यह क्षण मेरे लिए सिर्फ एक औपचारिक मुलाकात नहीं, बल्कि मेरे जीवन के उन अनगिनत प्रयासों, संघर्षों और सेवा के संकल्प का साकार रूप है।
माननीय प्रधानमंत्री @narendramodi जी से मिलकर हृदय भावुक हो उठा। उनके मार्गदर्शन, उनके विचार और देश के प्रति उनका समर्पण हमेशा मेरे लिए प्रेरणा का स्रोत रहा है।
आज जब उनसे आशीर्वाद प्राप्त हुआ, तो ऐसा लगा मानो मेरी हर छोटी-बड़ी कोशिश को एक नई दिशा और ऊर्जा मिल गई हो।
मैं भारतीय जनता पार्टी के प्रति अपनी निष्ठा और सेवा भाव को और भी मजबूत करने का संकल्प लेती हूँ।
यह सम्मान और यह अवसर मेरे लिए प्रेरणा है कि मैं और अधिक समर्पण के साथ समाज और राष्ट्र की सेवा करती रहूँ।
🙏 “सेवा, समर्पण और संस्कार ही मेरे जीवन का पथ है।” 🇮🇳
@BJP4India@BJP4India@PMOIndia
#GangaExpressway #NarendraModi #PMModi #UttarPradesh #YogiAdityanath
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की जयंती के पावन अवसर पर आदरणीय मुख्यमंत्री जी की गरिमामयी उपस्थिति में महात्मा गांधी जी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया।
इस अवसर पर उनके सत्य, अहिंसा, स्वदेशी एवं स्वावलंबन के विचारों को स्मरण किया। साथ ही हजरतगंज स्थित खादी ग्रामोद्योग परिसर में भी उपस्थित होकर खादी एवं ग्रामोद्योग से जुड़े प्रयासों का अवलोकन किया।
महात्मा गांधी जी के आदर्श और विचार सदैव हमें राष्ट्रसेवा, स्वावलंबन एवं जनकल्याण के मार्ग पर आगे बढ़ने की प्रेरणा देते रहेंगे।
#GandhiJayanti #MahatmaGandhi #Khadi #Gramodyog #Lucknow
@bjp4up@BJP4India@abvpvoice@digitalvhp@friendsofrss
बृज प्रांत अंतर्गत मैनपुरी में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा आयोजित ‘अग्नि शिखा युवती सम्मेलन’ कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित होकर युवतियों से संवाद किया।
इस अवसर पर युवा शक्ति, नारी सशक्तिकरण, राष्ट्र निर्माण एवं समाज के प्रति युवतियों की महत्वपूर्ण भूमिका पर अपने विचार साझा किए। युवतियों में नेतृत्व क्षमता, आत्मविश्वास एवं राष्ट्रसेवा की भावना को प्रोत्साहित करने वाला यह सम्मेलन निश्चित रूप से नई ऊर्जा और प्रेरणा प्रदान करने वाला रहा।
@ABVPVoice
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, ब्रज प्रान्त के जिला मैनपुरी द्वारा Aman International School में आयोजित “अग्निशिखा” युवती सम्मेलन में उपस्थित होकर ऊर्जावान युवा शक्ति से संवाद एवं विचार-विमर्श का अवसर प्राप्त हुआ।@ABVPVoice @abvp
#मैनपुरी:महिला आयोग की उपाध्यक्ष अपर्णा यादव का बयान,ABVP के कार्यक्रम में पहुंचीं अपर्णा यादव, महिला सशक्तिकरण और नशा मुक्त भारत पर की चर्चा,2027 चुनाव लड़ने के सवाल पर बोलीं—“पार्टी जहां से बोलेगी, वहां से चुनाव लड़ूंगी”.
@imaparnayadav#Mainpuri
इटावा: सैफई पहुंची भाजपा नेत्री अपर्णा यादव
अपर्णा यादव ने कुल देवता की पूजा कर कहा- सनातन धर्म हर व्यक्ति अपनाए, पार्टी जहां से मौका देगी वहां से लड़ूंगी
#Etawah#AparnaYadav#BJP
संत असुदाराम शिव शांति आश्रम में आयोजित संत चालिहा महोत्सव में पूज्य संतजी का आशीर्वाद प्राप्त किया पूर्व महापौर संयुक्ता भाटिया जी, प्रशांत भाटिया जी एवं सिंधी अकादमी के पूर्व उपाध्यक्ष आदरणीय नानक चंद लखमानी जी की गरिमामयी उपस्थिति रही।जय संत असुदाराम जी 🙏@bjp4up@bjp4india
कल, दिनांक 30 सितंबर 2026 को प्रातः 10:00 बजे मैनपुरी स्थित अमन इंटरनेशनल स्कूल में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा आयोजित ‘अग्नि शिखा युवती सम्मेलन’ में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहूंगी।
आप सभी से सादर सहभागिता एवं उपस्थिति की अपेक्षा है।
@abvpvoice@abvpvoiceup
विश्व हिंदू परिषद द्वारा आयोजित श्रद्धेय अशोक सिंघल जी जन्म शताब्दी वर्ष के उद्घाटन समारोह में उपस्थित होकर श्रद्धेय अशोक सिंघल जी के राष्ट्र, धर्म और समाज के प्रति समर्पित जीवन एवं उनके अमूल्य योगदान को स्मरण किया
@bjp4up@bjp4india@digitalvhp@ABVPVoice@myogiadityanath
चौक क्षेत्र स्थित बड़ी काली मंदिर एवं संकटा माता मंदिर में दर्शन-पूजन कर माँ का आशीर्वाद प्राप्त किया।इस आध्यात्मिक एवं भक्तिमय अवसर पर क्षेत्र के सम्मानित पदाधिकारीगण भी साथ में उपस्थित रहे।
जय माँ काली! 🙏जय माँ संकटा! 🚩
@bjp4up@bjp4india@abvpvoice@digitalvhp@friendsofrss
आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के लोकप्रिय कार्यक्रम ‘मन की बात’ के अंतर्गत मंडल-1 में क्षेत्रवासियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ मन की बात का श्रवण किया।
प्रधानमंत्री जी के प्रेरणादायी विचारों और राष्ट्रहित के संदेशों को सभी ने ध्यानपूर्वक सुना।
पूर्व राज्यपाल एवं वरिष्ठ भाजपा नेता आदरणीय श्री कलराज मिश्रा जी के नोएडा स्थित निवास पर पहुँचकर उनकी धर्मपत्नी स्वर्गीय सत्यवती मिश्रा जी को पुष्पांजली अर्पित करी ।
ॐ शांति।
@KalrajMishra
गोमती नगर एक्सटेंशन में MAB STUDIO के उद्घाटन समारोह में स्टूडियो का शुभारंभ किया।क्षेत्र के सम्मानित लोगों एवं उपस्थित जनों से स्नेहपूर्ण भेंट एवं आत्मीय संवाद हुआ
क्षेत्रवासियों का स्नेह, अपनापन और उत्साह सदैव नई ऊर्जा प्रदान करता है। MAB STUDIO
उत्तर प्रदेश महिला आयोग द्वारा लखीमपुर की बच्ची का विद्यालय प्रवेश सुनिश्चित कराने की कार्रवाई सराहनीय है।माता-पिता को बेटी की शिक्षा का महत्व समझाया गया, जो आत्मनिर्भरता का आधार है।
हर बेटी पढ़ेगी, तभी समाज आगे बढ़ेगा।
बेटी की शिक्षा—हम सबकी जिम्मेदारी। 🇮🇳📚 @bjp4up@bjp4india
गणेश उत्सव के शुभ अवसर पर अलीगंज के गणपति पंडाल में उपस्थित होकर श्री गणेश जी की विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर इस अवसर पर उपस्थित क्षेत्रवासियों से आत्मीय भेंट एवं संवाद हुआ।
गणपति बप्पा मोरया! 🚩
@bjp4up@bjp4india@abvpvoice@digitalvhp@friendsofrss
पुत्री पद्मजा के जन्मदिवस का यह विशेष अवसर हमारे लिए भावनाओं से भरा हुआ रहा।
पद्मजा ने अपने दिवंगत पिता स्वर्गीय प्रतीक यादव जी के दिखाए लक्ष्य और उनके कदमों पर चलते हुए, प्रकृति एवं वन्यजीवों के संरक्षण की दिशा में एक सुंदर पहल की। उसने प्यारी जिराफ़ ‘सुजाता’ को गोद लिया। 🦒❤️
'एकात्म मानववाद' एवं 'अंत्योदय' के प्रणेता, प्रखर राष्ट्रचिंतक श्रद्धेय पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की जयंती पर उन्हें कोटि-कोटि नमन।
समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति के कल्याण और उत्थान का उनका विचार आज भी आत्मनिर्भर भारत के निर्माण की सबसे बड़ी प्रेरणा है।
माननीय श्री धर्मपाल जी को भाजपा उ.प्र. संगठन महामंत्री का दायित्व पुनः मिलने पर हार्दिक बधाई 2027 की विजय यात्रा को नई गति मिलेगी। आभार: मोदी जी, नितिन नवीन जी व राष्ट्रीय संगठन महामंत्री।भारत माता की जय! वंदे मातरम्! जय भाजपा! #DharampalSingh#BJP#NarendraModi@idharampalsingh
अरविंद जी नागर देश में प्रसिद्ध संत उनका आगमन गृह आवास पर हुया और पद्मजा को उनका स्नेहपूर्ण आशीर्वाद प्राप्त हुया । मैं हृदय से उनका धन्यवाद देती हूँ और सद्गुरु को प्रणाम करती हूँ । धर्म हमेशा बना रहे । कर्म अच्छा करते रहे ।