भारत → 100% चीन → 92% स्पेन → 68% फ्रांस → 60% ब्रिटेन → 49%
रेलवे विद्युतीकरण में भारत ने चीन, फ्रांस और ब्रिटेन को पीछे छोड़ दिया है! भारतीय रेलवे में बदलाव की रफ्तार तेज है। डीजल पर निर्भरता घट रही है, विद्युतीकरण का दायरा बढ़ रहा है और रेलवे आधुनिकता की नई राह पर आगे बढ़ रही है।
- माननीय गृहमंत्री श्री @AmitShah जी
भारतीय जनता पार्टी, हिमाचल प्रदेश के सह-प्रभारी का दायित्व प्राप्त होने के पश्चात आज भाजपा के माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री @NitinNabin जी से शिष्टाचार भेंट कर उनका मार्गदर्शन प्राप्त किया।
नवीन दायित्व के लिए माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष जी का हृदय से आभार। संगठन द्वारा सौंपे गए इस दायित्व का पूर्ण निष्ठा एवं समर्पण के साथ निर्वहन करने हेतु संकल्पित हूँ।
आज मेरी पूजनीय सासू माँ श्रीमती उर्मिला देवी जी का स्वर्गवास हो गया है।
प्रभु श्री राम उनकी पुण्यात्मा को अपने श्री चरणों में स्थान प्रदान करें एवं इस दुःखद क्षणों में हम सभी शोकाकुल परिवारजनों को यह दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें।
ॐ शांति।
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री Nitin Nabin जी द्वारा श्री @ptshrikant Sharma जी को पुनः हिमाचल प्रदेश का प्रभारी एवं श्रीमती @DarshanaSingh76 जी को सह-प्रभारी नियुक्त किए जाने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
उत्तर प्रदेश सरकार में विधायक एवं पूर्व मंत्री श्री श्रीकांत शर्मा (@ptshrikant) जी को पुनः भारतीय जनता पार्टी हिमाचल प्रदेश का प्रदेश प्रभारी नियुक्त किए जाने और राज्यसभा सांसद एवं भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्रीमती दर्शना सिंह (@DarshanaSingh76) जी को प्रदेश सह-प्रभारी नियुक्त किए जाने पर बधाई एवं शुभकामनाएं!
उत्तर प्रदेश महामंत्री (संगठन) के दायित्व पर आदरणीय धर्मपाल जी को पुनः अवसर देने के लिए भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री आदरणीय नरेन्द्र मोदी जी ,भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री नितिन नवीन जी, राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बी० एल० संतोष जी का हार्दिक आभार एवं बधाई।
आदरणीय धर्मपाल जी का संगठनात्मक कौशल, कार्यकर्ताओं से आत्मीय जुड़ाव और हर कार्यकर्ता को साथ लेकर चलने की क्षमता संगठन की बड़ी शक्ति है। उनके मार्गदर्शन में हम सभी कार्यकर्ताओं को निरंतर सीखने, आगे बढ़ने और संगठन के लिए समर्पित भाव से कार्य करने की प्रेरणा मिलती है।
धर्मपाल जी भाईसाहब को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ।
@idharampalsingh
सेवा संकल्प अभियान 🇮🇳
यशस्वी प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के जन्मदिवस के अवसर पर आज अपने जनपद चंदौली में विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों को आवास, पीएम विश्वकर्मा सम्मान किट, आयुष्मान कार्ड, वृद्धावस्था एवं विधवा पेंशन, मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान, खादी एवं ग्रामोद्योग योजना सहित विभिन्न योजनाओं के प्रमाण-पत्र वितरित किए।
साथ ही रक्तदान के माध्यम से सेवा, समर्पण और सामाजिक सहभागिता का संदेश दिया।
#HappyBirthdayModiJi #SevaSankalpAbhiyan #AshirwadKaDiya …1/3
जीवेत् शरदः शतम्, सुदिनं सुदिनं जन्मदिनं भवतु।
मंगलं जन्मदिनम्, यशस्वी भव, स्वस्थ भव।।
आज अपने संसदीय क्षेत्र चन्दौली के पण्डित दीनदयाल उपाध्याय नगर स्थित प्राचीन काली माता मंदिर में हवन, पूजा-अर्चना एवं आरती कर यशस्वी प्रधानमंत्री आदरणीय श्री @narendramodi जी के दीर्घायु, उत्तम स्वास्थ्य एवं निरंतर यश-कीर्ति की मंगलकामना की।
माँ काली की कृपा से आदरणीय प्रधानमंत्री जी सदैव स्वस्थ एवं ऊर्जावान रहें और उनके नेतृत्व में ‘विकसित भारत’ के संकल्प की सिद्धि होती रहे। 🇮🇳
जन्मदिवस की हार्दिक शुभकामनाएं एवं मंगलकामनाएं।
#HappyBirthdayModiji #SevaSankalpAbhiyan #AshirwadKaDiya …1/2
आज अपने क्षेत्र चन्दौली के विभिन्न स्थानों पर शोकाकुल परिवारों से भेंटकर दिवंगत आत्माओं को श्रद्धांजलि अर्पित की एवं परिजनों से मिलकर अपनी शोक संवेदनाएं व्यक्त कीं।
पण्डित दीनदयाल उपाध्याय नगर के वार्ड संख्या-4, गिघौली निवासी श्री सुरेंद्र कुमार चौहान (वीरू) जी की माताजी के निधन उपरांत उनके आवास पर पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त की। कैलाशपुरी (मुहमुदपुर) में बूथ अध्यक्ष एवं बड़े भाई श्री प्रीतम सिंह जी के निधन उपरांत उनके परिजनों से भेंटकर अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं। रस्तोगी गली में बूथ अध्यक्ष जी के चाचा जी के निधन पर उनके आवास पहुंचकर शोकाकुल परिवार से भेंट की।
दीनदयाल नगर में श्री शिवमूरत प्रसाद गुप्ता जी के छोटे भाई स्वर्गीय श्री शिवगोपाल गुप्ता जी के निधन पर उनके आवास पहुंचकर दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की तथा परिवारजनों को इस दुःख की घड़ी में धैर्य एवं संबल प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की।
इसी क्रम में ग्राम मवई कूड़े स्थित आवास पर श्री गुंजन प्रसाद जी, बी.एल.ओ. के पिताजी के निधन उपरांत उनके परिजनों से भेंटकर अपनी शोक संवेदनाएं व्यक्त कीं।
ईश्वर से प्रार्थना है कि सभी दिवंगत आत्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा शोक संतप्त परिवारों को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति एवं संबल प्रदान करें।
ॐ शांति। …1/2
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री, संगठनात्मक क्षमता एवं कर्मठ व्यक्तित्व के धनी श्री सुनील बंसल जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ।
बाबा काशी विश्वनाथ से आपके उत्तम स्वास्थ्य एवं यशस्वी जीवन की कामना करतीं हूँ।
आज काशी में बाबा श्री काशी विश्वनाथ जी के दर्शन एवं पूजन का परम सौभाग्य प्राप्त हुआ।
बाबा विश्वनाथ की अनंत कृपा से काशी आज अपनी सनातन चेतना और नव्य-भव्य स्वरूप के साथ सम्पूर्ण विश्व को आस्था, संस्कृति और आध्यात्मिकता का अद्भुत संदेश दे रही है। श्री काशी विश्वनाथ धाम की दिव्यता, गंगा तट से बाबा के दरबार तक का भव्य विस्तार और हर ओर गूंजता ‘हर-हर महादेव’ का उद्घोष उस अखंड आध्यात्मिक प्रवाह का अनुभव कराता है, जो काशी को अनादि और अविनाशी बनाता है।
बाबा श्री काशी विश्वनाथ जी से प्रार्थना है कि उनकी कृपा एवं आशीर्वाद सदैव सभी पर बना रहे। देश निरंतर वैभव, समृद्धि और यश के नए शिखरों को स्पर्श करे तथा सेवा, सुशासन और लोककल्याण का भाव जन-जन के जीवन को आलोकित करता रहे।
हर-हर महादेव! 🔱