न्यू जर्सी स्थित Choose New Jersey कार्यालय में आयोजित विशेष संवाद सत्र में भारतीय सहकारिता आंदोलन की वैश्विक भूमिका और भारत-अमेरिका सहयोग की संभावनाओं पर विचार साझा किए।
श्री बिल नूनन (Chief Business Development Officer, Choose New Jersey), श्री जिम डोरे (President & COO, Inserra Supermarkets), श्री सिद्धार्थ कोहली (NJEDA) तथा अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के साथ कृषि, उर्वरक, डेयरी, खाद्य प्रसंस्करण, निवेश और आपूर्ति श्रृंखला सहयोग के विषयों पर सार्थक चर्चा हुई।
@ChooseNJ
भारतीय कृषि एवं सहकारिता जगत के लिए गौरव का क्षण।
इफको के अध्यक्ष माननीय श्री दिलीप संघाणी जी को 5 जून 2026 को NAAS (National Academy of Agricultural Sciences) के स्थापना दिवस एवं 33वीं वार्षिक महासभा के अवसर पर प्रतिष्ठित NAAS Industrist Award से सम्मानित किया गया।
अमेरिका प्रवास पर होने के कारण यह सम्मान उनकी ओर से अमरेली जिला सहकारी खरीद-बिक्री संघ के अध्यक्ष श्री जयंतीभाई पानसुरिया ने ग्रहण किया।
यह प्रतिष्ठित सम्मान कृषि, सहकारिता एवं किसान सशक्तिकरण के क्षेत्र में श्री दिलीप संघाणी जी के दूरदर्शी नेतृत्व, समर्पण तथा उल्लेखनीय योगदान का प्रमाण है। उनके नेतृत्व में सहकारिता आंदोलन और भारतीय कृषि को नई दिशा एवं ऊर्जा प्राप्त हुई है।
इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर माननीय श्री दिलीप संघाणी जी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
#DileepSanghani #IFFCO #NAASAward #Cooperation #IndianAgriculture #Farmers #NAAS
@Dileep_Sanghani@MinOfCooperatn
संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम (UNDP), न्यूयॉर्क में आयोजित महत्वपूर्ण बैठक में UNDP के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ कृषि विकास, ग्रामीण आजीविका, सहकारिता आधारित विकास मॉडल और सतत विकास लक्ष्यों पर सार्थक चर्चा हुई।
मैने भारतीय सहकारिता आंदोलन की उपलब्धियों तथा किसानों के सशक्तिकरण में इफको की भूमिका को प्रस्तुत किया, बैठक में कृषि एवं ग्रामीण विकास के क्षेत्र में भविष्य की साझेदारी और सहयोग की संभावनाओं पर सकारात्मक विचार-विमर्श हुआ।
#IFFCO #UNDP #Cooperatives #SustainableDevelopment
@UN@UNDP
केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान जी से नई दिल्ली में शिष्टाचार भेंट कर हाल ही में सम्पन्न अमेरिका प्रवास के दौरान हुए विभिन्न कार्यक्रमों, बैठकों एवं कृषि-सहकारिता क्षेत्र से जुड़े महत्वपूर्ण अनुभवों की जानकारी साझा की।
इस अवसर पर भारत और अमेरिका के बीच कृषि, सहकारिता, कृषि-व्यवसाय तथा किसान सशक्तिकरण से जुड़े संभावित सहयोग के विषयों पर भी चर्चा हुई।
कृषि एवं ग्रामीण विकास के क्षेत्र में उनके दूरदर्शी नेतृत्व, किसानों के कल्याण के प्रति प्रतिबद्धता तथा कृषि क्षेत्र में किए जा रहे नवाचारों एवं सुधारात्मक प्रयासों की सराहना की।
@ChouhanShivraj
समग्र विश्क जिनके नेतृत्व पर विश्वाश कर रहा हैं ऐसे लोकप्रिय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्रभाई मोदी जी के साथ नई दिल्ली में भेंट की।
अंतराष्ट्रीय सहकारिता वर्ष 2025 के तहत मुख्यत: इफको ओर अन्य राष्ट्रीय सहकारी संस्थाओं द्वारा कार्यरत सहकारी गतिविधियां के बारे में अवगत किया।
@narendramodi@PMOIndia
@IFFCO_PR
राष्ट्रीय सहकारिता नीति 2025 के प्रभावी क्रियान्वयन की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम।
आज नई दिल्ली में केन्द्रीय सहकारिता सचिव आशीष भूटानी की अध्यक्षता में आयोजित राष्ट्रीय स्तर की "नीति क्रियान्वयन एवं निगरानी समिति" की प्रथम बैठक में सहभागिता कर सहकारिता क्षेत्र के विकास, नवाचार और आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को सशक्त बनाने पर सार्थक चर्चा हुई।
#SahkarSeSamriddhi
@MinOfCooperatn
भारत के सहकारिता एवं कृषि क्षेत्र के लिए अत्यंत गौरवपूर्ण क्षण।
इफको के माननीय अध्यक्ष श्री दिलीप संघाणी जी को कृषि विकास, किसान कल्याण, ग्रामीण सशक्तिकरण तथा देश में सहकारिता क्षेत्र को सुदृढ़ बनाने में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए नई दिल्ली में राष्ट्रीय कृषि विज्ञान अकादमी (NAAS) द्वारा प्रतिष्ठित NAAS इंडस्ट्रियल अवॉर्ड से सम्मानित किया गया।
यह सम्मान नई दिल्ली में आयोजित NAAS के स्थापना दिवस एवं वार्षिक आम सभा के दौरान प्रदान किया गया।
श्री संघाणी जी के आधिकारिक अमेरिका दौरे पर होने के कारण यह सम्मान उनकी ओर से अमरेली जिला सहकारी खरीद एवं बिक्री संघ के अध्यक्ष श्री जयंतीभाई पंसूरिया जी ने ग्रहण किया।
अधिक जानकारी के लिए देश के प्रमुख समाचार पत्रों में प्रकाशित विस्तृत समाचार अवश्य पढ़ें।
#IFFCO #IFFCONanoFertilisers #PHDCCI #USIBC
@Dileep_Sanghani@MinOfCooperatn@phdcci@USIBC
इफको की यात्रा इस बात का प्रमाण है कि जब सहकारिता के केंद्र में किसान होता है, तो चुनौतियाँ अवसरों में और कमी समृद्धि में बदल जाती है।
1967 से लेकर आज तक, हमारा हर प्रयास किसानों को सशक्त, कृषि को अधिक उत्पादक और भारत को अधिक आत्मनिर्भर बनाने के लिए समर्पित रहा है।
@IFFCO_Coop
Emphasising on the importance of responsible and sustainable manufacturing, Shri K. J. Patel, Managing Director of IFFCO, shared that the Paradeep plant has achieved operational self-sufficiency, while the organisation is actively advancing renewable energy adoption, including solar, across its plants.
#IFFCO #IFFCONanoFertilisers
@AmitShah@MinOfCooperatn@AgriGoI@Dileep_Sanghani@KiritkrJPatel@ChouhanShivraj@PTI_News
न्यूयॉर्क स्थित भारतीय वाणिज्य दूतावास में भारत के महावाणिज्यदूत श्री बिनय एस. प्रधान जी के साथ सार्थक एवं सकारात्मक चर्चा हुई।
इस अवसर पर भारत-अमेरिका सहयोग, सहकारिता क्षेत्र की संभावनाओं, कृषि विकास तथा वैश्विक स्तर पर भारतीय सहकारी मॉडल को सशक्त बनाने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विचार-विमर्श किया गया।
यह संवाद दोनों देशों के बीच सहयोग के नए आयाम स्थापित करने की दिशा में महत्वपूर्ण सिद्ध होगा।#IndiaUSA #Cooperation #NewYork #ConsulateGeneral #DileepSanghani #IFFCO #CooperativeMovement #IndiaUSRelations
अमेरिकी फार्मास्यूटिकल उद्योग से जुड़े वरिष्ठ कार्यकारी श्री राजीव वढेरा जी ने अमेरिका प्रवास के दौरान होटल हिल्टन हैसब्रुक हाइट्स में आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया।
🇮🇳🤝🇺🇸
प्रकृति और प्रगति के बीच संतुलन बनाए रखना ही सतत विकास का आधार है।
सहकारिता, नवाचार और सामूहिक प्रयासों के माध्यम से हम आने वाली पीढ़ियों के लिए एक हरित, स्वच्छ और समृद्ध भविष्य सुनिश्चित कर सकते हैं।
सभी को विश्व पर्यावरण दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ।
🇮🇳🤝🇺🇸 अमेरिका प्रवास के दौरान Port Authority of New York & New Jersey (PANYNJ) के साथ आयोजित उच्चस्तरीय संवाद सत्र एवं पोर्ट भ्रमण में सहभागिता की।
श्री Rado N. Saragih (Port Authority of New York & New Jersey), श्री Thomas Daly (Maersk – Shipping & Logistics Expert), श्री Vishal Patel (U.S. Food and Drug Administration – FDA) तथा श्री Basil W. Liakakos (U.S. Customs and Border Protection – CBP) के साथ कृषि एवं डेयरी निर्यात, कोल्ड चेन लॉजिस्टिक्स, व्यापार सुगमता, नियामकीय प्रक्रियाओं, सप्लाई चेन एकीकरण तथा भारत-अमेरिका सहकारी व्यापार सहयोग की संभावनाओं पर विस्तृत चर्चा की।
संवाद के दौरान भारतीय कृषि उत्पादों—विशेषकर आम, केला, अनार, डेयरी एवं प्रसंस्कृत कृषि उत्पादों—के लिए वैश्विक बाजारों तक पहुँच बढ़ाने, आधुनिक बंदरगाह अवसंरचना के उपयोग तथा सहकारिता आधारित व्यापार मॉडल को सशक्त बनाने पर विशेष बल दिया गया।
विश्वस्तरीय पोर्ट संचालन, डिजिटल लॉजिस्टिक्स प्रणाली, कोल्ड स्टोरेज एवं वेयरहाउसिंग सुविधाओं का अवलोकन करते हुए भारत और अमेरिका के बीच कृषि, लॉजिस्टिक्स एवं सहकारी क्षेत्र में सहयोग के नए अवसरों की पहचान भी की गई।
@PANYNJ
🇮🇳🤝🇺🇸
अमेरिका प्रवास के दौरान सहकारी प्रतिनिधिमंडल ने यूनिवर्सिटी ऑफ मैरीलैंड, कॉलेज पार्क का दौरा किया। इस अवसर पर डॉ. जॉन एरविन (Head, Department of Plant Science and Landscape Architecture), श्री जिमी डब्ल्यू. स्मिथ (Director, International Programs), डॉ. निधि रावत एवं डॉ. विजय तिवारी सहित विश्वविद्यालय के वैज्ञानिकों एवं शिक्षाविदों के साथ कृषि अनुसंधान, जैव प्रौद्योगिकी, जलवायु-स्मार्ट खेती, फसल सुधार और सतत कृषि विकास पर विस्तृत चर्चा हुई।
बैठक में जलवायु परिवर्तन, खाद्य सुरक्षा, कृषि नवाचार, सहकारी शिक्षा, संयुक्त शोध कार्यक्रमों तथा क्षमता निर्माण के क्षेत्रों में सहयोग की संभावनाओं पर विचार-विमर्श किया गया। साथ ही, इफको की नैनो उर्वरक तकनीकों एवं भारत के सहकारी मॉडल की विशेषताओं को भी साझा किया गया।
यह संवाद भारत और अमेरिका के बीच कृषि, नवाचार, शिक्षा एवं सहकारिता के क्षेत्र में दीर्घकालिक साझेदारी को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल सिद्ध होगा।
#IFFCO #PHDCCI #UniversityOfMaryland #IndiaUSA #Agriculture #Innovation #Cooperatives #ClimateSmartAgriculture #NanoFertilizers
@UofMaryland@IndianEmbassyUS
विश्व बैंक समूह के साथ महत्वपूर्ण बैठक
अमेरिका प्रवास के दौरान भारतीय सहकारी प्रतिनिधि मंडल ने World Bank Group के अधिकारियों के साथ कृषि एवं सहकारिता क्षेत्र में सहयोग की संभावनाओं पर विस्तृत चर्चा की।
बैठक में विश्व बैंक की कृषि रणनीति, AgriConnect Initiative, भारतीय प्रतिनिधि मंडल द्वारा सुझाए गए विषयों तथा विभिन्न क्षेत्रों के बीच South-South Learning and Collaboration के अवसरों पर विचार-विमर्श किया गया।
चर्चा का मुख्य उद्देश्य कृषि एवं सहकारी क्षेत्र में नवाचार, क्षमता निर्माण, ज्ञान-विनिमय तथा किसानों के आर्थिक सशक्तिकरण को बढ़ावा देना था।
बैठक में विश्व बैंक की ओर से Gayatri Acharya, Shobha Shetty, Azeb Mekonnen तथा Sabina Khatri Karki उपस्थित रहीं।
यह संवाद भारत के सहकारी क्षेत्र को वैश्विक अनुभवों एवं सर्वोत्तम प्रथाओं से जोड़ने तथा कृषि एवं ग्रामीण विकास के क्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय सहयोग को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण साबित होंगा।
🇮🇳🤝🌍
@WorldBankGroup
🇮🇳🤝🇺🇸 अमेरिका प्रवास के दौरान भारतीय दूतावास, वॉशिंगटन डी.सी. में माननीय डॉ. अजय कुमार (मंत्री, वाणिज्य) एवं श्री अखिलेश जी के साथ सार्थक एवं रचनात्मक संवाद हुआ।
IFFCO एवं PHDCCI के सहकारी प्रतिनिधिमंडल के साथ हुई इस बैठक में भारत-अमेरिका सहयोग को कृषि, सहकारिता, उर्वरक, एग्रीबिजनेस, तकनीक, कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) तथा व्यापार के क्षेत्रों में और सुदृढ़ बनाने पर व्यापक चर्चा हुई।
बैठक में भारतीय कृषि उत्पादों, नैनो यूरिया, डेयरी सहकारिता, निवेश, तकनीकी नवाचार तथा अमेरिकी बाजार में नए अवसरों पर विचार-विमर्श किया गया। दूतावास के अधिकारियों ने अमेरिकी व्यापारिक परिवेश, निवेश संभावनाओं तथा बाजार विस्तार के संबंध में महत्वपूर्ण मार्गदर्शन प्रदान किया।
यह संवाद भारत और अमेरिका के बीच सहकारी क्षेत्र में ज्ञान-विनिमय, नवाचार एवं दीर्घकालिक साझेदारी को नई गति देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण रहा।
#IndiaUSA #Cooperation #IFFCO #PHDCCI #EmbassyOfIndia #WashingtonDC
@IndianEmbassyUS
इफको के नैनो उर्वरक हैं आधुनिक कृषि की नई पहचान। कृषि हमारे देश की आत्मा है और किसान हमारे अन्नदाता। बदलते समय के साथ खेती में नई तकनीकों को अपनाना आवश्यक है, ताकि कम लागत में अधिक उत्पादन प्राप्त किया जा सके। इसी दिशा में इफको नैनो उर्वरक कृषि क्षेत्र में एक क्रांतिकारी पहल है।
इफको नैनो उर्वरक अत्याधुनिक नैनो प्रौद्योगिकी पर आधारित हैं, जो पौधों को आवश्यक पोषक तत्व अधिक प्रभावी ढंग से उपलब्ध कराते हैं। इनका उपयोग करने से उर्वरकों की दक्षता बढ़ती है, फसल की गुणवत्ता में सुधार होता है तथा पर्यावरण पर भी कम प्रभाव पड़ता है। कम मात्रा में अधिक लाभ देने की क्षमता इन्हें पारंपरिक उर्वरकों से अलग बनाती है।
नैनो उर्वरकों के उपयोग से मिट्टी की दीर्घकालिक उर्वरता को बनाए रखने में भी सहायता मिलती है। यह तकनीक न केवल किसान की आय बढ़ाने की दिशा में सहायक है, बल्कि टिकाऊ एवं संतुलित कृषि को भी प्रोत्साहित करती है।
किसान भाइयों और बहनों आज समय की मांग है कि हम सभी मिलकर वैज्ञानिक सोच के साथ नई तकनीकों को अपनाएँ। इफको नैनो उर्वरक केवल एक उत्पाद नहीं, बल्कि किसानों के उज्ज्वल भविष्य और समृद्ध कृषि की ओर एक महत्वपूर्ण कदम हैं। आइए, हम सभी इस नवाचार को अपनाकर खेती को अधिक लाभकारी, आधुनिक और पर्यावरण अनुकूल बनाने में अपना योगदान दें।
@fertmin_india@PibMinistry@AgriGoI@IFFCO_Coop@IFFCOBAZAR@IFFDC_Ltd
On this World Environment Day, as we come together under the theme “Inspired by Nature. For Climate. For Our Future”, I extend warm greetings to everyone who cares for Mother Earth.
At IFFCO, we have always believed that true prosperity begins with healthy soil, clean water, and vibrant ecosystems.
Today, we reaffirm our commitment on Promoting Nano Fertilisers for reducing chemical load, improving nutrient use efficiency, and protecting soil health for future generations. Scaling organic and natural farming initiatives through IFFCO’s farmer-centric programs. Tree plantation drives, watershed management, and biodiversity efforts that touch thousands of villages every year.
Together, we will nurture the soil that feeds us, protect the environment that sustains us, and build a prosperous, climate smart future for our generations.
Happy World Environment Day.
अमेरिका प्रवास के दौरान नेशनल काउंसिल ऑफ फार्मर कोऑपरेटिव्स (NCFC) के अध्यक्ष एवं CEO श्री डुआने सिम्पसन तथा उपाध्यक्ष श्री केविन नैट्ज़ के साथ सार्थक बैठक हुई।
बैठक में भारत और अमेरिका के सहकारी कृषि क्षेत्र के बीच सहयोग को और सुदृढ़ करने, किसानों की आय वृद्धि, कृषि नवाचार, खाद्य सुरक्षा तथा सहकारी संस्थाओं की वैश्विक भूमिका को मजबूत बनाने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विचार-विमर्श किया।
भारत और अमेरिका के सहकारी संगठनों के बीच अनुभवों एवं सर्वोत्तम प्रथाओं के आदान-प्रदान से किसानों के हितों को नई दिशा मिलेगी तथा कृषि क्षेत्र में सतत विकास को बढ़ावा मिलेगा।
🇮🇳🤝🇺🇸
📍 Washington
@FarmerCoop
नैनो उर्वरक कम मात्रा में भी बेहतर पोषण क्षमता प्रदान करते हैं, जिससे खेती अधिक लाभकारी, किफायती और पर्यावरण के अनुकूल बन सकती है।
विशेषज्ञों के अनुसार, यह आधुनिक तकनीक भारत को उर्वरक क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हो सकती है। इफ़को इस क्षेत्र में महत्वपूर्ण कार्य कर रही है।
विस्तृत जानकारी के लिए देश के प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में प्रकाशित विशेष लेख अवश्य पढ़ें।
@PibMinistry@fertmin_india