शब्द भले ना हो, ये जज़्बा इस सरकार को उधेड़ फेकेगा !
लखनऊ में SSC पेपर मामले में विरोध प्रदर्शन कर रहे मूकबधिर युवक को भी पुलिस ने किया गिरफ्तार, शर्मनाक।
युवाओं का शोषण करने वाली भाजपा सरकार की तानाशाही चरम पर है।
हर अत्याचार का बदला वोट से लेगी जनता।
"रोज़गार के सपनों को कुचलती डंडों की मार,
नौकरी मांगने पर क्यों होता युवाओं पर वार?
दंगाइयों पर फूल, छात्रों पर बर्बरता,
ये कैसा अन्याय, ये कैसा व्यवहार?"
SSC-CGL जैसी परीक्षाओं में पेपर लीक, परीक्षा रद्द, भ्रष्टाचार और तकनीकी गड़बड़ियों से युवा परेशान हैं। 31 जुलाई को दिल्ली में शांतिपूर्ण प्रदर्शन करके अपनी आवाज बुलंद कर रहे छात्रों व शिक्षकों पर लाठीचार्ज बेहद शर्मनाक है।
@AzadSamajParty देशभर के लाखों अभ्यर्थी और शिक्षकों के साथ इस मुद्दे पर पूरी ताकत के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है।
आज का युवा रोजगार और न्याय की उम्मीद लेकर सड़क पर है। सरकार को चाहिए कि वह इस दमन को बंद करे, छात्रों की मांगें पूरी करे और SSC भर्ती प्रक्रिया में सुधार लाए।"
मैं प्रधानमंत्री @narendramodi और @DoPTGoI मंत्री @DrJitendraSingh से मांग करता हूं कि–
1. सरकार EDUQUITY जैसी ब्लैक लिस्टेड कंपनी की भूमिका की जांच कराके उसे तत्काल बैन करे।
2. SSC परीक्षा कैलेंडर और रिजल्ट की तिथियां UPSC की तरह निश्चित करने का कदम उठाए।
3. छात्रों पर हुए लाठीचार्ज की उच्चस्तरीय जांच कराकर शिक्षकों के साथ दुर्व्यवहार के दोषियों पर कार्रवाई की जाए?
4. SSC की भर्ती प्रक्रिया पारदर्शी और तकनीकी रूप से मजबूत बनाई जाए ताकि युवाओं का भरोसा बहाल हो?
मैं देश भर के छात्रों और शिक्षकों को भरोसा दिलाता हूं, आप इस अन्याय की लड़ाई में संगठित रहें हम संसद के माध्यम से और जरूरत पड़ी तो आपके साथ सड़क पर उतरकर इस संघर्ष को मजबूती से उठाते रहेंगे।
#SSCVendorFailure
#SSCMisManagement
#SSC_System_Sudharo
#SSC_VENDOR_FAILURE
#sscReforms2025
हमारे पास सबूत है कि चुनाव आयोग वोट चोरी करवा रहा है। मैं 100% सबूतों के साथ ये बात कह रहा हूं।
हम जैसे ही ये सबूत सबके सामने रखेंगे, पूरे देश को पता चल जाएगा कि चुनाव आयोग वोट चोरी करा रहा है।
किसके लिए करा रहा है- BJP के लिए करा रहा है।
हमें मध्य प्रदेश में संदेह था, लोकसभा चुनाव में संदेह था, महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में संदेह था।
चुनाव आयोग हमारी मदद नहीं कर रहा था, इसलिए हमने अपनी तरफ से जांच करवाई। इस जांच में 6 महीने लगे और जो हमें मिला है- वो Atom Bomb है।
चुनाव आयोग में जो भी वोट चुराने का काम कर रहे हैं, उन्हें हम छोड़ेंगे नहीं। क्योंकि आप हिंदुस्तान के खिलाफ काम कर रहे हैं, जो देशद्रोह है।
आप कहीं भी हों, चाहे आप रिटायर ही क्यों न हो जाएं, हम आपको ढूंढ निकालेंगे।
: नेता विपक्ष श्री @RahulGandhi
देश का युवा सड़क पर है, लाठियाँ खा रहा है, क्योंकि वो अपने भविष्य के लिए सवाल पूछ रहा है।
SSC की परीक्षाएं लाखों युवाओं की ज़िंदगी बदल सकती हैं, लेकिन जब प्रक्रिया ही सवालों के घेरे में हो तो भरोसा कैसे बचेगा?
दरअसल युवाओं पर ये लाठी नहीं चली, बल्कि देश के युवाओं के सपनों और उम्मीदों पर वार हुआ है।
युवा पूछ रहा है, कब तक सिस्टम उसकी मेहनत का मज़ाक उड़ाएगा?
अब जवाब देना पड़ेगा।
टीचर पर अत्याचार हो रहा है, छात्रों की माँगों को नजरअंदाज़ किया जा रहा है।
सिर्फ़ मीडिया मैनेज करने से भारत विश्वगुरु नहीं बनेगा मोदी जी #SSCReforms#SSC_System_Sudharo
वही तो। फिर रिपोर्टिंग और अखबार छपने पर भी बैन लगा दें। अख़बार भी इसका विरोध नहीं करेंगे। बिहार की जनता को पता नहीं चलने दिया जा रहा है। इन्हें पता है एक दो पत्रकार यू ट्यूब से क्या कर लेंगे, विपक्ष के पास शक्ति नहीं है कि गांव गांव पहुंच कर लोगों को बताए। सारी लड़ाई राजधानी तक सिमट कर रह गई है। जनता का सामान लूट गया उसे ही ख़बर नहीं हुई। इसलिए ये धमकी का खेल चल रहा है। फिर आज ही रिज़ल्ट प्रिंट आउट से निकाल दीजिए।
OP राजभर के बाद पेश हैं बृजेश पाठक।
इनका कहना कि
सपा के कार्यकाल में 1करोड़ 12 लाख बच्चे थे
भाजपा में 1करोड़ 90 लाख हो गए
अर्थात 78 लाख ज्यादा
फिर 78लाख छात्रों को पढ़ा कौन रहा❓
इनको पढ़ाने के लिए 2लाख 60हजार अतिरिक्त शिक्षकों की भर्ती हुई क्या?
#मधुशाला_नहीं_पाठशाला_दो
सोचो......
हर प्राइमरी स्कूल में न्यूनतम 5 कमरे,
5 शिक्षक हों,एक चौकीदार,सफाई कर्मी ,क्लर्क और सौर ऊर्जा, बिजली से चलित पंखे, साफ पानी और साफ शौचलय, बच्चों को बैठने के लिए डेस्क बेंच हो , साथ ही #समय पर पुस्तकें मिलें ।
फिर सरकारी स्कूल में #नामांकन बढेगा कि नहीं ?
और उपरोक्त कार्य करना किसका काम है??
सरकार का फिर क्या सरकार कर पाई ????
#मर्जर
#vijaykumarbandhu
#अटेवा
ये अति है…लोकतंत्र को खोखला बनाने वालो से कोई सवाल ना पूछे….पूरा गोदी मीडिया खामोश है..
आप डटे रहे बंधु @ajitanjum सच सामने लाना ही होगा..नेता/नौकरशाह संभल जाये अन्यथा हम सब पहुँच जायेंगे !
यूपी में आज दो टकराती हुई तस्वीरों का मैदान बना हुआ है। एक ओर हैं वे बच्चे, अभिभावक और शिक्षक, जो #मधुशाला_नहीं_पाठशाला_दो का नारा लेकर सरकारी स्कूलों को बचाने की लड़ाई लड़ रहे हैं।
दूसरी ओर, कांवड़ यात्रा की आड़ में कुछ युवाओं का झुंड सड़क पर अराजकता फैलाता है—ढाबों में तोड़फोड़, आम लोगों की गाड़ियों पर हमले और पुलिस व प्रशासन का कोई ख़ौफ़ नहीं।
विडंबना देखिए—जो शिक्षा मांगते हैं, उन्हें लाठियाँ मिलती हैं। जो उत्पात मचाते हैं, उन पर फूल बरसते हैं। सरकार स्कूल बंद कर रही है, लेकिन शराब की दुकानें तेजी से खोली जा रही हैं।
मेरा सवाल उन कांवड़ियों से भी है—कि वह कांवड़ वाला गुस्सा स्कूल बचाने के लिए कब आएगा? क्या शिक्षा को यूँ ही बर्बाद होने दिया जाएगा?
उत्तर प्रदेश सरकार विलय करने के नाम पर करीब 5,000 सरकारी स्कूलों को बंद करने जा रही है। शिक्षक संगठनों के मुताबिक, सरकार की मंशा लगभग 27,000 स्कूलों को बंद करने की है।
यूपीए सरकार देश में शिक्षा का अधिकार कानून लाई थी, जिसके तहत हर गांव में स्कूल की व्यवस्था की गई थी ताकि गरीब परिवार के बच्चों के लिए शिक्षा सुलभ हो सके। अगर स्कूल घर से दूर हुए तो छोटे बच्चे, खासकर लड़कियां कई किलोमीटर पैदल चलकर स्कूल कैसे पहुंचेंगी? जाहिर है कि उनकी पढ़ाई छूट जाएगी। बच्चों से यह अधिकार क्यों छीना जा रहा है?
भाजपा सरकार का यह आदेश शिक्षा के अधिकार के खिलाफ तो है ही, दलित, पिछड़े, आदिवासी, अल्पसंख्यक, गरीब और वंचित तबकों के भी खिलाफ है।