 2026 के अंतर्गत दि न्यू इंडिया एश्योरेन्स कंपनी लिमिटेड, सुवा द्वारा हिंदी कविता-पाठ एवं हिंदी गीत-गायन प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर महामहिम श्री सुनीत मेहता, भारत के उच्चायुक्त एवं अध्यक्ष, नराकास, सुवा ने मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभागियों को संबोधित किया तथा राजभाषा हिंदी के अधिकाधिक प्रयोग एवं प्रचार-प्रसार के लिए प्रोत्साहित किया।
कार्यक्रम के आरंभ में कंपनी के मुख्य प्रचालन अधिकारी श्री मधु एलायथ ने स्वागत अभिभाषण प्रस्तुत करते हुए राजभाषा हिंदी तथा संस्थान की गतिविधियों पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम का समापन श्री वी. एन. निखिल द्वारा प्रस्तुत धन्यवाद प्रस्ताव के साथ हुआ।
कार्यक्रम में सुवा के साथ-साथ लौटोका, लम्बासा एवं नांदी स्थित कार्यालयों के अधिकारियों और कर्मचारियों ने भी ऑनलाइन माध्यम से उत्साहपूर्वक सहभागिता की।
🇮🇳 Hindi Fortnight 2026 | The New India Assurance Company Limited 🇫🇯
Under the aegis of the Suva Town Official Language Implementation Committee (TOLIC), The New India Assurance Company Limited, Suva organised Hindi Poetry Recitation and Hindi Song Singing Competitions as part of Hindi Fortnight 2026.
On the occasion, H.E. Mr. Suneet Mehta, High Commissioner of India and Chairman, TOLIC, Suva, addressed the participants as the Chief Guest and encouraged them to promote and make greater use of Hindi as the Official Language of India.
At the beginning of the programme, the company’s Chief Operating Officer, Mr. Madhu Elayath, delivered the welcome address and highlighted the importance of Hindi as the Official Language as well as the activities of the institution. The programme concluded with a vote of thanks proposed by Mr. V. N. Nikhil.
Officers and employees from the offices in Lautoka, Labasa and Nadi, in addition to those in Suva, also participated enthusiastically in the programme through online mode.
📢 CHANGE OF DATE | VIKSIT BHARAT RUN 🇮🇳🏃♀️🏃♂️
@HCI_suva and @iccr_suva, invite members of the Indian diaspora, friends of India and fitness enthusiasts to participate in the Viksit Bharat Run.
Please note the revised schedule:
📅 Sunday, 27 September 2026
⏰ 7:30 AM
📍 My Suva Park
📲 Register now by scanning the QR code on the flyer.
https://t.co/7fnNcqtQKH
Let us run together with the spirit of unity, fitness and collective resolve towards a Viksit Bharat.
All are cordially invited.
🇮🇳 हिंदी पखवाड़ा 2026 🇮🇳
हिंदी दिवस के अवसर पर भारतीय उच्चायोग, सुवा, माननीय केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री, भारत सरकार के संदेश को साझा करते हुए हिंदी भाषा के प्रचार प्रसार हेतु समर्पित है।
अपने संदेश में माननीय गृह मंत्री ने हिंदी सहित सभी भारतीय भाषाओं के संवर्धन, सरकारी कामकाज में हिंदी के अधिकाधिक प्रयोग तथा भारतीय भाषाओं के माध्यम से देश की सांस्कृतिक एवं भाषायी एकता को और सुदृढ़ करने का आह्वान किया है।
आइए, हिंदी को जन-संवाद, ज्ञान, प्रौद्योगिकी और वैश्विक संपर्क की सशक्त भाषा बनाने में अपना योगदान दें।
#हिंदीदिवस2026 #HindiDiwas2026 #हिंदीपखवाड़ा #HindiPakhwada #भारतीयभाषाएं #HCI_Suva #SVCCSuva
🇮🇳 हिंदी दिवस एवं कवि सम्मेलन के साथ हिंदी पखवाड़े का शुभारंभ 🇫🇯
भारतीय उच्चायोग, सुवा एवं स्वामी विवेकानंद सांस्कृतिक केंद्र द्वारा हिंदी दिवस के अवसर पर हिंदी दिवस समारोह एवं कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। इसके साथ ही हिंदी पखवाड़ा 2026 का औपचारिक शुभारंभ हुआ।
कार्यक्रम में फिजी गणराज्य सरकार की महिला, बाल एवं सामाजिक संरक्षण मंत्री माननीय शशि किरण जी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हुईं। अपने संबोधन में उन्होंने हिंदी भाषा, भारतीय संस्कृति तथा गिरमिटिया इतिहास के महत्त्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने हिंदी को फिजी के बहुसांस्कृतिक समाज की एक महत्त्वपूर्ण धरोहर बताते हुए भाषा एवं संस्कृति के संरक्षण और संवर्धन के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।
फिजी में भारत के उच्चायुक्त श्री सुनीत मेहता ने हिंदी दिवस एवं कवि सम्मेलन के महत्त्व पर प्रकाश डाला और औपचारिक रूप से हिंदी पखवाड़े के शुभारंभ की घोषणा की। उन्होंने हिंदी के प्रचार-प्रसार और भारतीय संस्कृति के संवर्धन के लिए भारतीय उच्चायोग द्वारा किए जा रहे विभिन्न प्रयासों एवं गतिविधियों की जानकारी दी। साथ ही, उन्होंने आगामी पंद्रह दिनों के दौरान हिंदी पखवाड़े के अंतर्गत आयोजित किए जाने वाले विविध कार्यक्रमों की रूपरेखा भी साझा की।
कवि सम्मेलन में प्रतिभागी कवियों ने अपनी भावपूर्ण एवं प्रेरक रचनाओं के माध्यम से हिंदी भाषा की समृद्धि, भारतीय संस्कृति, सामाजिक सरोकारों तथा मानवीय संवेदनाओं को प्रभावशाली ढंग से अभिव्यक्त किया।
इस अवसर पर स्वामी विवेकानंद सांस्कृतिक केंद्र के विद्यार्थियों एवं शिक्षक द्वारा शानदार नृत्य प्रस्तुति दी गई, जिसने भारतीय शास्त्रीय कला एवं संस्कृति के सुंदर रंग बिखेरे और समारोह को और अधिक आकर्षक एवं स्मरणीय बनाया।
कार्यक्रम ने हिंदी के प्रति प्रेम और रुचि को प्रोत्साहित करने के साथ-साथ भारत और फिजी के गहरे भाषायी, ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक संबंधों को और सुदृढ़ किया।
प्रतिभागी कवियों, कलाकारों, विद्यार्थियों, शिक्षकों, हिंदी-प्रेमियों तथा सभी सहयोगी संस्थाओं का हार्दिक आभार।