परखना मत परखने में कोई अपना नहीं रहता
किसी भी आईने में देर तक चेहरा नहीं रहता
और बड़े लोगों से मिलने में हमेशा फासला रखना
जहां दरिया समंदर से मिले दरिया नहीं रहता
और कुछ नहीं होगा इस बयान से बढ़कर
कायनात छोटी है उनकी शान से बढ़कर
मेरे दिल की हर धड़कन उनकी जात पे कुर्बान
नाम है मोहम्मद का मेरी जान से बढ़कर
#I_Love_Muhammad
ये सिर तो हथेली पर सजाने के लिए है
ये जान तो आका पर लुटाने के लिए है
जो सिर पे कफ़न बांध के हर सुन्नी खड़ा है
ये रंगे रज़ा रंगे रज़ा रंगे रज़ा है
#ILoveMohammad
सिद्दीक़ी है फारूकी है उस्मानी हम ही है
सच्चाई अगर पूछो तो मौलाई हम ही है
मैलाई कोे मौलाई ने क्या रुसवा किया है
ये रंगे रज़ा रंगे रज़ा रंगे रज़ा है ......
तुम्हारी शख्सियत से ये सबक लेंगी नई नस्लें,
वही मंजिल तक पहुंचा है जो अपने पांव चलता है।
मिटा देता है कोई नाम तक भी खानदानों के,
किसी के नाम से मशहूर होकर गांव चलता है।
@imKhalid_727
जो हैरतो में न डाले वो कहानी कैसी
मैं सोचता हूं ये शोला बयानी कैसी
मेरे हुसैन मुझे अर्जे कर्बला को कसम
जो तेरे काम न आए वो जवानी कैसी
#अस्सलाम_या_हुसैन
नाना से कर के वादा निभाया हुसैन ने
सिर दे के दीने हक को बचाया हुसैन ने
सिर कट गया सजदे में फिर भी पढ़ते रहे नमाज़
शहीद मरते नहीं ये बताया हुसैन ने
#मेरा_बादशाह_हुसैन_है