श्रीराधारानी के आशीर्वाद और आप सभी के अतुलनीय सहयोग से "गोविन्द प्याऊ" का शुभारंभ रविवार 15 मार्च 2026 को
गोविन्दपुरा बस स्टैंड कालवाड़ रोड पर किया जा रहा है
आप सभी एकादशी के पावन दिन अपने हाथों से पानी का एक मटका भरने जरूर पधारें और इस पुण्य कर्म कर भागी बने।
#icdihelpfoundtion
मुझे गर्व कम और गुस्सा ज्यादा आ रहा है...
फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रॉन कहते हैं-
1. अल्फाबेट के सीईओ भारतीय हैं।
2.माइक्रोसॉफ्ट के सीईओ भारतीय हैं।
3. आईबीएम के सीईओ भारतीय हैं।
4. एडोब के सीईओ भारतीय हैं।
5. पालो अल्टो नेटवर्क्स के सीईओ भारतीय हैं।
6. चैनल के सीईओ भारतीय हैं।
सुनकर अच्छा लग सकता है और गर्व भी हो सकता है लेकिन मैं मेरी बात कहूं तो मुझे इस बात पर गुस्सा ज्यादा आता है। अगर दुनिया की लीडिंग और बेहतरीन कंपनियों को भारतीय चला रहे हैं तो भारत में ऐसी कंपनियां क्यों नहीं हैं? हमारी सरकारों ने ऐसा माहौल देश के अंदर क्यों नहीं बनाया कि हमारी प्रतिभाएं भारत में ही ऐसी कंपनियां खड़ी कर पातीं? हमारे लोगों में प्रतिभा है तभी तो उनके हाथों में दुनिया की सबसे बड़ी और प्रतिष्ठित कंपनियों की बागडोर है, तो फिर हमारे देश में क्या कमी रह गई थी?
मैं किसी एक सरकार या किसी एक पार्टी को इसके लिए जिम्मेदार ठहराऊं, यह गलत होगा। हमारी जड़ में ही कुछ ना कुछ बड़ी कमी रही है जिसके कारण आज हमें यह देखना पड़ रहा है कि हमारी पाली-पोसी हुई प्रतिभाएं दुनिया में डंका तो बज रही है लेकिन हमारे लिए नहीं बज रही हैं। जब तक इस कमी को दूर नहीं किया जाएगा, तब तक हम गर्व भले ही करते रहें लेकिन उसमें एक अधूरापन हमेशा रहेगा।
इस दीवाली खुशियों से भरते है किसी जरूरतमंद की थाली
🥳 आठवाँ राशन वितरण महोत्सव 🥳
अगर हम किन्ही पाँच जरूरतमंद परिवारों की थाली भी खुशियों से भरते है तो सोचिए हम सब मिलकर कितने परिवारों की दीवाली जगमग कर पाएंगे।
विजयादशमी बुराई और असत्य पर अच्छाई और सत्य की विजय का प्रतीक है। मेरी कामना है कि इस पावन अवसर पर हर किसी को साहस, बुद्धि और भक्ति के मार्ग पर निरंतर अग्रसर रहने की प्रेरणा मिले।
आप सभी को विजयादशमी की बहुत-बहुत शुभकामनाएं।
मैं हर भारतीय से निवेदन करता हूँ कि भारत पाकिस्तान के मैच का पूर्ण रूप से बहिष्कार करें।
अपने थोड़ी देर के मनोरंजन के लिए उन मासूमों की जान और शहीदों के बलिदान को मत भूल जाना।
माननीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी प्लीज् पाकिस्तान से क्रिकेट को रोकिए
करोड़ो देशभक्तों की भावनाएं आपके एक फैसले से जुड़ी है उम्मीदें जुड़ी है कि आपने पाकिस्तान को जो मुह तोड़ जवाब दिया था ऑपरेशन सिन्दूर के द्वारा क्या उनका कोई मोल नही रहा
प्लीज् पाकिस्तान से क्रिकेट नही
सरकार को कड़ा संदेश देने के लिए हमारा इतना ही योगदान काफी है कि हम मैदान में, किसी भी टीवी चैनल किसी भी अन्य माध्यम से भारत-पाकिस्तान मैच का बहिष्कार कर दें।
बात निकल गई है। दूर तक जानी चाहिए
#bycottasiacup2025#bycottbcci
क्या नरेंद्र मोदी सरकार दीवार पर लिखी इबारत नहीं पढ़ पा रही?
यह बात दीवार पर लिखी इबारत की तरह साफ है कि देश के लोगों में भारत-पाकिस्तान मैच के आयोजन के खिलाफ भारी गुस्सा है। सरकार और बीसीसीआई के सामने चाहे जो मजबूरी हो या धन का लालच हो लेकिन एशिया कप में भारत-पाकिस्तान का मैच तमाम देश प्रेमियों के मुंह पर तमाचे जैसा है। सरकार को चाहिए कि इस मैच को तुरंत कैंसिल करवाए।
भारत-पाक मैच का विरोध करने वाले 90% से ज्यादा वही लोग हैं जो मोदी सरकार को समर्थन भी करते हैं। लेकिन मुझे यह देखकर अच्छा लगा कि मोदी सरकार के समर्थक बिल्कुल ही अंधे समर्थक नहीं है की हर गलत चीज का समर्थन कर दें। गलत को गलत और सही को सही कहने के उन तमाम लोगों के साहस को में सैल्यूट करता हूं। जो भी लोग भारत-पाक मैच के विरोध में हैं, मेरा उनको खुले दिल से पूर्ण समर्थन है। भारत-पाक मैच के समर्थन में जो लोग तर्क दे रहे हैं वह असल में कुतर्क हैं। ऐसे घटिया तर्क कहीं भी नहीं टिकने वाले हैं।
मोदी सरकार दीवार पर लिखी इबारत को पढ़ ले। इस देश से, इस देश की सेना से प्यार करने वाले लोग इस मैच को बिल्कुल भी नहीं देखने वाले हैं।
ईश्वर सद्बुद्धि दे
@narendramodi@BCCI
#BycottAsiaCup #bycott_bcci
यहाँ की भी सुध लेवें सर् @Ra_THORe@OfficeofRR
आमजन और यहाँ रहने वाले निवासियों को काफी परेशानी हो रही है आए दिन मोटरसाइकिल वाले और रिक्शा वाले गिर रहे है।
हाथोज सिरसी लिंक रोड, हाथोज।