साइबर अपराधों और इंटरनेट सुरक्षा को लेकर आज 1 फरवरी से 11 फरवरी ( सेफर इंटरनेट डे ) तक एक विशेष जन जागरूकता अभियान सेफ क्लिक प्रदेश के समस्त जिलों में प्रारंभ। स्कूल एवं कॉलेज के छात्र-छात्राओं के साथ ग्रामीण अंचलों तक जगाई जाएगी साइबर अपराधों के विरुद्ध अलख।
#MPPolice
Drugs free MP की दिशा में मध्य प्रदेश पुलिस के संकल्प के अंतर्गत मंदसौर पुलिस ने 20 किलोग्राम अवैध ब्राउन शुगर (स्मैक) जब्त कर अंतर्राज्यीय मादक पदार्थ तस्कर गिरोह का भंडाफोड़ किया।
DGP श्री कैलाश मकवाणा ने नव आरक्षकों से ईमानदारी, संवेदनशीलता एवं संविधान के प्रति पूर्ण निष्ठा के साथ कर्तव्य निर्वहन करने का आह्वान करते हुए कहा कि वर्दी धारण करने के बाद पुलिसकर्मी का सर्वोच्च दायित्व जनसेवा, कानून व्यवस्था बनाए रखना एवं राष्ट्रहित में कार्य करना होता है।
रेलवे नेटवर्क सुरक्षा एवं सिंहस्थ-2028 तैयारियों पर उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक संपन्न...
पुलिस मुख्यालय, भोपाल में DGP श्री कैलाश मकवाणा की अध्यक्षता में राज्य रेल सुरक्षा समन्वय समिति की बैठक आयोजित की गई।
#DGPMP#MPPolice
सिंहस्थ-2028 की तैयारियों को नई रफ्तार..
उज्जैन में पुलिस महानिदेशक श्री कैलाश मकवाणा द्वारा “Training of Trainers” कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। AI, ड्रोन सर्विलांस, साइबर वॉरियर्स पोर्टल और आधुनिक रणनीतियों के साथ उज्जैन पुलिस महाआयोजन के लिए पूरी तरह तैयार है।
#MPPolice
अनुशासन, कुशल नेतृत्व और नशे से दूरी—यही सफलता का सशक्त मार्ग है।
ओरिएंटल ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट्स, भोपाल में आयोजित TechFizz x Pharmazephyr 2K26 के समापन समारोह में पुलिस महानिदेशक श्री कैलाश मकवाणा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और युवाओं के उत्साह व नवाचार की सराहना की।