जीवन रक्षा.....
आज दिनांक 03.06.2026 को थाना फतेहपुर सीकरी क्षेत्र में ग्वालियर गेट के पास एक 20-25 फुट गहरे तालाब में एक युवती डूब रही थी। वहां मौजूद स्थानीय लोगों ने शोर मचा रहे थे, इसी दौरान थाना फतेहपुर सीकरी की चीता मोबाइल वहां से गुजर रही थी कि लोगों का ��ोर सुनकर रिक्रूट आरक्षी दीपक सोलंकी वहां पहुँचे तो देखा एक युवती गहरे पानी में डूब रही है। बिना समय गंवाये रिक्रूट आरक्षी दीपक सोलंकी ने जूते उताकर वर्दी में ही ताला�� में छलांग लगा दी।
जीवन रक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए रिक्रूट आरक्षी द्वारा अस्थायी रस्सी की सहायता से युवती को सुरक्षित बाहर निकाला गया। तत्पश्चात युवती को उपचार हेतु अस्पताल भिजवाया गया।
आरक्षी दीपक सोलंकी द्वारा अदम्य साहस का परिचय देते हुए युवती की जीवन रक्षा की गयी। पुलिस कमिश्नर आगरा @DeepakKumarIPS द्वारा उक्त आरक्षी को उसके उत्साहवर्धन हेतु ₹1000/- का नकद पुरस्कार एवं प्रशस्ति-प��्र प्रदान कर, सम्मानित किया जायेगा।
#UPPolice #UPPCares #EveryLifeMatters
@Uppolice @dgpup @UPGovt @CMOfficeUP @homeupgov @CPAgra_
दिनांक 01.04.2026 से 19.04.2026 तक आयोजित अग्निवीर भर्ती के दृष्टिगत यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने हेतु लागू किए गए रात्रि रूट डायवर्जन के संबंध में #एसीपी_यातायात द्वारा दी गई बाइट।
आगरा पुलिस द्वार��� आमजन से अपील की जाती है कि निर्धारित रूट डायवर्जन का पालन करें।
Reviewed law & order, traffic and crowd management in Agra. Directions issued for Zero Fatality: a long-term traffic plan, black-spot rectification, coordinated action with Transport Dept/NGOs, and permanent prevention of toll congestion.
With expected tourist surge in Agra–Mathura next month—courteous policing, continuous patrolling, smoother traffic flow and strong security to be ensured.
आज दिनांक 21.12.2025 को @dgpup महोदय द्वारा जनपद आगरा का भ्रमण कर, कमिश्नरेट आगरा की कानून-व्यवस्था एवं यातायात व्यवस्था की विस्तृत समीक्षा क��� गई।
तदुपरांत #CPAgra @DeepakKumarIPS @AddCPAgra @digrangeagra @OfficeOfDMAgra एवं समस्त पुलिस उपायुक्त, अपर पुलिस उपायुक्त एवं सहायक पुलिस आयुक्त के साथ गोष्ठी आयोजित कर, सड़क दुर्घटनाओं को शून्य (Zero Fatality) करने, यातायात को सुरक्षित-सुगम बनाने, भीड़ प्रबंधन, पर���यटकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने एवं पुलिस पेट्रोलिंग बढ़ाने हेतु दिशा-निर्देश दिए गए।
#UPPolice
पुलिस आयुक्त, आगरा @DeepakKumarIPS के निर्देशन एवं मार्गदर्शन में सहायक पुलिस आयुक्त, सदर द्वारा थाना सदर बाजार क्षेत्रान्तर्गत तरबूज एवं हेलमेट के माध्यम से ��ड़क सुरक्षा एवं हेलमेट के महत्व को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
इस दौरान दोपहिया वाहन चालकों, कॉलेज विद्यार्थियों एवं आमजन को प्रत्यक्ष डेमो के जरिए समझाया गया कि हेलमेट का उपयोग किस प्रकार दुर्घटना की स्थिति में जीवन रक्षक सिद्ध होता है। इस पहल का उद्देश्य दंडात्मक कार्यवाही के बजाय जागरूकता के माध्यम से यातायात नियमों के पालन हेतु लोगों को प्रेरित करना है।
#RoadSafety #UPPolice
तेज़ बारिश में भी डटे रहे आगरा पुलिसकर्मी
एसीपी इमरान अहमद के नेतृत्व में खंदारी कैंपस में राज्यपाल और छात्रों की सुरक्षा में पुलिस रही मुस्तैद।
भीगते हुए भी उनकी सतर्क��ा और समर्पण ने सबका दिल जीत लिया।
#आगरा_पुलिस #एसीपी_इमरान_अहमद #कर्तव्यनिष्ठा #जनसेवा
@agrapolice
@Uppolice
आगरा -अपराध को कम करने के लिए पुलिस की पहल, 7 सूत्री अभियान पर होगा आगरा पुलिस का काम
पहले फेस म��ं सर्किल खेरागढ़ के सभी थानों पर अभियान, प्रतिदिन एक विवेचना का करना होगा निस्तारण
2023 ,2024 की लंबित विवेचना के विवेचक रहे सतर्क, विवेचना में लापरवाहीं मिलने पर होगी सख्त कार्रवाई
वांछित अभियुक्त,NBW गिरफ���्तारी के मामलों में तेजी, खनन , सट्टा , जुआ, अवैध शराब पर होगी कार्ऱवाई
#Agra @agrapolice @Uppolice
मैं आपका पुलिस कमिश्नर @DeepakKumarIPS2 आप सभी जनपद आगरा के सम्मानित नागरिकों/अभिभावकों से अपील करना चाहता हूँ कि प्राय: देखने में आ रहा है कि सोशल मीडिया पर यूजर्स के द्वारा महापुरुषों पर और कई बार धार्मिक/जातिगत एवं साम्प्रदायिक आपत्तिजनक AI GENERATED/Edited वीडियोज और फोटोज को पोस्ट अथवा कमेंट किये जाते हैं।
ऐसे विवादित पोस्ट कानून-व्यवस्था की दृष्टि से कदापि उचित नहीं हैं। आगरा पुलिस द्वारा ऐसे मामलों में तत्काल प्राथमिकता से संज्ञान लेकर कानूनी कार्यवाही की जाती है।
यहाँ चिंता का विषय यह है कि अभी तक जितने भी मामलों में आगरा पुलिस द्वारा कार्यवाहियाँ की गई हैं, उनमें अधिकांशतः युवा हैं या फिर 18 वर्ष से कम आयु के अवयस्क बच्चे हैं। सामाजिक परिदृश्य और बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के दृष्टिगत भी यह स्थिति उचित नहीं है।
मैं आप सभी सम्मानित नागरिकों/अभिभावकों से अपील करता हूँ कि आप अपने बच्चों को समझायें, उन्हें जागरुक करें कि वे ऐसे अतिसंवेदशील मामलों (धार्मिक,जातिगत एवं साम्प्रदायिक) में आपत्तिजनक फोटो/वीडियोज पोस्ट एवं कमेंट न करें। ऐसा करने से आपके बच्चों को भविष्य में सरकारी नौकरी, पासपोर्ट, वीजा इत्यादि के सम्बन्ध में समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।
इस प्रकार आप अपने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के दृष्टिगत एक अच्छे अभिभावक की भूमिका का निर्वहन कर, आगरा पुलिस की मदद कर सकते हैं।
#AgraPolice
#UPPolice
#UPCM@myogiadityanath जी से जनपद लखनऊ स्थित उनके सरकारी आवास पर प्रान्तीय पुलिस सेवा के 91वें बैच के प्रशिक्षु अधिकारियों ने भेंट की।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि पीपीएस अधिकारी कानून-व्यवस्था की रीढ़ हैं। सुरक्षा, सेवा व सुशासन में इन अ���िकारियों की महत्वपूर्ण भूमिका है।
#PoliceCommissionerateAgra
पुलिस आयुक्त, कमिश्नरेट आगरा के निर्देशन में #एसीपी_खेरागढ़ द्वारा #जनसुनवाई के दौरान जन समस्याओं को सुना गया एवं समस्याओं के समयबद्ध व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु सम्बन्धित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
#UPPolice
#PoliceCommissionerateAgra
यातायात माह के दृष्टिगत #ACP_खैरागढ़ द्वारा थाना खैरागढ़ क्षेत्रान्तर्गत दोपहिया वाहन चालकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक कर हेलमेट वितरित किए। आपका जीवन अनमोल है, इसे सुरक्षित रखें।
"सुरक्षा ही असली साथी! 🚔
#RoadSefty#UPPolice