धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा जी की जयंती पर उन्हें कोटि-कोटि नमन एवं समस्त देशवासियों को जनजातीय गौरव दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ।
भगवान बिरसा मुंडा जी ने अपने संघर्ष और अदम्य साहस से जनजातीय समाज में स्वाभिमान एवं अधिकारों की चेतना जगाई। मातृभूमि, संस्कृति और समाज के सम्मान की रक्षा के लिए उनका समर्पण सदैव आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करता रहेगा।
#BirsaMunda #JanjatiyaGauravDiwas
छठ महापर्व के पावन पर्व के प्रथम दिन नहाय-खाय के शुभारंभ पर समस्त श्रद्धालुओं को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
छठी मैया की कृपा से सभी के जीवन में सुख, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य एवं खुशहाली का संचार हो।
जय छठी मैया!
#ChhathPuja
गोवर्धन पूजा एवं अन्नकूट महोत्सव के पावन अवसर पर समस्त देश एवं प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
यह पावन पर्व हमें प्रकृति के संरक्षण, गौ-सेवा और अन्न के सम्मान का संदेश देता है। भगवान श्रीकृष्ण की कृपा से सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि एवं खुशहाली बनी रहे तथा हर घर धन-धान्य से परिपूर्ण हो।
शुभं करोति कल्याणमारोग्यं धनसम्पदा।
शत्रुबुद्धिविनाशाय दीपज्योतिर्नमोऽस्तुते॥
दीपावली का पावन पर्व हमें अंधकार से प्रकाश, निराशा से आशा और असत्य से सत्य की ओर बढ़ने का संदेश देता है। आइए, इस शुभ अवसर पर स्वदेशी दीपों से अपने घर-आँगन को रोशन करें और प्रभु श्रीराम के आदर्शों को आत्मसात करते हुए राष्ट्रप्रेम, सद्भाव एवं सेवा का संकल्प लें।
माँ लक्ष्मी और भगवान गणेश की कृपा से सभी के जीवन में सुख, शांति, आरोग्य एवं समृद्धि का प्रकाश सदैव बना रहे।
आप सभी को दीपावली के पावन पर्व की हार्दिक बधाई एवं मंगलमय शुभकामनाएँ!
#HappyDiwali
आज भारतीय जनता पार्टी प्रदेश मुख्यालय, लखनऊ में आयोजित प्रकोष्ठ संकुल की बैठक में सम्मिलित हुआ।
बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक, प्रकोष्ठ संकुल तथा मध्य प्रदेश भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं माननीय सांसद श्री वीडी शर्मा जी का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ।
बैठक में संगठनात्मक गतिविधियों को और अधिक प्रभावी बनाने, प्रकोष्ठों एवं संकुल की भूमिका को सशक्त करने तथा संगठन के कार्यों को जन-जन तक पहुँचाने के विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा हुई।
#BJP4UP #BJPUttarPradesh
आज लखनऊ स्थित अम्बेडकर ऑडिटोरियम में भारतीय जनता पार्टी, उत्तर प्रदेश की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में देश के लोकप्रिय यशस्वी गृह एवं सहकारिता मंत्री माननीय श्री @AmitShah जी का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ।
माननीय गृह मंत्री जी के प्रेरणादायी उद्बोधन ने प्रदेश भर से आए प्रदेश पदाधिकारियों तथा कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा और उत्साह का संचार किया। उन्होंने संगठन की मजबूती, जनसेवा, जनसंपर्क और संगठनात्मक सक्रियता के माध्यम से आगामी विधानसभा चुनाव 2027 के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करने का मार्गदर्शन दिया।
बैठक में प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी, भाजपा उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष एवं केंद्रीय वित्त मंत्री माननीय श्री पंकज चौधरी जी, उपमुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य जी, उपमुख्यमंत्री श्री ब्रजेश पाठक जी, राष्ट्रीय महामंत्री माननीय श्रीमती स्मृति ईरानी जी सहित वरिष्ठ केंद्रीय मंत्रीगण एवं पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित रहे।
यह प्रदेश कार्यसमिति संगठनात्मक चिंतन, विचार-विमर्श और आगामी कार्ययोजनाओं को नई दिशा देने का महत्वपूर्ण अवसर बनी।
संगठन की शक्ति, कार्यकर्ताओं का परिश्रम और जनसेवा का संकल्प ही हमारी कार्ययात्रा का आधार है।
#BJP4UP #BJPPradeshKaryasamiti #Mission2027 #AmitShah
आज वाराणसी में काशी एवं गोरखपुर क्षेत्र के विस्तारकों एवं विधानसभा प्रभारियों की संयुक्त संगठनात्मक बैठक को संबोधित किया।
हमारा संकल्प है कि समर्पित कार्यकर्ताओं के परिश्रम, अनुशासन एवं सामूहिक प्रयासों से भारतीय जनता पार्टी के संगठन को निरंतर नई ऊंचाइयों तक पहुंचाएं एवं आगामी चुनावों में BJP नई ऊंचाईयों पर पहुँचे।
#BJP #BharatiyaJantaParty #BJPUP
विधान परिषद चुनाव-2026 आगरा खंड स्नातक / शिक्षक चुनाव के निमित्त कन्नौज, इटावा, फर्रुखाबाद, औरेया के सभी माननीय जनप्रतिनिधियों के साथ चुनावी समीक्षा एवं योजना बैठक किया।
#BJPUttarPradesh
आज मथुरा में विधान परिषद चुनाव-2026 आगरा खंड स्नातक / शिक्षक चुनाव के निमित्त मथुरा एवं अलीगढ़ महानगर/जिला के माननीय जनप्रतिनिधियों के साथ विधानपरिषद चुनाव की समीक्षा एवं योजना बैठक किया।
#BJPUttarPradesh