E20 बना 420 - जनता की गाड़ी से पेट्रोल चोरी!
मोदी सरकार कहती है - पेट्रोल में 20% एथेनॉल है। कर्नाटक सरकार ने 7 ज़िलों से पेट्रोल के सैंपल लेकर मान्यता प्राप्त लैब में जाँच करवाई।
नतीजा देखिए
- 14 में से 11 सैंपल में 20% से ज़्यादा एथेनॉल
- IOCL में 31.2%, HPCL में 30.5%
- IOCL, HPCL, BPCL, Nayara, Shell - सरकारी हों या प्राइवेट - सब सीमा से ऊपर
- और कंपनियों की अपनी लैब ने एथेनॉल की मात्रा रिपोर्ट में लिखी ही नहीं
मतलब आप पैसा महंगे पेट्रोल का दे रहे हैं, टंकी में एथेनॉल भरा जा रहा है। नुकसान किसका? आपका।
आपकी गाड़ी इतना एथेनॉल पचाने के लिए बनी ही नहीं - मतलब, घटता माइलेज, बार-बार मैकेनिक। शौक से ली गई गाड़ी की बर्बादी।
और पंप पर लिखा तक नहीं कि टंकी में क्या डाला जा रहा है - चुनने का कोई विकल्प नहीं।
मोदी जी, बताइए - देश की टंकी में क्या भरा जा रहा है? पेट्रोल में असल में कितना एथेनॉल है? 20% से ज़्यादा मिलावट करने वाली कंपनियों पर कार्रवाई कब होगी?
और डिबेट की चुनौती अब भी खड़ी है। ये मुद्दा भी जोड़ लेंगे - आपकी नीतियों से असल में फ़ायदा किसे हो रहा है?
राष्ट्रपति महोदया,
19 साल की अंकिता भंडारी ने एक VIP के लिए अपनी गरिमा से समझौता करने से इनकार किया, जिसके कारण उसकी हत्या कर दी गई। चार साल बाद भी CBI की धीमी जांच के चलते यह सवाल बना हुआ है कि वो VIP कौन था।
अंकिता के परिवार समेत कई लोग मानते हैं कि दुष्यंत गौतम इस मामले से जुड़े हुए हैं। ऐसे में उनकी सिक्किम के राज्यपाल के पद पर नियुक्ति से मैं स्तब्ध हूं। राज्यपाल के पद पर रहते हुए उनके खिलाफ कोई आपराधिक कार्यवाही नहीं हो सकती।
दुष्यंत गौतम की नियुक्ति की सलाह देकर प्रधानमंत्री मोदी ने साबित किया है कि महिलाओं की सुरक्षा की उन्हें बिल्कुल परवाह ही नहीं है।
मैं आपसे अपील करता हूं कि सरकार को इस नियुक्ति पर पुनर्विचार करने और जांच पूरी होने तक दुष्यंत गौतम को पदभार न देने की सलाह दें।
अंकिता के माता-पिता की न्याय की उम्मीद मत टूटने दीजिए।
सुप्रीम कोर्ट के वकील साहब जज से कह रहे हैं,
अपनी आवाज़ धीमी रखिए, क्योंकि देश जल रहा है, और उसके साथ-साथ वो न्याय व्यवस्था भी जल रही है, जिस पर देशवासियों को भरोसा होता है,
अब धीरे-धीरे अदालत और CJI से आम भारतीयों और वकीलों का भरोसा उठ चुका है।
लोकतंत्र मर रहा है |
अमित शाह की दिल्ली पुलिस खुद तो गुंडागर्दी पर उतर ही आई - RSS-BJP के असली गुंडों को भी महिलाओं और युवाओं पर हिंसा करने की खुली छूट और बढ़ावा दे रही है।
जैसा मैंने कहा था, Mogambo Modi और उसकी सरकार जितना दबाएगी, Gen Z और छात्रों का गुस्सा उतना ही बढ़ेगा।
सोमवार, 12 अक्टूबर को कांग्रेस, पूरा INDIA गठबंधन और देश के युवा बड़ी संख्या में एक बार फिर सड़कों पर उतरेंगे। और इस बार भी आवाज़ पूरे देश में गूंजेगी - पहले से कहीं ज़्यादा।
@AmitShah, जितनी पुलिस लानी है, 10 हज़ार, 20 हज़ार, 40 हज़ार, ले आइए। BJP-RSS के जितने गुंडे बुलाने हैं, बुला लीजिए।
हम डरने वाले नहीं हैं। पीछे हटने वाले नहीं हैं। ये लड़ाई अब रुकने वाली नहीं है!
सोमवार को हम मुख्य न्यायाधीश से भी मिलेंगे और मांग करेंगे कि जब दिल्ली की सड़कों पर संविधान को तार-तार किया जा रहा है और लोकतंत्र को कुचला जा रहा है, तब कानून के संरक्षक आंखों पर पट्टी डाल कर नहीं बैठ सकते।
संविधान की धज्जियां उड़ेंगी और हम चुप बैठेंगे? ऐसा हरगिज़ नहीं होगा। जवाबदेही तय करवाकर रहेंगे!
@gdagzb@AMRUTCityGzb B.S. Industrial Area के सीमेंटेड रोड बनाने के लिए बहुत धन्यवाद, लेकिन सड़क बनने के तुरंत बाद ट्रांसपोर्टरों द्वारा इन सड़कों पर ट्रैकों की अवैध पार्किंग शुरू हो गई है। कृपया संज्ञान में लें और उचित कार्रवाई सुनिश्चित करें।
@Gzbtrafficpol@dm_ghaziabad
यूपी: प्रतापगढ़ में 112 फ़ीट ऊंचे टावर पर बाज 12 दिन से फंसा था। रस्सी और तारों में फंसा बाज 12 दिनों से भूखा प्यासा फड़फड़ा रहा था, तमाम कोशिशों के बाद बाज के सारे जतन फेल हो रहे थे। आज ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने बाज का रेस्क्यू किया। फायर फाइटर अश्वनी कुमार ने बाज को तार और रस्सी के बंधन से मुक्त किया और फिर आज़ाद बाज खुले आसमान में उड़ गया। जिले के यादवपुर गांव की घटना।
My wife’s powerful article in today’s Indian Express. “His words are free, my son is not”
Six years of incarceration without trial is not justice—it is discrimination,
You may imprison a person, but you cannot imprison his words, silence his ideas, or put his thoughts behind bars
जंतर -मंतर प्रोटेस्ट से चर्चित हुए मोहम्मद इरफ़ान की हम लोग कुछ आर्थिक मदद करना चाहते हैं . हालांकि इरफ़ान ने बार -बार इंकार ही किया है
लेकिन कुछ लोग उसकी मदद करना चाहते हैं . इरफान की सहमति के बाद उसके नाम से मिलाप पर एक फंड रेजिंग अकाउंट बनाया गया है .
अपने हिस्से का 20000 देकर मैंने शुरुआत की है .
आप भी अगर इस लड़के की मदद करना चाहते हैं तो मिलाप के इस लिंक के जरिए कर सकते हैं .
https://t.co/UkW8DIdiEq