पटना को जल्द मिलेगी नए फ्लाईओवर की सौगात... बदलते बिहार, विकसित बिहार की नई तस्वीर
करबिगहिया फ्लाईओवर बनकर पूरी तरह तैयार है। यह फ्लाईओवर अब मीठापुर फ्लाईओवर से सीधे जुड़ जाएगा, जिससे पटना जंक्शन और आसपास के इलाकों में ट्रैफिक जाम से बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।
खास बात यह है कि करीब 11 साल पहले तत्कालीन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इस परियोजना का शिलान्यास किया था
अब मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी इसका उद्घाटन करेंगे।
क्या आपको लगता है कि इस फ्लाईओवर से पटना का ट्रैफिक काफी हद तक सुधरेगा?
#Patna #Bihar #Flyover #SamratChoudhary #NitishKumar #Development #BreakingNews
बिहार में डबल मर्डर से सनसनी
आर्मी जवान और उसके पिता की हत्या
वैशाली के विदुपुर थाना क्षेत्र का मामला
बाप बेटे की हत्या से सनसनी, रास्ते के विवाद में मर्डर
आरोपी भतीजे ने ही किया कांड।
ये है बिहार की 'सम्राट पुलिस'!
पटना में एक पुलिसकर्मी शराब के नशे में दिखाई दे रहा है।
लेकिन कानून हाथ में लेना भी सही नहीं है।
वीडियो के 22वें सेकेंड पर एक व्यक्ति लात मारकर पुलिसकर्मी को गिरा देता है।
अगर पुलिसकर्मी दोषी है तो उस पर कार्रवाई होनी चाहिए, लेकिन भीड़ द्वारा हिंसा भी स्वीकार्य नहीं है।
पटना में युवक का अपहरण, 4 दिन बाद मिला शव... सेक्स रैकेट का विरोध करने पर हत्या का आरोप।
CCTV था फिर भी नहीं ढूंढ पाई पुलिस।
पटना के न्यू करबिगहिया से कथित रूप से अगवा किए गए 33 वर्षीय बंटी का शव शनिवार को अथमलगोला थाना क्षेत्र से बरामद हुआ।
पुलिस के मुताबिक, शव का सिर और पैर मिट्टी में दबा हुआ था और शरीर पर चोट के कई निशान मिले हैं।
आशंका जताई जा रही है कि पहले बंटी के साथ बेरहमी से मारपीट की गई, फिर उसकी हत्या कर शव को सुनसान जगह पर फेंककर मिट्टी में दबा दिया गया।
परिजनों का आरोप है कि बंटी ने इलाके में चल रहे कथित सेक्स रैकेट का विरोध किया था, जिसके बाद उसका अपहरण हुआ। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।
#Patna #BiharCrime #BreakingNews #PatnaNews #BiharNews
बिहार में सम्राट सरकार के पास अब शायद यही काम बचा है।
हरे गेट को भगवा करना।
ये वही 10 सर्कुलर रोड आवास है, जो लालू परिवार का सरकारी आवास था।
अब बीजेपी कोटे से मंत्री नंद किशोर यादव को आवंटित हो चुका है।
MLA-MLC सिर्फ राजनीति नहीं, अपने क्षेत्र के विकास का रोडमैप भी बनाएं...मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी।
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने जनप्रतिनिधियों से कहा कि वे सिर्फ योजनाओं की घोषणा तक सीमित न रहें, बल्कि अगले 5 वर्षों में अपने विधानसभा क्षेत्र का विकास कैसे होगा, इसकी स्पष्ट रूपरेखा तैयार करें।
उन्होंने कहा कि हर विधानसभा में GDP कैसे बढ़ेगी, रोजगार कैसे मिलेगा और जनकल्याण के काम कैसे तेज होंगे, इस पर गंभीरता से काम करने की जरूरत है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि खुद क्षेत्र में जाइए, हालात देखिए, लोगों की चिंता कीजिए। MLA और MLC अगर खुद मैदान में उतरेंगे तो परिणाम और बेहतर होंगे।
#SamratChoudhary #Bihar #Development #MLA #BiharPolitics #BreakingNews
ये पटना का LNJP अस्पताल है... जहां कुछ दिन पहले स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार निरीक्षण करने पहुंचे थे।
आज की बारिश ने अस्पताल की व्यवस्था की पोल खोल दी।
अस्पताल परिसर में जलजमाव हो गया है और मरीजों को स्ट्रेचर पर पानी के बीच से एक बिल्डिंग से दूसरी बिल्डिंग ले जाना पड़ रहा है।
सवाल यह है कि जब राजधानी के बड़े सरकारी अस्पताल की यह स्थिति है, तो बाकी अस्पतालों का क्या हाल होगा?
#Patna #LNJPHospital #Bihar #Health #Rain #BreakingNews
विपक्ष पहले तय करे नीचे से फर्स्ट कौन करेगा...बांकीपुर उपचुनाव पर JDU का तंज।
JDU प्रवक्ता नीरज कुमार ने बिना नाम लिए तेजस्वी यादव को लेकर कहा नेतृत्व करने वाला तो यूरोप घूम रहा है।
प्रशांत किशोर पर भी तंज कसते हुए कहा, "दूसरा एक तंबू भी उखड़ने वाला है।"
#BankipurBypoll#JDU #NeerajKumar #BiharPolitics #BreakingNews
प्रशांत किशोर ने BJP उम्मीदवार अभिषेक कुमार के नाम वापस लेने पर दिया बड़ा बयान, बोले - जन बल के आगे कोई बल नहीं है।
अबतक लोग BJP के डर से भागते थे लेकिन ये पहली बार इंसाफ हुआ है कि BJP का उम्मीदवार भाग गया।
तेज प्रताप यादव ने आज पोस्ट कर बड़ा दावा किया है कि
बिहार में बहुत जल्दी सरकार गिरने वाली है।
नीतीश कुमार ने सम्राट कहकर मुख्यमंत्री को फटकार लगाया है।
ये मैंने आपको कहा था, भविष्यवाणी किया था. और मैं वृंदावन में हूँ, बहुत जल्दी बिहार में जो सरकार है, बदल जाएगी।
BJP कार्यालय में कुछ घंटे पहले तक अभिषेक बंटी को लेकर कार्यकर्ता नारा लगा रहे थे।
अब सुनिए हमारा नेता कैसा हो...नीरज भैया जैसा हो।
समय कितना जल्दी बदल जाता है।
बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) की 72वीं संयुक्त (प्रारंभिक) प्रतियोगिता परीक्षा का आयोजन 26 जुलाई 2026 (रविवार) को होगा।
परीक्षा दोपहर 12 बजे से 2 बजे तक राज्य के विभिन्न जिला मुख्यालयों में निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी।
उम्मीदवारों को समय से पहले परीक्षा केंद्र पहुंचने की सलाह दी गई है।
जदयू ने पूर्व महासचिव छोटू सिंह को 6 साल के लिए पार्टी से किया निष्कासित।
आज ही जदयू राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा के आवास पर उन्होंने बहस किया था।
प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने की कार्रवाई कमेटी में शामिल नहीं किए जाने पर कर रहे थे विरोध