ज़िंदगी एक रूटीन पर चल रही है — हर सुबह उठना, लाइब्रेरी जाना, दिन भर पढ़ाई में डूबे रहना, फिर थके हुए लौटना, खाना खाकर सो जाना... और अगली सुबह फिर वही सिलसिला।
कभी-कभी दिल चाहता है कि सब कुछ छोड़कर कहीं दूर पहाड़ों की वादियों में चला जाऊं, जहां किताबें तो हों, लेकिन न हो कोई प्रतियोगिता — बस पढ़ने को कहानियां हो और सुकून हो।
मगर फिर लगता है, अभी नहीं… अभी तो सफर पूरा करना है।
यही रोज़ की दोहराई जाने वाली थकान, यही नीरसता — शायद इसी में भविष्य की चमक छुपी है।
सबसे बड़ी बात ये है कि इस मेहनत का कोई गवाह नहीं होता।
जब तक सफलता नहीं मिलती, तब तक किसी को तुम्हारे संघर्ष से कोई वास्ता नहीं।
लोग कहते हैं न — "असफलता की कहानियां भी तभी सुनी जाती हैं, जब सुनाने वाला सफल हो।"
बस इसी उम्मीद में जंग जारी है —
एक दिन कामयाब होकर अपनी सारी नाकामियां सुनाऊंगा। 😊✨
- भविष्य की चिंताओं में कैद एक वर्तमान ✍️
@raviizakhar@himanshusudha22@IgniteSpark0011 So grateful to be part of this journey!✨
Watching this dream turn into reality has been truly special. Proud of what we created together, and excited for everything ahead. 💫
"The debut of this magazine marks the culmination of months of hard work, I want to extend my deepest thanks to @himanshusudha22 and @imaahi12 who stepped up as contributors, advisors, and sounding boards.
Thank you for making this dream a reality."
जब ज़िंदगी की राहों में अंधेरा उतर आए और दुआएँ भी सुनाई न दें,
तब किताबें चुपचाप आपके पास बैठ जाती हैं।
वे न तो थकती हैं, न शिकायत करती हैं… बस हर पन्ने पर आसरा देती हैं।
किसी ने ठीक ही कहा है कि जब आपका ईश्वर सोने चला जाए , तब भी ये आपके साथ खुशी-खुशी जाग सकती हैं, अच्छी किताबें— ईश्वर से भी बड़ा आसरा है।
समीक्षा – आषाढ़ का एक दिन
आषाढ़ का एक दिन मोहन राकेश का वह नाटक है जिसने हिन्दी रंगमंच और साहित्य दोनों को एक नया मोड़ दिया। यह केवल एक प्रेमकथा नहीं है, बल्कि जीवन और कर्तव्य, व्यक्तिगत आकांक्षा और सामाजिक अपेक्षा के बीच के संघर्ष की गहन अभिव्यक्ति है।
नाटक का आधार कालिदास के जीवन से जुड़ी किंवदंतियों पर रखा गया है, परंतु इसमें लेखक ने मानवीय रिश्तों की जटिलता और त्याग की वेदना को इतने मार्मिक ढंग से उकेरा है कि यह पाठक और दर्शक, दोनों को भीतर तक छू जाता है।
कहानी का केंद्र है – कालिदास और मल्लिका का प्रेम। मल्लिका, जो कालिदास के साथ अपने सपनों का संसार रचती है, धीरे-धीरे महसूस करती है कि उसका प्रेम उसे नहीं, बल्कि समाज और सत्ता को समर्पित कर दिया गया है। कालिदास जब उज्जयिनी का आमंत्रण स्वीकार करता है और राजकवि बनकर लौटता है, तो वह केवल सत्ता का दास नहीं बनता, बल्कि अपने निजी जीवन की सबसे सच्ची धुरी— मल्लिका— को भी खो देता है।
इस नाटक का असली सौंदर्य इसकी प्रतीकात्मकता में है। आषाढ़ का मौसम— बारिश, हरियाली और नमी— जीवन की उमंग और प्रेम की आर्द्रता का प्रतीक है, लेकिन इसी के बीच मल्लिका का अकेलापन, उसके त्याग और पीड़ा को और भी तीव्र बना देता है।
मोहन राकेश का यह नाटक केवल कालिदास और मल्लिका की कथा नहीं है, बल्कि यह हर उस रिश्ते का दस्तावेज़ है जहाँ कर्तव्य और महत्वाकांक्षा प्रेम पर हावी हो जाते हैं। यह स्त्री की उस अनकही पीड़ा का बयान है, जो पुरुष की उपलब्धियों के पीछे छिपकर रह जाती है।
यदि गुनाहों का देवता और रेत की मछली निजी रिश्तों की त्रासदी का आईना हैं, तो आषाढ़ का एक दिन उस ऐतिहासिक पीड़ा का रूपक है, जिसमें स्त्री के त्याग को चुपचाप महानता का हिस्सा मान लिया जाता है।
अंततः यह नाटक हमें यह सोचने पर मजबूर करता है कि क्या किसी भी युग में प्रेम और महत्वाकांक्षा साथ चल पाए हैं? या फिर हर बार प्रेम को बलिदान होना ही पड़ता है?
"आषाढ़ का एक दिन" ने मेरे दिल पर गहरी छाप छोड़ी है। यह नाटक आत्मा को स्पर्श करने वाला गहन अनुभव है।
प्रिय,
हिमांशु @himsudha_
दोस्तों की दुआ ही तो सबसे बड़ी ताकत होती है।
मुझे पूरा यकीन है —
एक दिन तुम्हारे हिस्से की सफलता भी ज़रूर मिलेगी, क्योंकि ईमानदारी से की गई मेहनत कभी बेनतीजा नहीं रहती।
यह दोस्ती हमेशा यूँ ही बनी रहे, बिना किसी औपचारिकता के — बस उसी सहजपन, उसी सुकून और उसी हँसी के साथ।
दिल से लिखे इस पत्र के लिए शुक्रिया। 💫
तुम्हारे जैसे दोस्त ज़िंदगी को और खूबसूरत बना देते हैं। ✨🧿
– Maahi
पत्र: 7
Dear,
@imaahi12
उम्मीद करता हूँ यह पत्र तुम्हें उसी मुस्कान के साथ मिले, जैसी हमेशा रहती है। 12 अक्टूबर को तुम्हारा जन्मदिन था, और सच कहूँ तो उस दिन तुम्हें के पत्र न लिख पाने का मलाल अब भी है। एग्ज़ाम की वजह से भले व्यस्त था, पर दिल में तुम्हारे लिए अपनापन हमेशा की तरह मौजूद था इसलिए आज देर से ही सही, लेकिन दिल से लिख रहा हूँ।
स्कूल, कॉलेज के बाद बहुत कम बार ऐसा होता है कि कोई ऐसा दोस्त मिल जाए जिसमें सहजता भी हो, अपनापन भी, और मानसिक स्तर भी इतना मेल खाए कि बिना बोले तक बात समझ में आने लग जाए। असल में तो दोस्ती का मतलब भी यही होता है बिना किसी आधार पर जज किए, दिल खोलकर साथ निभाया जाए।
"कम मिलते हैं पर जब भी मिलते हैं सुकून दे जाते हैं,
यार ऐसे हों तो ज़िंदगी भी आसान लगने लगती है"
कहते हैं कि संघर्ष एक दिन रंग लाता ही है, तुम्हारा संघर्ष भी रंग लाया है, आर्मी पब्लिक स्कूल में प्रवक्ता बनते हुए तुम्हें देखना सिर्फ़ खुशी नहीं, एक दोस्त होने के नाते तुम पर गर्व भी है। जितनी खुशी तुम्हें हुई होगी, उससे कहीं ज़्यादा हमें हुई है। यह सिर्फ़ मंज़िल नहीं, तुम्हारी मेहनत और सच्चे प्रयास का सम्मान भी है। अभी यह सफ़र लंबा है, यह तो एक शुरुआत मात्र है, आशा करता हूँ एक दिन उस पीडीएफ में भी नाम आयेगा जिसकी कल्पना हम सभी साथ बैठकर करते हैं।
रिश्ते समय की लंबाई पर नहीं बल्कि गहराई पर निर्भर होते हैं, एक बार सही ट्यूनिंग हो जाए फिर लंगोटिया यार की तरह बातें, परेशानियाँ, हँसी, उम्मीदें सब कुछ बेहिचक बाँट ली जाती हैं। और यही दोस्ती की असली ख़ूबसूरती भी है।
देर से सही पर दिल से जन्मदिन की ढेर सारी शुभकामनाएँ।
आने वाला जीवन तुम्हारे लिए और भी उजाला, स्थिरता, सफलता और खुशियाँ लेकर आए।
तुम जहाँ भी रहो, हर मंज़िल तुम्हारे कदम चूमे और हर सपना तुम्हारे सामने हक़ीक़त बनकर खड़ा हो।
From,
Art faculty, Tea Shop, Left Corner
जब ज़िंदगी की राहों में अंधेरा उतर आए और दुआएँ भी सुनाई न दें,
तब किताबें चुपचाप आपके पास बैठ जाती हैं।
वे न तो थकती हैं, न शिकायत करती हैं… बस हर पन्ने पर आसरा देती हैं।
किसी ने ठीक ही कहा है कि जब आपका ईश्वर सोने चला जाए , तब भी ये आपके साथ खुशी-खुशी जाग सकती हैं, अच्छी किताबें— ईश्वर से भी बड़ा आसरा है।