उस दिन जब...
पुरानी यादों को याद करने के बहाने से
हमने नई यादें बना ली थी..
उस दिन जब शायद बहुत दिनों बाद
तुमने अपना दिल खोल के रख दिया था
उस दिन फिर से मुझे...
नए नए प्यार का एहसास हुआ था।
बहुत सारी बातों हुई...
बहुत सारी कहानियां भी🤗
लगा बरसो से बात नहीं हुई हो..
समय ऐसे बिता
जैसे कांउटडाउन चल रहा हो
ये पल ये वक़्त ख़तम ना हो जाए
इसी उसमे हमने शायद बहुत बातें कर ली..
बातें कही अनकही सी....
वो सिर्फ बोतल का नशा नहीं था
कही ना कही उसमे घुला हुआ हमारा इश्क़ था..
जो जैसे कही दबा सा हो...
दिल की गहराइयों में...
जिसको एक लहर सी मिल गई हो...
मैं उनसे ख़फ़ा हुआ ही नहीं
जिस तरह उन्होंने मुझे छुआ
किसी और ने छुआ ही नहीं
और मेरी आँखें बताती है
मेरे मोहब्बत की दास्ताँ
की एक बार जब उनसे हुआ
फिर किसी और से प्यार हुआ ही नहीं …
#sagarwaliqawwali