Haryana has spoken with one voice — the people’s vote cannot be stolen, democracy cannot be compromised, and a government born out of a disputed mandate has no moral authority to continue in office!
Today, all 22 districts of Haryana came together on the streets. Under the leadership of Senior Leaders & District Congress Presidents, all 22 District Congress Committees organised massive protest marches across the state.
In every district, effigies of Chief Election Commissioner Gyanesh Kumar were burnt, and marches were taken out to the district headquarters, demanding accountability over serious questions concerning the electoral process and electoral rolls.
The Congress has made its demands unequivocally clear — Chief Election Commissioner Gyanesh Kumar must resign and be arrested immediately. All election-related decisions taken during his tenure, including changes made to electoral rolls, must be subjected to an independent and comprehensive review, and those found responsible must face action in accordance with law.
The Haryana Chief Minister, Nayab Singh Saini, must also resign, as the mandate of the Haryana Assembly election was compromised through ‘Vote Chori’. If the people’s mandate has been compromised, the present government cannot claim the moral authority to continue ruling Haryana. Chief Minister Shri Nayab Singh Saini should step down and seek a fresh mandate from the people of Haryana.
22 districts, one voice — answers are needed, accountability must be fixed, and the sanctity of every vote must be protected. The Congress will continue its struggle to defend the right to vote, the Constitution and democracy.
@kharge@RahulGandhi Ji
@priyankagandhi@kcvenugopalmp
नई दिल्ली स्थित इंदिरा भवन में आज कांग्रेस कार्य समिति (सीडब्ल्यूसी) की महत्वपूर्ण बैठक में कांग्रेस अध्यक्ष श्री मल्लिकार्जुन खरगे जी, कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष श्रीमती सोनिया गांधी जी, नेता प्रतिपक्ष श्री राहुल गांधी जी, महासचिव एवं सांसद श्रीमती प्रियंका गांधी जी, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी महासचिव (संगठन) श्री के.सी. वेणुगोपाल जी तथा पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ सहभागी रहा।
बैठक में देश के लोकतांत्रिक ढांचे, संविधान की रक्षा तथा चुनावी प्रक्रिया की पारदर्शिता, विश्वसनीयता और जवाबदेही से जुड़े गंभीर विषयों पर विस्तृत चर्चा हुई।
कांग्रेस कार्य समिति (सीडब्ल्यूसी) ने विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) को तत्काल रोकने, हटाए गए 13 करोड़ 30 लाख मतदाताओं के नाम बहाल करने तथा मुख्य चुनाव आयुक्त श्री ज्ञानेश कुमार के तत्काल इस्तीफे की मांग सहित महत्वपूर्ण प्रस्ताव पारित किए। साथ ही मतदाता सूचियों में हुए बदलावों की स्वतंत्र समीक्षा तथा निर्वाचन आयोग की संवैधानिक स्वायत्तता, पारदर्शिता और विश्वसनीयता सुनिश्चित करने की आवश्यकता पर स्पष्ट जोर दिया गया।
लोकतंत्र की सबसे मजबूत नींव जनता का वोट और उस वोट पर जनता का विश्वास है। प्रत्येक पात्र नागरिक के मताधिकार की रक्षा, हर वोट की सुरक्षा और चुनावी प्रक्रिया में पूर्ण पारदर्शिता एवं जवाबदेही सुनिश्चित करना हमारी सर्वोच्च संवैधानिक प्रतिबद्धता है।
कांग्रेस कार्य समिति (सीडब्ल्यूसी) के समक्ष मैंने हरियाणा में लोकतंत्र और मताधिकार की रक्षा को लेकर कांग्रेस द्वारा चलाए गए जनआंदोलन की भी जानकारी साझा की। चंडीगढ़ स्थित प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय से शुरू हुए विरोध मार्च और उसके बाद हरियाणा के सभी जिलों में वरिष्ठ नेताओं के नेतृत्व में आयोजित व्यापक विरोध-प्रदर्शनों में कांग्रेस कार्यकर्ताओं को मिले जबरदस्त जनसमर्थन से अवगत कराया।
इन आंदोलनों के माध्यम से मुख्य चुनाव आयुक्त श्री ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे एवं गिरफ्तारी की मांग के साथ-साथ हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के इस्तीफे की मांग भी प्रमुखता से उठाई गई। हरियाणा विधानसभा चुनाव के बाद हरियाणा में हुई वोट चोरी के संबंध में श्री राहुल गांधी जी द्वारा देश के समक्ष रखे गए तथ्यों के आधार पर कांग्रेस की स्पष्ट भूमिका है कि भाजपा ने हरियाणा विधानसभा चुनाव में जनता के जनादेश के साथ विश्वासघात कर सत्ता हासिल की है। इसलिए, कांग्रेस का स्पष्ट मत है कि मुख्यमंत्री के रूप में श्री नायब सिंह सैनी के पास शासन जारी रखने का नैतिक अधिकार नहीं है।
इस संघर्ष के लिए हरियाणा कांग्रेस के हजारों कार्यकर्ताओं को प्रेरित करने तथा लोकतंत्र और संविधान की रक्षा के लिए देशव्यापी संघर्ष को नई ऊर्जा देने हेतु कांग्रेस अध्यक्ष श्री मल्लिकार्जुन खरगे जी और नेता प्रतिपक्ष श्री राहुल गांधी जी के प्रति हृदय से आभार व्यक्त किया।
संविधान की रक्षा होगी।
लोकतंत्र की रक्षा होगी।
जनता के वोट के अधिकार की रक्षा होगी।
जनता का वोट — जनता का अधिकार।
लोकतंत्र की रक्षा — हमारा संकल्प।
@INCHaryana
राज्यसभा सांसद एवं कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के राष्ट्रीय चेयरमैन श्री इमरान प्रतापगढ़ी जी से नई दिल्ली स्थित उनके आवास पर शिष्टाचार भेंट कर विभिन्न सामाजिक एवं संगठनात्मक विषयों पर सार्थक चर्चा हुई।
@ShayarImran@INCIndia@INCHaryana
नगरनिगम भ्रष्टाचार का अड्डा - फरीदाबाद सांसद केंद्रीय मंत्री कृष्णपाल
10 साल पहले जब सड़के बनती थी (यानी कांग्रेस सरकार में) वो आज तक चल रही है, पिछले 10 साल में (यानी भाजपा सरकार में) बनी सारी सड़के टूट चुकी है - बड़खल भाजपा विधायक धनेश अधलाखा।
हमारा क्या कसूर है - जनता
आज गुवाहाटी, असम में कांग्रेस अध्यक्ष आदरणीय @kharge जी के साथ महत्वपूर्ण प्रेसवार्ता में शामिल हुआ।
इस दौरान विशेष रूप से असम कांग्रेस प्रभारी @JitendraSAlwar जी मौजूद रहे।
हरियाणा में श्रमिकों के हक़ पर सबसे बड़ा डाका !
श्रम विभाग में 2 साल की जांच में
90% Work Slips फर्जी मिलना साबित करता है कि
BJP सरकार ने मजदूरों के पसीने की कमाई तक नहीं छोड़ी।
जहाँ असली मज़दूर अपने हक़ के लिए भटकता रहा,
वहीं फर्जीवाड़े से करोड़ों लूटे गए।
नायब सैनी सरकार जवाब दे -
किसके संरक्षण में चला ये ₹1500 करोड़ का घोटाला?
यह सिर्फ़ घोटाला नहीं,
मज़दूरों के हक़ पर संगठित डकैती है।
BJP का मॉडल साफ़ है -
No Control
Zero Governance
100% Corruption
भ्रष्टाचार को व्यवस्था बना देना
BJP सरकार की सबसे बड़ी उपलब्धि है।
जहाँ विकास होना था,
वहाँ BJP ने हरियाणा को
घोटालों का प्रदेश बना दिया।
@bjp_haryana@NayabSainiBJP@INCHaryana
आज मध्य प्रदेश के हरदा में...
मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष भाई @jitupatwari जी एवं सभी कांग्रेस नेताओं व कार्यकर्ताओं द्वारा किए गए आत्मीय स्वागत के लिए हृदय से आभार। 🙏
@INCMP
सोहना विधानसभा में आयोजित विभिन्न मांगलिक एवं वैवाहिक समारोहों में उपस्थित होकर सभी परिवारों को हृदयपूर्वक शुभकामनाएँ दी। 💐
@DeependerSHooda@SachinPilot
गत दिवस सोहना में विभिन्न विवाह समारोहों में सम्मिलित होकर परिवारजनों को हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित कीं।
ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि आपके परिवार में सदा प्रेम, समृद्धि और सौहार्द बना रहे।
@DeependerSHooda@SachinPilot
समाज सेवा को समर्पित वॉलंटियर समूह 'टीम दीपेंद्र' के पुराने साथियों के साथ आज दिल्ली आवास पर मुलाकात की। कोराना काल में इन सब साथियों ने दवाइयों, ऑक्सीजन और अस्पताल संबंधित सेवाओं में बहुत सराहनीय कार्य किया था। वृक्षारोपण और रक्तदान जैसे सामाजिक कार्यों में भी ये साथी पिछले 15 से अग्रणी भूमिका निभा रहे हैं।
समाजिक और देशहित के कार्यों में अपनी सार्थक भूमिका निभाने के लिए ये सब साथी बधाई के पात्र हैं।
@TeamDeepender