कुछ अपने अचानक ऐसे बदले कि दिल भर आया ,
कुछ हसीन सपने आँखों के सामने ही दफ़न हो गए ,,
और कुछ दर्द तो सीने में ऐसे गहरे उतरे....
जो ज़ख़्म बनकर सुलगते रहे और
हमेशा के लिए मेरे अंदर अपना घर बनाकर बस गए ...... II
इन सालों में मैंने—
अपनों को धीरे-धीरे अजनबी बनक�� दूर जाते देखा ,
अपनी सबसे प्यारी उम्मीदों को तिनका-तिनका बिखरते देखा ,
और टूटे हुए काँच की तरह बिखरे ख़ुद को...
हर बार तन्हा संभालते देखा....!!
2023 से 2026 तक का यह सफ़र.....
सिर्फ़ वक़्त का गुज़रना नहीं था ,,,
बल्कि मेरी रूह के ख़ामोश आंसुओं और संघर्षों का एक लंबा दौर था ....
इन सालों में ज़िंदगी ने मुझे किताबों से कहीं ज़्यादा , और बहुत गहराई से सिखा दिया ....!