"कई सुबहें,जो अकेली कही जाने
वाली सुबह होती उनमें उसकी नींद
खुलती तो पूरे कमरे में क्या पूरे घर
में कोई न होता जुड़े हुए पाँच-छ लोग
बड़े कमरों वाले बंगले की सभी
दीवारों के बीच वह अकेली होती।"
("कृति-का":सहज भाष्य,सरल प्रवाह से
पाठकों को बांधे रखने वाला रोचक उपन्यास)
#इला_कुमार✍️
जहाँ शब्द होते हैं
और
देह नहीं जादू
वहाँ जाने की इच्छा लिए
वह लम्बे सफ़रपर निकल पडती है
हाथ में
लाठी-गठरी
कुछ भी नहीं
दूर के सफ़र के वास्ते
उसने शरीर कोभी गिरवी रख दिया है
पृथ्वी के पास!
("आज पूरे शहर पर:काव्यसंग्रह:विरल
अनुभूतियों को उकेरती कविताएं")
~इला कुमार
@ilakumar2002
सबसे जरूरी है गलत संगत से बचना, दूर रहना .
यह सब लिखते हुए 1996 की गर्मियों में पढ़ी गयी रामधारी सिंह दिनकर की महत्वपूर्ण पुस्तक ' संस्कृति के चार अध्याय ' के कुछ पृष्ठों की बड़ी शिद्दत से याद आई .
तो सबसे बड़ी बात जो उन्हें सिखाया जाना चाहिए, वह है आत्म रक्षा!
शारीरिक और मानसिक दोनों रूप में . हम यही चाहते हैं न कि हमारे बच्चे सुख से रहें , तो उन्हें सुखी होने देने के लिए आत्मरक्षा जरूरी है.
इस फिल्म में मुस्लिम समुदाय का बुरा पक्ष रक्खा गया है, तो उसे भी जान लेना जरूरी है
यह प्रश्न बहुत बड़ा है .यह कुछ कुछ ऐसा है कि युद्ध क्षेत्र में आपको बिना हथियार के ठेल दिया जाए ...समाज की बेटियाँ, हमारी अपनी बेटियाँ हमें बहुत प्रिय हैं, उनका भोलापन , उनकी मृदुता ,मीठी बोली हमें मोहती है लेकिन यही गुण 'दुष्टों ' के सामने ल़डकियों के विपक्ष में चली जाती हैं