📢 उत्तर प्रदेश के सभी नए राशन कार्ड धारक ध्यान दें। राशन प्राप्त करने से पहले परिवार के सभी सदस्यों की e-KYC अवश्य पूरी कराएं।
✅ नजदीकी कोटेदार की दुकान पर e-POS मशीन से
✅ स्वयं Mera e-KYC ऐप के माध्यम से
⚠️ बिना e-KYC राशन प्राप्त करने में परेशानी हो सकती है।
#RationCard
प्रेस विज्ञप्ति
*अन्तर्राष्टीय मानवाधिकार सुरक्षा संगठन मे कईं ने ली सदस्यता*
*संगठन गावं गावं चलायेगा महासदस्यता अभियान*
*संगठन मानव शोषण के खिलाफ उठायेगा आवाज उमेश*
आज दिनाक 14/11/2026 को अन्तर्राष्टीय मानवाधिकार सुरक्षा संगठन कार्यालय पर कई व्यक्तियो ने सदस्यता ग्रहण कर
जनता की अपेक्षाओं को समझना, उनकी समस्याओं का संज्ञान लेना और समाधान की प्रक्रिया को गति देना मुख्यमंत्री श्री @myogiadityanath जी महाराज की प्राथमिकताओं में शामिल है।
इसी उद्देश्य से महाराज जी ने आज @GorakhnathMndr परिसर में आयोजित 'जनता दर्शन' में विभिन्न जनपदों से आए लोगों की समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को जन-समस्याओं के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण हेतु निर्देशित किया।
आज के हुक्मरानों को याद रहे जब वक़्त बदल जाता है तो तख़्त बदल जाता है।
आदरणीय आज़म ख़ान साहब के साथ मुक़दमों की जो साज़िश की जा रही है, उसे पूरा देश ही नहीं पूरी दुनिया देख रही है।
किसी उम्र दराज़ को इस तरह के बेमानी मुक़दमों में फँसाकर बार-बार जेल में डालना एक बेहद कायराना हरकत है।
आज की सत्ता जिस ग़लत रवायत को हवा दे रही है, हवा बदलने पर वो ख़ुद उसकी शिकार होगी। तब भागते नहीं बनेगा।
नाइंसाफ़ी जब हद से गुज़र जाती है तो जुल्म करनेवाले के लिए ही कहर बन जाती है।
बेहद निंदनीय!
नमस्कार,
कल लाखों लोग रामलीला मार्च के लिए दिल्ली आ रहे हैं।
त्यौहारों का मौसम है। दिवाली, छठ, भाईदूज का समय है। मैं चाहता हूं जो लाखों लोग बाहर से दिल्ली आ रहे हैं, वो यहां के व्यापारियों की मदद करें।
प्रोटेस्ट, मार्च, रैली कीजिए, साथ में थोड़ी सी खरीदारी भी कीजिए - व्यापारियों का फायदा हो जाएगा।
मैं जानता हूं व्यापारियों को रैली नुकसान नहीं पहुंचाएगी। BJP डरी हुई है इसलिए अफवाह फैला रही है।
मगर, दोनों काम करते हैं।
कल मार्च होगा, रैली होगी और लाखों लोग हमारे व्यापारियों की छोटी-छोटी दुकानों में से सामान खरीदेंगे।
आप सबको बहुत-बहुत प्यार।
शुभ दिवाली। जय हिंद।
: नेता विपक्ष श्री @RahulGandhi
उत्तर प्रदेश में 157 रेलवे स्टेशन आधुनिक हुए हैं...
रेलवे स्टेशन और कोच साफ-सुथरे हैं। हाइजीन का ध्यान रखा जाता है...
ये तब होता है, जब कार्य करने के लिए इच्छाशक्ति हो, साफ नीयत हो, स्पष्ट नीति हो...
आज दिनांक 01.11.2026 को मिशन शक्ति-6.0 अभियान के अन्तर्गत जनपद के समस्त थानों पर गठित मिशन शक्ति टीम/एण्टीरोमियो टीम द्वारा महिलाओं/बालिकाओं को डिजिटल/साइबर फ्रॉड से बचाव एवं महत्वपूर्ण हेल्पलाइन की जानकारी देकर जागरूक किया गया-
#MissionShakti6#नारी_सुरक्षा_सम्मान_स्वावलंबन
आगामी त्योहार धनतेरस एवं दीपावली के दृष्टिगत पुलिस आयुक्त, आगरा @DeepakKumarIPS के निर्देशन में नगर जोन में व्यापक सुरक्षा प्रबंध सुनिश्चित किए गए हैं।
सुरक्षा व्यवस्था के तहत 103 प्रमुख चेकिंग प्वाइंट्स चिन्हित कर पुलिस पिकेट एवं बैरियर स्थापित किए गए हैं, जहां विशेष ड्यूटी चार्ट के अनुसार पुलिसकर्मियों की तैनाती कर उन्हें चेकिंग के संबंध में विस्तृत ब्रीफिंग दी गई है। इसके अतिरिक्त, शहर में प्रवेश के 13 प्रमुख एंट्री प्वाइंट्स को आउटर कॉर्डन के रूप में विकसित कर बैरियर एवं पिकेट स्थापित किए गए हैं, जहां शहर में प्रवेश करने वाले वाहनों एवं व्यक्तियों की संदिग्ध गतिविधियों पर सतर्क निगरानी रखी जा रही है।
पीआरवी वाहनों के रूट्स का पुनर्निर्धारण कर उन्हें हॉटस्पॉट, प्रमुख बाजारों एवं संभावित अपराध प्रभावित क्षेत्रों में तैनात किया गया है। मिशन शक्ति एवं एण्टीरोमियो टीमों को विशेष ब्रीफिंग के उपरांत बाजारों एवं चौराहों पर चेकिंग, गश्त एवं आमजन से संवाद हेतु रवाना किया जा रहा है।
इसके साथ ही नगर जोन के सभी वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा पुलिस बल के साथ प्रतिदिन सायंकालीन फुट पेट्रोलिंग एवं चेकिंग की जा रही है। आभूषण एवं अन्य व्यापारिक प्रतिष्ठानों के संचालकों से संवाद स्थापित कर सीसीटीवी कैमरों की क्रियाशीलता एवं प्रतिष्ठानों की सुरक्षा व्यवस्था के संबंध में चर्चा की जा रही है। साथ ही, त्योहारों के दौरान बाजारों में भीड़ के दृष्टिगत पार्किंग एवं यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है, ताकि आमजन को आवागमन में किसी प्रकार की असुविधा न हो। पिकेट एवं चौकियों पर चेकिंग के दौरान संदिग्ध पाए जाने वाले व्यक्तियों के नाम एवं मोबाइल नंबर दर्ज करने हेतु विशेष रजिस्टर की व्यवस्था की गई है।
आगामी त्योहारों को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने, अपराधों की रोकथाम तथा आमजन में सुरक्षा का विश्वास बनाए रखने हेतु आगरा पुलिस प्रतिबद्ध है।
बाइट- श्री मनोज कुमार यादव अपर पुलिस उपायुक्त नगर/अपराध कमिश्नरेट आगरा।
@Uppolice
ब्रेकिंग न्यूज 🚨
पूर्व कैबिनेट मंत्री आजम ख़ान को ईडी ने हिरासत में लिया.
उत्तर प्रदेश के पूर्व कैबिनेट मंत्री आजम ख़ान पुराने मामले में जमानत मिलने के बाद जेल से रिहा होने वाले थे
उससे पहले ईडी ने जेल के सामने दस्तक दी और आज़म ख़ान के रिहा होते ही हिरासत में ले लिया।
इस दौरान आज़म ख़ान थोड़ा भावुक नज़र आए.
जेल से रिहाई की ख़बर मिलते ही समाजवादी पार्टी और आज़म ख़ान के समर्थकों का भारी हुजूम उमड़ पड़ा था।
SP_Hmr के निर्देशन में #MissionShakti6 के तहत थाना मौदहा मिशन शक्ति टीम द्वारा थाना क्षेत्र अन्तर्गत जाकर महिलाओं/बालिकाओं को उनके कानूनी अधिकारों, महिला सुरक्षा, साइबर अपराधों से बचाव, महिला हेल्पलाइन सेवाओं, आत्मरक्षा तथा आत्मनिर्भरता के संबंध में विस्तारपूर्वक जागरूक किया गया। साथ ही उन्हें किसी भी प्रकार की उत्पीड़न, हिंसा अथवा साइबर अपराध की स्थिति में बिना संकोच पुलिस से संपर्क कर उपलब्ध हेल्पलाइन सेवाओं का उपयोग करने के लिए प्रेरित किया गया।
#MissionShakti6 #नारी_सुरक्षा_सम्मान_स्वावलंबन #WomenSafety #CyberSafety #UPPolice #HamirpurPolice #EmpowerWomen
ग्रेटर नोएडा: न्यू नोएडा के खिलाफ किसानों का बड़ा ऐलान!
गौतमबुद्धनगर के 13 और बुलंदशहर के 37 गांवों के किसानों ने महापंचायत कर 20 हजार रुपये प्रति गज मुआवजा, आबादी का निस्तारण और युवाओं को रोजगार देने की मांग उठाई। किसानों ने चेतावनी दी कि मांगें पूरी नहीं हुईं तो न्यू नोएडा बसने नहीं देंगे।
इससे पहले मुआवजे के लिए गांवों में कैंप लगाने पहुंची प्राधिकरण की टीम को भी किसानों ने विरोध कर वापस लौटा दिया था।
#GreaterNoida #NewNoida #FarmersProtest #GautamBuddhNagar #Bulandshahr
हमने रैली में आने वालों से यहां शॉपिंग करने की अपील की थी, जिससे दुकानदारों का फायदा हो सके।
लेकिन कनॉट प्लेस आते समय पता चला है कि BJP ने जबरदस्ती सारी दुकानें बंद करवा दी हैं।
देश देख रहा है कि BJP दुकानदारों का नुकसान कर रही है।
: नेता विपक्ष श्री @RahulGandhi
मुरादाबाद GRP की महिला कांस्टेबल पिंकी रानी लापता
तलाश-ए-गुमशुदा - जीआरपी लाइन मुरादाबाद
मुरादाबाद जीआरपी लाइन में तैनात मुख्य आरक्षी पिंकी रानी 22.10.2026 को सुबह 08:30 बजे ड्यूटी के लिए घर से निकली थीं, जो अब तक घर वापस नहीं लौटीं। प्राइवेट आवास, जीआरपी लाइन के पास रहती हैं। गुमशुदगी थाना मझोला में दर्ज।
हुलिया:* रंग सांवला, कद औसत 5.4 फीट, उम्र 38 वर्ष, लोअर-टीशर्ट पहने हुए।
किसी को जानकारी मिले तो नजदीकी थाना / जीआरपी मुरादाबाद को सूचित करें।
सांस्कृतिक सद्भावना केन्द्र में प्रस्तावित हाट एवं हुनर बाजार जैसे आयोजन स्थानीय कारीगरों, शिल्पकारों और हुनरमंद लोगों को अपने उत्पादों और कला को व्यापक स्तर पर प्रदर्शित करने का अवसर.....