𝐂𝐂𝐋 𝐇𝐨𝐧𝐨𝐮𝐫𝐞𝐝 𝐏𝐌 𝐈𝐧𝐭𝐞𝐫𝐧𝐬𝐡𝐢𝐩 𝐒𝐜𝐡𝐞𝐦𝐞 (𝐏𝐌𝐈𝐒) 𝐑𝐞𝐜𝐨𝐠𝐧𝐢𝐭𝐢𝐨𝐧
Central Coalfields Limited has been honoured with the PM Internship Scheme (PMIS) Recognition of Partner Company Award in the category of “Sectoral Champions: Metal & Mining” at New Delhi.
Such recognition reflects CCL’s successful implementation of PMIS and its commitment to youth empowerment, skill development and employment-oriented learning opportunities. CCL continues to contribute towards the vision of Viksit Bharat.
On behalf of CCL, GM (HRD) and Chief Manager (HRD) received the prestigious award from Dr. Pallavi Jain Govil, Secretary, Ministry of Corporate Affairs.
#CCL #CentralCoalfieldsLimited #PMIS #PMInternshipScheme #YouthEmpowerment #ViksitBharat #AmazingCCL
@kishanreddybjp@satishdubeyy@CoalMinistry@CoalIndiaHQ@PMInternship
"सीसीएल मुख्यालय में गूंजा देशभक्ति का स्वर, भव्यता के साथ मनाया गया ‘हर घर तिरंगा’ कार्यक्रम"
सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड मुख्यालय, दरभंगा हाउस कैंपस, रांची में भव्य ‘हर घर तिरंगा, घर घर तिरंगा, हर मन तिरंगा’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सीसीएल के वरिष्ठ अधिकारियों, श्रमिक संघ के सम्मानित प्रतिनिधिगण, कोल कर्मियों एवं हितधारकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए राष्ट्रध्वज के प्रति सम्मान और देशभक्ति का संदेश दिया। इस दौरान “भारत माता” बनी एक छोटी बच्ची सुश्री वैष्णवी कुमारी ने मार्च का नेतृत्व किया।
कार्यक्रम में निदेशक (वित्त) श्री पवन कुमार मिश्रा, निदेशक (मानव संसाधन) श्री हर्ष नाथ मिश्र, निदेशक (तकनीकी/संचालन) श्री चंद्र शेखर तिवारी, निदेशक (योजना एवं परियोजना) श्री अनुप हंजुरा तथा मुख्य सतर्कता अधिकारी (सीवीओ) श्री पंकज कुमार की गरिमामयी उपस्थिति रही।
सीसी एंड पीआर विभाग के प्रमुख श्री आलोक कुमार गुप्ता ने बताया कि मुख्यालय के साथ साथ सीसीएल के क्षेत्रों में हर घर तिरंगा कार्यक्रम के अंतर्गत विशेष रैली, जागरूकता रैली एवं बाइक रैली का आयोजन किया जा रहा है जो तिरंगे के प्रति सम्मान और राष्ट्रप्रेम का संदेश दे रहा है।
कार्यक्रम के दौरान देशभक्ति से ओत-प्रोत सांस्कृतिक नृत्य ने उपस्थित जनसमूह में उत्साह और ऊर्जा का संचार किया।
तिरंगे के सम्मान और कोल श्रमिकों के राष्ट्र के प्रति समर्पण की भावना को प्रतिबिंबित करता हुआ भव्य ‘सेल्फी प्वाइंट’ भी कार्यक्रम का विशेष आकर्षण रहा जिसमें सीसीएल के ताऊ भी विशेष आकर्षण के केंद्र बने हुए थे। तिरंगे की थीम पर सुसज्जित इस सेल्फी प्वाइंट ने उपस्थित कोल कर्मियों एवं अतिथियों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया। बड़ी संख्या में कर्मियों ने यहां तस्वीरें खिंचवाकर राष्ट्रप्रेम और ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के संदेश को अपने साथ साझा किया। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित कोल कर्मियों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। पूरा सीसीएल मुख्यालय देशभक्ति के रंग में रंगा नजर आया और ‘हर घर तिरंगा’ का संदेश परिसर में गूंजता रहा।
कार्यक्रम का समापन राष्ट्रीय गीत एवं राष्ट्रीय गान के साथ हुआ। उपस्थित सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने राष्ट्रध्वज के सम्मान और देश की एकता, अखंडता एवं संप्रभुता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।
#HarGharTiranga #CCL #CentralCoalfieldsLimited #IndependenceDay #Tiranga #JaiHind #VandeMataram
@kishanreddybjp@satishdubeyy@CoalMinistry@MinOfCultureGoI@CoalIndiaHQ
“सारे इत्रों की खुश्बू आज मंद पड़ गई …
मिट्टी में बारिश की बूंदे जो चन्द पड़ गई …”
आइए चलें बारिश की बूँदो के साथ कोयला उद्योग की रीढ़, सीसीएल दरभंगा हाउस कैंपस को महसूस करते हैं …
कैंपस के अंदर आते ही लाल एवं सफेद रंगों से सुसज्जित हेरिटेज बिल्डिंग “दरभंगा हाउस” बारिश की बूँदों में नहाकर और भी सुंदर हो जाती है।
चारों तरफ़ फैली हरियाली, पत्तों से गिरती बारिश की बूँदे, छतरियों के सहारे बारिश से ख़ुद को बचाते हमारे कर्मी एवं हितधारक, भींगती हुई कबाड़ से कंचन की गाड़ी हो या कोलकर्मी के विज़न को दिखाती वाल म्यूरल पेंटिंग, या हो गंगोत्री बिल्डिंग, स्वर्णरेखा, कावेरी, दामोदर, अलकनंदा बारिश की बूँदों के साथ इनकी चमक और निखर जाती है और दिल स्वतः कह उठता है “I LOVE CCL”.
#AmazingCCL #Monsoon #Nature #FuellingSustainableGrowth
@kishanreddybjp@satishdubeyy@CoalMinistry@CoalIndiaHQ
𝐂𝐂𝐋 𝐑𝐞𝐜𝐨𝐠𝐧𝐢𝐬𝐞𝐝 𝐟𝐨𝐫 𝐄𝐱𝐜𝐞𝐥𝐥𝐞𝐧𝐜𝐞 𝐢𝐧 𝐂𝐒𝐑 & 𝐒𝐮𝐬𝐭𝐚𝐢𝐧𝐚𝐛𝐢𝐥𝐢𝐭𝐲!
Central Coalfields Limited has been honoured with two prestigious awards at the 13th National CSR & ESG Summit 2026 in New Delhi, organised by CSR Times under the theme “Role of Responsible Businesses for Inclusive Bharat.” The awards were received by Shri S. S. Lal, GM (SD & CSR).
🥈𝐂𝐒𝐑 𝐓𝐈𝐌𝐄𝐒 𝐀𝐖𝐀𝐑𝐃 𝟐𝟎𝟐𝟔 𝐟𝐨𝐫 𝐏𝐫𝐨𝐣𝐞𝐜𝐭 𝐏𝐫𝐚𝐤𝐫𝐭𝐢 in the Women Empowerment category, recognising its efforts in developing a tribal-run handloom cluster producing naturally dyed cotton apparel.
🏆𝐁𝐡𝐚𝐫𝐚𝐭 𝐄𝐒𝐆 & 𝐒𝐮𝐬𝐭𝐚𝐢𝐧𝐚𝐛𝐢𝐥𝐢𝐭𝐲 (𝐁𝐄𝐒𝐆) 𝐀𝐰𝐚𝐫𝐝 𝟐𝟎𝟐𝟔 for CCL’s outstanding overall performance across ESG parameters.
These recognitions reaffirm CCL’s unwavering commitment to women empowerment, sustainable livelihoods, responsible business practices and inclusive development.
#AmazingCCL #CSR #Sustainability #ESG #WomenEmpowerment #InclusiveDevelopment #ProjectPrakrti
@kishanreddybjp@satishdubeyy@CoalMinistry@CoalIndiaHQ
Happy to share that Central Coalfields Limited has been 𝐟𝐞𝐚𝐭𝐮𝐫𝐞𝐝 𝐢𝐧 𝐓𝐡𝐞 𝐄𝐜𝐨𝐧𝐨𝐦𝐢𝐜 𝐓𝐢𝐦𝐞𝐬 𝐄𝐝𝐠𝐞, one of India's leading national media platforms.
The article, "𝐌𝐢𝐧𝐢𝐧𝐠 𝐰𝐢𝐭𝐡 𝐏𝐮𝐫𝐩𝐨𝐬𝐞: 𝐁𝐚𝐥𝐚𝐧𝐜𝐢𝐧𝐠 𝐄𝐧𝐞𝐫𝐠𝐲 𝐒𝐞𝐜𝐮𝐫𝐢𝐭𝐲 & 𝐒𝐮𝐬𝐭𝐚𝐢𝐧𝐚𝐛𝐢𝐥𝐢𝐭𝐲," highlights CCL's achievements & commitment to responsible mining, energy security, environmental stewardship, and inclusive, sustainable growth.
This publication reflects CCL's continued journey under the leadership of CMD CCL, Shri Nilendu Kumar Singh towards building a resilient future while powering the nation's progress.
📖 To read the full article, click the link
https://t.co/nUYxZJs9nx
#CCL #TheEconomicTimes #MiningWithPurpose #Sustainability #EnergySecurity #ResponsibleMining #InclusiveGrowth #NationBuilding
@kishanreddybjp@satishdubeyy@CoalMinistry@CoalIndiaHQ
Central Coalfields Limited participated in the 𝐑𝐢𝐬𝐢𝐧𝐠 𝐏𝐒𝐄𝐬 𝐄𝐱𝐩𝐨 𝟐𝟎𝟐𝟔, an exhibition of Government Achievements & Schemes held from 25–27 July 2026 at Bharat Mandapam, Pragati Maidan, New Delhi.
At the expo, CCL showcased its initiatives and achievements in responsible mining practices, employee welfare, environmental conservation, sustainable development & CSR , reflecting its commitment to Nation-building through sustainable growth. Adding another feather to its cap, 𝐂𝐂𝐋 𝐰𝐚𝐬 𝐚𝐰𝐚𝐫𝐝𝐞𝐝 𝐰𝐢𝐭𝐡 𝟏𝐬𝐭 𝐏𝐫𝐢𝐳𝐞 𝐟𝐨𝐫 𝐛𝐞𝐬𝐭 𝐩𝐫𝐞𝐬𝐞𝐧𝐭𝐚𝐭𝐢𝐨𝐧 𝐚𝐧𝐝 "𝐄𝐱𝐜𝐞𝐥𝐥𝐞𝐧𝐜𝐞 𝐢𝐧 𝐑𝐞𝐬𝐩𝐨𝐧𝐬𝐢𝐛𝐥𝐞 𝐂𝐨𝐚𝐥 𝐌𝐢𝐧𝐢𝐧𝐠 & 𝐂𝐨𝐦𝐦𝐮𝐧𝐢𝐭𝐲 𝐃𝐞𝐯𝐞𝐥𝐨𝐩𝐦𝐞𝐧𝐭".
This recognition reaffirms CCL's unwavering commitment to responsible mining, environmental stewardship, and inclusive community development.
#CCL #GovernmentAchievementsExpo2026 #RisingPSEsExpo #ResponsibleMining #Sustainability #CSR #PoweringTheNation
@kishanreddybjp@satishdubeyy@CoalMinistry@CoalIndiaHQ
𝑺𝒆𝒏𝒔𝒊𝒕𝒊𝒛𝒂𝒕𝒊𝒐𝒏-𝒄𝒖𝒎-𝑨𝒘𝒂𝒓𝒆𝒏𝒆𝒔𝒔 𝑷𝒓𝒐𝒈𝒓𝒂𝒎𝒎𝒆 𝒐𝒏 𝑺𝒕𝒓𝒂𝒚 𝑫𝒐𝒈 𝑴𝒂𝒏𝒂𝒈𝒆𝒎𝒆𝒏𝒕
CCL conducted a Sensitization-cum-Awareness Programme on Stray Dog Management to promote humane, scientific & sustainable solutions for safer campuses and responsible coexistence of human & animals.
The programme covered legal provisions , employee safety, animal welfare & scientific population management, with participation from GM (CSR), GM (Welfare) & CCL employees.
CCL has been ensuring animal’s welfare through 𝒗𝒂𝒄𝒄𝒊𝒏𝒂𝒕𝒊𝒐𝒏, 𝒔𝒕𝒆𝒓𝒊𝒍𝒊𝒔𝒂𝒕𝒊𝒐𝒏, 𝒓𝒆𝒇𝒍𝒆𝒄𝒕𝒊𝒗𝒆 𝒄𝒐𝒍𝒍𝒂𝒓𝒊𝒏𝒈, 𝒂𝒏𝒅 24×7 𝒓𝒆𝒔𝒄𝒖𝒆, 𝒕𝒓𝒆𝒂𝒕𝒎𝒆𝒏𝒕 & 𝒓𝒆𝒉𝒂𝒃𝒊𝒍𝒊𝒕𝒂𝒕𝒊𝒐𝒏 𝒖𝒏𝒅𝒆𝒓 𝒊𝒕𝒔 𝑪𝑺𝑹 𝒊𝒏𝒊𝒕𝒊𝒂𝒕𝒊𝒗𝒆𝒔 since long in association with WVS Hope.
#CCL #AmazingCCL #CCLForCSR #AnimalWelfare #StrayDogManagement #ResponsibleCoexistence #CSR
@kishanreddybjp@satishdubeyy@CoalMinistry@CoalIndiaHQ
𝐒𝐡𝐚𝐩𝐞 𝐘𝐨𝐮𝐫 𝐅𝐮𝐭𝐮𝐫𝐞 𝐰𝐢𝐭𝐡 𝐂𝐂𝐋 𝐕𝐢𝐝𝐲𝐚 𝐒𝐚𝐫𝐭𝐡𝐢 𝟐𝟎𝟐𝟖!
CCL invites eligible students to apply for its 2-year free-of-cost training programme for JEE & NEET 2028.
Under this CSR initiative, selected students will receive quality coaching, study material, mock tests & expert guidance through a merit-based selection process.
#CCL #AmazingCCL #CCLForEducation #ScholarshipOpportunity #jee #neet2027
@kishanreddybjp@satishdubeyy@CoalMinistry@CoalIndiaHQ
"सीसीएल के सहयोग से केन्द्रीय विद्यालय, डकरा का हुआ उद्घाटन"
सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड के एनके क्षेत्र अंतर्गत स्थित केन्द्रीय विद्यालय, सीसीएल, डकरा का आज भव्य एवं गरिमामय समारोह में विधिवत उद्घाटन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भारत सरकार के माननीय रक्षा राज्य मंत्री श्री संजय सेठ एवं विशिष्ट अतिथि राज्यसभा सांसद श्रीमती महुआ माजी रहे। इस अवसर पर कांके के पूर्व विधायक श्री समरी लाल, सीएमडी सीसीएल श्री निलेंदु कुमार सिंह, निदेशकगण, सीवीओ, केन्द्रीय विद्यालय संगठन के उप-आयुक्त श्री एस. जे. जोगलेकर सहित सीसीएल के वरिष्ठ अधिकारी, कर्मचारी, जनप्रतिनिधि, स्थानीय ग्रामीण, हितधारक, मजदूर संघों के प्रतिनिधि तथा बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं एवं अभिभावक उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का शुभारंभ स्मारिका विमोचन, विद्यालय भवन के निरीक्षण एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। इस अवसर पर केन्द्रीय विद्यालय के विद्यार्थियों ने स्वागत गीत एवं आकर्षक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी दीं।
अपने संबोधन में रक्षा राज्य मंत्री श्री संजय सेठ ने कहा कि सीसीएल के सहयोग से केन्द्रीय विद्यालय का प्रारंभ होना डकरा, खलारी एवं मैक्लुस्कीगंज क्षेत्र के लिए ऐतिहासिक उपलब्धि है। उन्होंने कहा की यहाँ के विद्यार्थी भविष्य में देश-दुनिया में झारखंड और भारत का नाम रोशन करेंगे।
राज्यसभा सांसद श्रीमती महुआ माजी ने आशा व्यक्त की कि यह विद्यालय भविष्य में ऐसी प्रतिभाओं को तैयार करेगा, जो राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर झारखंड और सीसीएल का गौरव बढ़ाएंगी।
सीसीएल के सीएमडी श्री निलेंदु कुमार सिंह ने विद्यालय से अपने भावनात्मक जुड़ाव का उल्लेख करते हुए कहा कि इस विद्यालय को शुरू कराने का संकल्प आज साकार हुआ है। उन्होंने इसे क्षेत्र के बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया।
केन्द्रीय विद्यालय संगठन के उप-आयुक्त श्री एस. जे. जोगलेकर ने गुणवत्तापूर्ण, समावेशी एवं आधुनिक शिक्षा उपलब्ध कराने की प्रतिबद्धता दोहराते हुए कहा कि यह विद्यालय विद्यार्थियों के भविष्य की मजबूत नींव बनेगा।
#CCL #CentralCoalfieldsLimited #KendriyaVidyalaya #Dakra #Education #NationBuilding #CSR #Jharkhand #CoalIndia
@kishanreddybjp@satishdubeyy@SethSanjayMP@CoalMinistry@CoalIndiaHQ@mahuamajilive
कचरे को सही तरीके से अलग करना, स्वच्छता की पहली पहचान!
सीसीएल के स्वच्छता पखवाड़ा 2026 के अंतर्गत आइए, गीले, सूखे और रासायनिक कचरे को अलग-अलग रखकर पर्यावरण संरक्षण में अपना योगदान दें।
कचरा सही तरीके से अलग करें, स्वच्छ और सुरक्षित भविष्य बनाएं...
#CCL#SwachhataPakhwada2026 #WasteManagement #SustainableGrowth #GoGreen #CleanIndia
@kishanreddybjp@satishdubeyy@CoalMinistry@CoalIndiaHQ
It was a privilege for team CCL and NIPM Ranchi chapter to host distinguished and experienced speaker Sri Keshav Rao ji . It was indeed very enriching session. Thanks Sri Rao
𝐖𝐨𝐫𝐤𝐬𝐡𝐨𝐩 𝐨𝐧 “𝐏𝐞𝐫𝐬𝐩𝐞𝐜𝐭𝐢𝐯𝐞 𝐨𝐧 𝐄𝐧𝐞𝐫𝐠𝐲 𝐒𝐞𝐜𝐮𝐫𝐢𝐭𝐲 𝐟𝐨𝐫 𝐭𝐡𝐞 𝐍𝐚𝐭𝐢𝐨𝐧 𝐚𝐭 𝐂𝐂𝐋”
Central Coalfields Limited, in association with NIPM Ranchi Chapter, organized a workshop on “Perspective on Energy Security for the Nation.”
The inaugural session was graced by 𝐒𝐡𝐫𝐢 𝐊𝐞𝐬𝐡𝐚𝐯 𝐑𝐚𝐨, 𝐃𝐢𝐫𝐞𝐜𝐭𝐨𝐫 (𝐇𝐑), 𝐌𝐂𝐋, 𝐒𝐡𝐫𝐢 𝐇.𝐍. 𝐌𝐢𝐬𝐡𝐫𝐚, 𝐃𝐢𝐫𝐞𝐜𝐭𝐨𝐫 (𝐇𝐑), 𝐂𝐂𝐋; along with GMs and senior officials of CCL.
In his welcome address, Shri H.N. Mishra emphasized the importance of continuous learning and knowledge sharing. Delivering the keynote address, Shri Keshav Rao shared insights on India’s evolving energy landscape, future demand challenges, and the role of innovation and sustainable practices in strengthening energy security.
The workshop provided a valuable platform for interaction on contemporary energy issues and future-ready solutions.
#CCL #EnergySecurity #Sustainability #Leadership #KnowledgeSharing #NIPM #CoalIndia
@kishanreddybjp@satishdubeyy@CoalMinistry@CoalIndiaHQ@mahanadicoal
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (CCL) द्वारा जवाहरनगर क्लब , कांके रोड , रांची में एक विशेष योग सत्र का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सीसीएल के अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक श्री निलेंदु कुमार सिंह एवं निदेशक (वित्त) श्री पवन कुमार मिश्रा, निदेशक (मानव संसाधन) श्री हर्ष नाथ मिश्र, निदेशक (तकनीकी/संचालन) श्री चंद्र शेखर तिवारी, निदेशक (योजना एवं परियोजना) श्री अनुप हंजुरा, मुख्य सतर्कता अधिकारी (सीवीओ) श्री पंकज कुमार और बड़ी संख्या में वरीय अधिकारियों एवं कर्मियों की उपस्थिति रही ।
योग सत्र का संचालन प्रसिद्ध योगगुरु श्री इंद्रजीत चटर्जी द्वारा किया गया। उन्होंने उपस्थित सभी प्रतिभागियों को विभिन्न योगासनों, प्राणायाम एवं सरल योगाभ्यासों का अभ्यास कराया तथा उनके शारीरिक, मानसिक एवं भावनात्मक स्वास्थ्य पर पड़ने वाले सकारात्मक प्रभावों के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने उत्साहपूर्वक योगाभ्यास में भाग लिया और स्वस्थ जीवनशैली के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को दोहराया। यह आयोजन अंतरराष्ट्रीय योग दिवस समारोह का एक महत्वपूर्ण हिस्सा रहा, जिसका उद्देश्य कर्मचारियों के बीच स्वास्थ्य, संतुलन, मानसिक शांति और समग्र कल्याण के प्रति जागरूकता बढ़ाना था।
सीसीएल अपने कर्मियों के शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य के प्रति प्रतिबद्ध है तथा योग जैसी भारतीय ज्ञान परंपरा को बढ़ावा देने के लिए निरंतर प्रयासरत है।
#InternationalYogaDay #YogaDay #CCL #HealthyLife #Wellness #YogaForAll #CentralCoalfieldsLimited
@kishanreddybjp@satishdubeyy@CoalMinistry@CoalIndiaHQ@moayush
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026
थीम: "Yoga for Healthy Ageing"
सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड के साथ जुड़ें और गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड प्रयास का हिस्सा बनें! आइए, योग के माध्यम से स्वास्थ्य, संतुलन और सामूहिक सहभागिता का संदेश जन-जन तक पहुँचाएँ।
📅 14 जून 2026
🕕 प्रातः 06:15 बजे – 07:35 बजे तक
📞 पंजीकरण हेतु व्हाट्सएप नंबर 1800-315-7008 पर मिस्ड कॉल दें।
📲 सफल पंजीकरण के बाद आपको योग सत्र का लिंक प्राप्त होगा।
💻 लिंक पर क्लिक करें और योग कक्षा से जुड़ें।
📱 एक डिवाइस – एक पंजीकरण
इतिहास का हिस्सा बनें!
आइए, मिलकर अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाएं और स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन की दिशा में एक कदम बढ़ाएँ।
#InternationalYogaDay2026 #YogaForHealthyAgeing #YogaDay #GuinnessWorldRecord #CCL #YogaForAll #HealthyLiving
@kishanreddybjp@satishdubeyy@CoalMinistry@CoalIndiaHQ@moayush
गर्व का क्षण!
“सीसीएल के लाल” एवं “सीसीएल की लाड़ली” के तीन विद्यार्थियों ने JEE Advanced 2026 में शानदार सफलता हासिल कर संस्थान, अभिभावकों और पूरे सीसीएल परिवार का नाम रोशन किया है।
सभी सफल छात्रों के माता पिता को हार्दिक बधाई एवं छात्रों के उज्ज्वल भविष्य के लिए अनंत शुभकामनाएं।
आपकी लगन, परिश्रम और उत्कृष्ट प्रदर्शन आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत है।
#CCL #AmazingCCL #CSR #JEEAdvanced2026 #ProudMoment #CCLForEducation #ExcellenceInEducation
@kishanreddybjp@satishdubeyy@CoalMinistry@CoalIndiaHQ
सम्मान, सुरक्षा और अपनापन : बुजुर्गों के जीवन को सहज एवं सुगम बनाने के लिए सीसीएल का सार्थक प्रयास…
सीसीएल ने अपनी सीएसआर पहल के तहत रांची के नगड़ी स्थित वृद्धाश्रम में बुजुर्गों के जीवन को सहज एवं सुगम बनाने के दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं। आधुनिक सुविधाओं से युक्त नए कमरे, डॉर्मिटरी, हॉल, कार्यालय, स्वागत कक्ष, स्वच्छ शौचालय तथा लिफ्ट सुविधा के माध्यम से आश्रम को अधिक सुरक्षित, सुगम और गरिमामय बनाया जा रहा है। इसके साथ ही नियमित स्वास्थ्य शिविरों एवं निःशुल्क दवा वितरण के माध्यम से बुजुर्गों के स्वास्थ्य एवं कल्याण का भी विशेष ध्यान रखा जा रहा है।
सीसीएल का मानना है कि समाज के प्रत्येक वर्ग के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाना ही वास्तविक प्रगति है। यह पहल बुजुर्गों को बेहतर सुविधाएं देने के साथ-साथ उन्हें सम्मान, सुरक्षा और आत्मीयता का एहसास कराने की दिशा में एक सार्थक प्रयास है।
सीसीएल : सिर्फ कोयला नहीं, ज़िंदगी में रोशनी भी लाता है...
#CCL #AmazingCCL #CSR #SocialResponsibility #CareForElderly #CommunityDevelopment #FuellingSustainableGrowth
@kishanreddybjp@satishdubeyy@CoalMinistry@CoalIndiaHQ
“सीसीएल विद्या सारथी” योजना के तहत निःशुल्क जेईई/नीट मार्गदर्शन से आर्थिक रूप से कमजोर प्रतिभाओं के सपनों को मिलेगा संबल
सीसीएल द्वारा शिक्षा एवं सामाजिक उत्थान के क्षेत्र में एक और महत्वपूर्ण एवं दूरदर्शी कदम उठाते हुए “सीसीएल विद्या सारथी” परियोजना प्रारंभ की जा रही है। इस महत्वाकांक्षी योजना के सफल क्रियान्वयन हेतु सीसीएल एवं नेशनल कंप्यूटर साक्षरता मिशन (NCSM) के मध्य राँची स्थित मुख्यालय में एक समझौता ज्ञापन (MoU) संपन्न किया गया। कॉर्पोरेट सामाजिक दायित्व (CSR) के अंतर्गत शुरू की जा रही इस अभिनव पहल का उद्देश्य सीसीएल कमांड क्षेत्रों में निवासरत मेधावी एवं आर्थिक रूप से कमजोर विद्यार्थियों को जेईई एवं नीट जैसी राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगी परीक्षाओं की गुणवत्तापूर्ण एवं निःशुल्क तैयारी उपलब्ध कराना है।
कार्यक्रम के अंतर्गत वर्ष 2026 में कक्षा 10वीं बोर्ड परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले अधिकतम 400 विद्यार्थियों का चयन पारदर्शी प्रवेश परीक्षा प्रक्रिया के माध्यम से किया जाएगा।
यह योजना विशेष रूप से उन प्रतिभाशाली विद्यार्थियों के लिए आशा एवं अवसर का नया द्वार खोलेगी, जो आर्थिक संसाधनों के अभाव में बड़े शहरों के महंगे कोचिंग संस्थानों तक पहुँच नहीं बना पाते, किंतु अपनी मेहनत एवं प्रतिभा के बल पर उच्च शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ने का सपना संजोए हुए हैं।
सीसीएल सामाजिक एवं शैक्षणिक विकास को नई गति प्रदान करने के लिए सदैव अग्रसर रहती है।
#CCL #AmazingCCL #CCLVidyaSaarthi #FuellingSustainableGrowth #Education #Development
@kishanreddybjp@satishdubeyy@CoalMinistry@CoalIndiaHQ
सामुदायिक स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने की दिशा में सीसीएल का एक और महत्वपूर्ण कदम :: उपचार आपके द्वार
आज सीसीएल द्वारा “उपचार आपके द्वार” पहल के अंतर्गत चौथे मोबाइल मेडिकल यूनिट (MMU) का उद्घाटन एवं फ्लैग ऑफ श्री हर्ष नाथ मिश्र, निदेशक,मानव संसाधन, सीसीएल द्वारा किया गया। अवसर विशेष पर बड़ी संख्या में महाप्रबंधक , अधिकारीगण, हितधारक एवं कर्मीगण उपस्थित थे।
यह MMU लातेहार जिले के बरियातू एवं बालूमाथ प्रखंड के 23 गांवों में लगभग 37,000 ग्रामीणों एवं परियोजना प्रभावित परिवारों को 2 वर्षों तक स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करेगा।
उपलब्ध सुविधाएं:
✅ ओपीडी एवं निःशुल्क दवा वितरण
✅ RT-PCR एवं AI आधारित एक्स-रे द्वारा टीबी जांच
✅ मधुमेह एवं रक्त जांच
✅ ब्रेस्ट कैंसर स्क्रीनिंग
✅ स्वास्थ्य जागरूकता अभियान
सीसीएल अपने विभिन्न पहलों के द्वारा जनसाधारण को उनके घर/ गाँव में स्क्रीनिंग, एवं दवा के साथ अन्य पैरामेडिकल सुविधा मुहैया कराने की दिशा में हर संभव प्रयास कर रही है ताकि सुदूर गांवों में उपचार की सुविधा उपलब्ध कराया जा सकें।
#CCL #CSR #HealthcareForAll #UpcharAapkeDwar
#MobileMedicalUnit #FuellinSustainableGrowth
@kishanreddybjp@satishdubeyy@CoalMinistry@CoalIndiaHQ
“बचत की बात” CCL के ताऊ के साथ!
छोटी-छोटी आदतें ही बड़े बदलाव की शुरुआत बनती हैं। ऊर्जा संरक्षण सिर्फ जिम्मेदारी नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए हमारा संकल्प है।
देखिए, CCL के ताऊ जी का संदेश है कि हम वैश्विक ऊर्जा चुनौतियों के दौर में ऊर्जा, ईंधन, पर्यावरण और समय का विवेकपूर्ण उपयोग कर कंपनी के साथ साथ विकसित भारत के लक्ष्य को बेहतर तरीके से पा सकते है।
💡 बिजली बचाएँ
🚶♂️ पर्यावरण एवं ईंधन की बचत, साझा परिवहन अपनाएँ
🌍 संसाधनों का विवेकपूर्ण उपयोग
🍛अन्न का विवेकपूर्ण उपयोग
आइए, मिलकर ऊर्जा संरक्षण को जन-आंदोलन बनाएं।
#CCL #CCLKeTau #BachatKiBaat #EnergyConservation #SaveEnergy #SustainableFuture #India
@narendramodi@kishanreddybjp@satishdubeyy@CoalMinistry@CoalIndiaHQ@mygovindia
कोयला मंत्रालय द्वारा सीसीएल मुख्यालय में राजभाषा हिंदी कार्यान्वयन की व्यापक समीक्षा बैठक आयोजित
कोयला मंत्रालय, भारत सरकार के उच्चस्तरीय निरीक्षण दल द्वारा आज सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड के रांची स्थित मुख्यालय में राजभाषा हिंदी के कार्यान्वयन एवं प्रगामी प्रयोग की व्यापक समीक्षा की गई। यह निरीक्षण डॉ. माणिक चंद्र पंडित, आर्थिक सलाहकार एवं राजभाषा प्रभारी, कोयला मंत्रालय की अध्यक्षता में संपन्न हुआ।
निरीक्षण दल में मंत्रालय के सहायक निदेशक (राजभाषा) श्री विशाल तथा वरिष्ठ प्रबंधक (हिंदी) श्री दिलीप कुमार सिंह भी शामिल थे। दल ने सीसीएल मुख्यालय के विभिन्न विभागों एवं क्षेत्रीय कार्यालयों में हिंदी के प्रयोग, राजभाषा नीति के अनुपालन तथा हिंदी के प्रोत्साहन हेतु किए जा रहे प्रयासों का गहन अवलोकन किया।
इस अवसर पर सीसीएल के निदेशक (मानव संसाधन) श्री हर्ष नाथ मिश्र सहित कंपनी के वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति में राजभाषा कार्यान्वयन से संबंधित एक विस्तृत प्रस्तुतीकरण दिया गया। प्रस्तुतीकरण में प्रशासनिक, तकनीकी तथा डिजिटल कार्यों में हिंदी के बढ़ते उपयोग, राजभाषा प्रशिक्षण कार्यक्रमों, कार्यशालाओं एवं जनसंपर्क माध्यमों में हिंदी के प्रभावी प्रयोग की जानकारी साझा की गई।
कंपनी द्वारा प्रस्तुत आंकड़ों के अनुसार, वित्त वर्ष 2025-26 में राजभाषा प्रशिक्षण एवं कार्यशालाओं के क्षेत्र में सीसीएल ने उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है। निर्धारित 18 कार्यशालाओं के लक्ष्य के से अधिक 19 कार्यशालाओं का आयोजन किया गया, जो 105 प्रतिशत उपलब्धि को दर्शाता है।
इसके अतिरिक्त, निरीक्षण दल ने सीसी एव पीआर विभाग द्वारा राजभाषा हिंदी में प्रकाशित मासिक पत्रिका “अपनी बात“ एवं वार्षिक पत्रिका “उत्कर्ष“ की प्रशंसा की। इस वर्ष कंपनी के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर हिंदी में किए गए पोस्ट्स की संख्या अंग्रेजी पोस्ट्स की तुलना में 77.45 प्रतिशत अधिक रही, जो हिंदी के बढ़ते प्रयोग और जनसंपर्क में उसकी प्रभावशीलता को दर्शाता है।
डॉ. माणिक चंद्र पंडित ने सीसीएल के प्रयासों को प्रेरणादायी बताते हुए विश्वास व्यक्त किया कि कंपनी भविष्य में भी राजभाषा हिंदी के प्रभावी कार्यान्वयन एवं संवर्धन के क्षेत्र में उत्कृष्ट मानक स्थापित करती रहेगी।
#CCL #AmazingCCL #Rajbhasha #Hindi #FuellingSustainableGrowth
@kishanreddybjp@satishdubeyy@CoalMinistry@CoalIndiaHQ
𝗖𝗖𝗟 𝗔𝘄𝗮𝗿𝗱𝗲𝗱 𝗚𝗥𝗘𝗘𝗡𝗧𝗘𝗖𝗛 𝗖𝗦𝗥 𝗜𝗡𝗗𝗜𝗔 𝗣𝗹𝗮𝘁𝗶𝗻𝘂𝗺 𝗔𝘄𝗮𝗿𝗱
Central Coalfields Limited has been awarded with GREENTECH CSR INDIA Platinum Award at 12th CSR INDIA AWARDS 2026 in New Delhi, for its Integrated Community Development Project in the Hazaribag coal mining area, transforming the lives of 5,000 households across 9 neighbouring villages.
The initiative focuses on ponds, watershed development, organic farming, cattle development, micro-enterprises, solar drinking water & streetlights, with strong women-led participation. It has helped to generate an average incremental income for each household while reducing distress migration.
CCL is dedicated to empowering communities through sustainable development & positive social impact
#CCL #GreentechAward #CSR #CommunityDevelopment #WomenEmpowerment #SustainableDevelopment #Hazaribag #RuralDevelopment #CoalIndia #InclusiveGrowth
@kishanreddybjp@satishdubeyy@CoalMinistry@CoalIndiaHQ