Cricket talk: IMHO, @msdhoni has undoubtedly been the most impactful IPL cricketer with Virat Kohli a close second and Rohit Sharma in 3rd spot. If Dhoni’s men in blue had not lifted the World T 20 in 2007, I doubt the IPL would have been such a super-hit in 2008. Dhoni then went on to lead CSK to 5 titles. Haven’t seen a cricketer so completely identified with a franchise (VK and RCB again come close) .. Did he play one IPL too many? Maybe he did but then he was and is Brand CSK: truly if there is one cricketer who has so totally bridged the North South divide in sport, it is Thala MSD! 🔥⭐️⭐️⭐️
🚨 Delhi’s AIIMS performs India’s first-ever spinal surgery on an unborn baby!
AIIMS ने मां के गर्भ में पल रहे शिशु की रीढ़ की हड्डी की पहली ओपन सर्जरी सफलतापूर्वक की। यह भारत में स्पाइना बिफिडा के सबसे गंभीर रूप की पहली फीटल सर्जरी है।
That one irrelevant podcaster accidentally made the most relevant statement ever "Inhone 40 ki age mein 100 saal wala jeevan jee liya hai". How come this man makes sense every single time? 😭🙏🏻
एक समय था जब सेक्युलर पार्टी ने सेकुलरिज्म के नाम पर अति किया!
कोई मुद्दा हो, हर बात पर "सांप्रदायिक ताकतों" को रोकना है कह कर मुद्दे को भटका देते थे! हर चीज को इस "सेक्युलर" आवरण से ढक देते थे!
नतीजा हुआ की जेनुइन सेक्युलर लोग भी इस ओवरप्ले से नाराज हो गए! अब इस का नाम भी कम लेते हैं!
समय बदला! अब यही काम "नेशनलिस्ट" पार्टी ने करना शुरू कर दिया है! कोई मुद्दा हो, हर बात पर "देश विरोधी ताकतों" को रोकना है कह कर मुद्दे को भटका देते हैं! हर चीज को इस "राष्ट्रवाद" आवरण से ढक देते हैं!
कुछ साल बाद ये भी इसका नाम लेना भूल जाऐंगे!
आज विपक्ष ने दिल्ली की सड़कों पर ताकत दिखाई
राहुल गांधी ने एक लेवल का बैरिकेड भी तुड़वा दिया
अखिलेश भी रहे,नेहा बोरा भी रहीं, RG PG दोनों नेहा को आगे बढ़ाते नज़र आए
और सबसे बड़ी बात कि पुलिस ने किसी को लाठी नहीं मारी,घसीटा नहीं
ये आज की हमारी पूरी रिपोर्ट की झांकी है, पूरी Ground Report हमारे YT channel पर है।
‘लोकतंत्र पर आघात’ पर प्रधानमंत्री मोदी के विचार। कितना बढ़िया बोलते हैं। समां बांध देते हैं। अभी जो कुछ हो रहा है वो सब भुला कर बस इनकी इन्हीं बातों को सुनते रहने का मन करता है। पत्रकार और पत्रकारिता के लिए इनसे बड़ा मसीहा कोई नहीं। धन्य हैं आप। 🙏
रांची के बिरसा चौक के नजदीक भूसुर कोचा नायक बस्ती में पिछले दिनों अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। इस दौरान 100 से अधिक घरों पर बुलडोजर चलाया गया। बेघर हुए लोगों में 10 से अधिक नेशनल खिलाड़ी हैं, जबकि कई अन्य राज्य स्तर के खिलाड़ी हैं।
ये सभी दलित समुदाय से आते हैं। झुग्गी-झोपड़ी में रहकर इन खिलाड़ियों ने मेहनत के दम पर यह मुकाम हासिल किया और राज्य का नाम रोशन किया। किसी के पिता रिक्शा चलाते थे, तो किसी के पिता मजदूरी करते थे। वहीं, कई खिलाड़ियों की माताएं आसपास के अधिकारियों के घरों में जूठन साफ करने का काम करती थीं।
रांची में पिछले कई दिनों से बारिश हो रही है। ऐसे में ये खिलाड़ी अपने मेडल और सामान को लेकर प्लास्टिक के नीचे रहने को मजबूर हैं।
पटना की सड़कों पर ‘पीएम ई-बस सेवा’ की बस दिखी, तो लगा- रांची में भी ऐसी सुविधा क्यों नहीं? रांची में आम आदमी के लिए सार्वजनिक परिवहन बेहतर करने की जरूरत है। यहां VIP मूवमेंट में सड़कें खाली हो जाती हैं, मंत्री के काफिले में ट्रैफिक रोक दिया जाता है और अधिकारियों के लिए सिग्नल तक बदल जाता है। लेकिन आम आदमी? वह अपने भरोसे चलता है।
@deepakbiruajmm
सत्ता का अहंकार फिर भी चल जाता है।
विपक्ष का अहंकार असल में मज़ाक का पात्र बनता है।
कांग्रेस विपक्ष के अहंकार का बड़ा प्रतीक है। कल तक सुबह-शाम फोन करने वाला व्यक्ति पद पर आते ही खुद को केन्द्रीय मंत्री समझने लगता है। एक छोटा सा दफ्तर, चार-पाँच सहयोगी और सौ-दो सौ सर-सर कहने वाले लोग पागल कर देते हैं।
नब्बे प्रतिशत काँग्रेसियों की यही कहानी है।
आज डुसू ज़ीरो हो गया। विधानसभा-लोकसभा पहले से ज़ीरो हैं, लेकिन दिल्ली के नेताओं को देखिए तो लगता है कि न केवल उनकी सरकार है बल्कि वे खुद मंत्री हैं। तनी हुई गर्दन, बड़ी गाड़ी और बंद फोन।
हाँ इवेंट करना सीख लिया है। सौ लोग जुटाके वीडियो बनाओ- बड़ा प्रतिरोध।
सोशल मीडिया से सौ-दो सौ लोग जुटा के आयोजन हो गया-रचनात्मक कांग्रेस बन गई।
किसी चैनल पर पचीस मिनट गालियाँ सुनने के बाद पाँच मिनट दहाड़ लिए-धो डाला।
सारा ज़ोर सोशल मीडिया पर है।
अब इंदौर की छात्रों की गूंज हो गया। होना चाहिए था कि लोकल लेवल पर उसका फॉलो अप हो, लेकिन होगा ये कि अगले दस दिन उसके वीडियो वायरल कराए जाएँगे, जिसका असर कुछ नहीं होता। बेस फॉलो अप से मज़बूत होता है, आप कोई सांस्कृतिक संगठन नहीं एक पॉलिटिकल पार्टी हैं।
तय इससे होगा कि कितने नए लोग जुड़े, कितने कार्यकर्ता बने।
हिमाचल से जो संकेत मिले हैं, अगली बार सरकार जाना तय सा लग रहा है।
यूपी में कार्यकर्ता कन्फ्यूज है कि राय साहब रहेंगे या जाएंगे।
बिहार में चुनाव में जो हाल हुआ है, उससे कोई सबक नहीं सीखा गया।
संगठन सृजन को काग़जी खानापूर्ति में बदल दिया गया।
सरकार बीजेपी की ग़लती से नहीं, आपकी मेहनत और रणनीति से बनेगी।
दिक़्क़त यह है कि जिन लोगों ने न कभी संगठन खड़े किये, न कोई चुनाव जीता, न कहीं चुनाव जितवाया, वे सब नेतृत्व के प्रिय हैं क्योंकि सच की जगह वे नेतृत्व की भाषा बोलते हैं।
और ज़मीन पर सक्रिय चुनाव लड़कर जीतने/जिताने वाला ऐसे लोगों को 'सर' कहने पर मज़बूर है।
सही मुद्दे उठाने और सही बात करने के बावजूद अगर राहुल गांधी उसे लागू नहीं करवा पा रहे तो उन्हें सबसे पहले अपने इर्द-गिर्द के लोगों, अपनी टीम के बारे में सोचना चाहिए। वह टीम उन्होंने चुनी है, ज़िम्मेदारी भी उन्हीं की है।
कोई आलोचना कर दे तो संघी हो जाता है, भले उसका इतिहास नेताओं से ज़्यादा सेकुलर रहा हो। पार्टी के भीतर कोई आवाज़ उठाए तो उसे ग़द्दार कहकर कहा जाता है कि जिसे जाना हो जाए।
असल में जीत-हार से आगे इन सब पर विचार करने की ज़रूरत है जो कभी नहीं होगा।
दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ के चुनाव ने बहुत कुछ तस्वीर साफ कर दी है।
जेन जी आंदोलन के बाद चार चर्चित चुनाव हुए हैं।
पहला बिहार का बांकीपुर, जिसमें बीजेपी हारी।
दूसरा पंजाब यूनिवर्सिटी छात्र संघ का जिसमें अध्यक्ष पद पर abvp की जीत हुई।
तीसरा राजस्थान में नगर निकाय जहां चुनाव में बीजेपी भारी पड़ी
और अब चौथा चुनाव जिसमें एबीवीपी ने सफलता हासिल की।
कुल मिलाकर देखें तो सियासी मूड अब भी बीजेपी और उसके आसपास बना हुआ दिखता है। ये अलग बात है कि सामाजिक माहौल बीजेपी के अनुकूल नहीं है।
क्या ये विकल्पहीनता है या फिर बीजेपी ही अंतिम विकल्प ।
DU में बीजेपी की जीत और कांग्रेस की हार के कई कारण होंगे। लेकिन उपाध्यक्ष पद पर nsui के बागी की रिकॉर्ड मतों से हुई जीत कांग्रेस की कमजोर रणनीति को उजागर करता है।
इसके लिए कुछ लोग कन्हैया कुमार और संगठन के अध्यक्ष को जिम्मेदार बता रहे हैं लेकिन सच्चाई ये है कि इसके लिए नेतृत्व और आलाकमान जिम्मेदार है।
एक लाइन में समझिए तो ठोस रणनीति और जमीनी हकीकत से कांग्रेस नेतृत्व अब भी दूर है।
आज राहुल गांधी जी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में प्रधानमंत्री की “हीं-हीं” करके नकल उतारने वाले व्यक्ति को मंच देना मुझे उचित नहीं लगा।
उसकी कोई आवश्यकता ही नहीं थी।
सत्ता पक्ष पहले से ही देश को असली मुद्दों से भटकाने में लगा है। कम-से-कम विपक्ष से जनता यह उम्मीद तो रखती है कि वह तमाशे का जवाब तमाशे से नहीं, जनता के सवालों से दे|
आज कई जगह गैस सिलेंडर ब्लैक में ₹2200 तक मिल रहा हैं। महंगाई आसमान छू रही है, पेट्रोल-डीज़ल से लेकर चीनी, दाल और तेल तक की कीमतों से जनता कराह रही है। व्यापारियों पर UPI शुल्क का बोझ डाल दिया जा रहा है!
क्या जनता के पास दर्द कम हैं, जो राजनीति को नकल और हँसी-मज़ाक में उलझाया जाए?
मेरी सभी विपक्षी नेताओं से विनम्र अपील है-
देश में बेरोज़गारी, किसानों का जीवन-स्तर, महंगाई, स्कूलों और अस्पतालों की बदहाली जैसे बहुत बड़े सवाल खड़े हैं।
प्रधानमंत्री की नकल उतारने से सरकार नहीं घिरेगी; जनता के असली सवाल उठाने से सरकार जवाब देने पर मजबूर होगी।
सत्ता अगर मुद्दों से भटकाए, तो विपक्ष का काम देश को असली मुद्दों पर वापस लाना है।
अद्भुत व्यवस्था है-
सत्ताधारी बीजेपी को चुनाव जीतने के अलावा बाकी किसी काम में मन नहीं लगता है! वे पुरे तन मन धन से चुनाव लड़ते है!
मुख्य विपक्ष कांग्रेस को चुनाव के अलावा बाकी सारी चीजों में खूब मजा आता है! चुनाव के अलावा बाकी सारा काम तन मन धन से करते हैं!
किसी और की नहीं बल्कि काँग्रेस के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल की ज़िम्मेदारी बनती है क्योंकि टिकट बंटवारे की सूई उन पर ही आकर ठहरती है। उनको नैतिकता के आधार पर इस्तीफ़ा दे देना चाहिए। अगर वे अब भी बने रहे तो कांग्रेस की और हार के लिए तैयार रहें।
क्या है इसमें, गंदा क्या है?
अगर पीरियड्स को गंदा माना जाए, तो फिर गर्भाशय भी गंदा हो जाएगा, और अगर गर्भाशय गंदा है तो दुनिया की पूरी आबादी ही “गंदी” ठहरेगी, क्योंकि हर इंसान वहीं से आता है। जिस चीज़ को जितना दबाओगे, वो उतनी ही बड़ी समस्या बन जाएगी — जबकि दबाने लायक कुछ है ही नहीं। इसी चुप्पी की वजह से कई महिलाएँ अपनी बीमारी डॉक्टर को बता नहीं पातीं, जागरूकता की कमी से इन्फेक्शन होते हैं, और कई बार यही इन्फेक्शन जानलेवा साबित हो जाते हैं।
सरकार ने शपथ पत्र में JSSC-CGLपरीक्षा रद्द करने के समर्थन में दिए ये 10 मुख्य हवाले.
1. पूरी परीक्षा प्रक्रिया दूषित होने का दावा- सरकार ने कहा कि CGL परीक्षा की पूरी प्रक्रिया प्रभावित हो चुकी थी, इसलिए निष्पक्ष तरीके से सफल और गड़बड़ी के जरिए सफल अभ्यर्थियों को अलग करना मुश्किल है।
2. सुप्रीम कोर्ट के दिशा-निर्देशों का हवाला - सरकार ने कहा कि ऐसी स्थिति में सुप्रीम कोर्ट के तय सिद्धांतों के आधार पर पूरी परीक्षा रद्द की जा सकती है।
3. वानशिखा बनाम केंद्र सरकार मामले का उल्लेख- शपथ पत्र में सुप्रीम कोर्ट के इस मामले में दिए गए उस सिद्धांत का हवाला दिया गया है, जिसमें परीक्षा की पूरी प्रक्रिया दूषित होने पर परीक्षा रद्द करने की बात कही गई है।
4. CID जांच के निष्कर्षों का आधार — सरकार ने कहा कि CID जांच में सामने आए तथ्यों से परीक्षा प्रक्रिया के बड़े स्तर पर प्रभावित होने की जानकारी मिली है।
5. ICN टेक्नोलॉजी की भूमिका पर सवाल - परीक्षा के गोपनीय काम, जैसे प्रश्नपत्रों की छपाई और केंद्रों तक पहुंचाने की जिम्मेदारी ICN टेक्नोलॉजी को दी गई थी। सरकार ने एजेंसी की भूमिका में गंभीर अनियमितताओं की बात कही है।
6. 28 लोगों की गिरफ्तारी और 265 को नोटिस- सरकार के अनुसार मामले में ICN टेक्नोलॉजी के CEO सोमांश प्रकाश समेत 28 लोगों की गिरफ्तारी हुई है, जबकि जांच के दौरान 265 लोगों को नोटिस जारी किए गए हैं।
7. पैसे लेकर सवालों के जवाब रटाने का आरोप- शपथ पत्र में कहा गया कि पैसे लेकर अभ्यर्थियों को परीक्षा से पहले सवालों के जवाब रटाए गए थे।
8. कई राज्यों और शहरों में गड़बड़ी का उल्लेख- जांच में नेपाल के अलावा आसनसोल, कोलकाता, बिहार, झरिया और बोकारो के अलग-अलग केंद्रों पर अभ्यर्थियों को जवाब रटाए जाने की जानकारी मिलने का दावा किया गया है।
9. पैसों के लेन-देन के सबूत और नेपाल के 10 सफल अभ्यर्थी- सरकार ने कहा कि कथित तौर पर अभ्यर्थियों और एजेंसी से जुड़े लोगों के बीच पैसों के लेन-देन के सबूत मिले हैं। नेपाल में जवाब रटाए गए 28 अभ्यर्थियों में से 10 के CGL में सफल होने का भी उल्लेख किया गया है।
10. नियुक्ति पत्र में CID जांच का उल्लेख - सफल अभ्यर्थियों को दिए गए नियुक्ति पत्र में पहले ही स्पष्ट किया गया था कि उनकी नियुक्ति CID जांच के परिणाम से प्रभावित होगी। बाद में जांच के आधार पर पूरी प्रक्रिया दूषित पाए जाने के बाद कैबिनेट ने परीक्षा रद्द करने का फैसला लिया।