महेशान्नापरो देवो महिम्नो नापरा स्तुति:।
अघोरान्नापरो मन्त्रो नास्ति तत्त्वं गुरोः परम् ॥
- शिवमहिम्न स्तोत्र
(महादेव जी से श्रेष्ठ कोई देवता नहीं हैं, महिम्न से श्रेष्ठ कोई स्तोत्र नहीं है,अघोर मन्त्र से श्रेष्ठ कोई मन्त्र नहीं है और गुरु से श्रेष्ठ कोई तत्व नहीं है।)
भरत तिवारी के घर की तस्वीरें देखोगे तो आपको समझ आएगा कि वे कितने गरीब परिवार से आते थे।
ये सारे नेता बेशर्मों की तरह सबको बताते फिरते हैं कि ब्राह्मणों के पास बहुत पैसा है।
हकीकत ये है कि आज की तारीख में अधिकांश ब्राह्मण गरीबी में जीवन जी रहे हैं, और गरीबी में रहने के बावजूद भी वे अपने सामाजिक और धार्मिक कार्य करना नहीं छोड़ते।
अगर जुबान पर संयम हो, तो कई घर टूटने से बच जाएं। साल 2020 में शादी के बाद शिखा ने पति सौरभ पर दहेज का केस कर दिया।
केस लड़ते-लगाते शिखा के पिता सड़क पर आ गए और इसी तनाव में उन्हें हार्ट अटैक आ गया।
जब पति सौरभ को पता चला, तो उसने पुरानी कड़वाहट भूलकर ससुर को मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया और जान बचाई।
कल दिल्ली कोर्ट में तारीख थी, लेकिन पति का यह बड़प्पन देखकर शिखा का अहंकार पिघल गया। उसने अदालत के सामने ही तलाक के सारे कागज फाड़ दिए और रोते हुए पति के गले लग गई।
रिश्ते मुकदमों से नहीं, एक-दूसरे के प्रति त्याग और सम्मान से चलते हैं।
#RelationshipGoals #FamilyFirst #Delhicourt
माय होम इंडिया के “सपनों से अपनों तक” अभियान का कारवां निरंतर मानवता, सेवा और संवेदनशीलता के साथ आगे बढ़ रहा है।
इसी क्रम में हाजीपुर निवासी घर से बिछड़े एक बालक को सुरक्षित रूप से उसके अपनों तक पहुंचाया गया।
परिवार से बिछड़े चेहरे पर फिर से मुस्कान लौटाना ही इस अभियान की सबसे बड़ी प्रेरणा है।
#SapnoSeApnoTak के तहत यह 3558वाँ सफल पुनर्मिलन है। हर पुनर्मिलन केवल किसी अपने से मिलने की खुशी नहीं, बल्कि मानवता, विश्वास और रिश्तों की उस डोर का उत्सव है जो हर दूरी को मिटा देती है...🙏🏻
भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश के प्रदेश प्रवक्ता बड़े भाई श्री @manishBJPUP जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं! ईश्वर से प्रार्थना है कि आप दीर्घायु हों और सदैव स्वस्थ एवं प्रसन्न रहें।
हिन्दू नववर्ष विक्रम संवत 2083 की आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएँ।
ईश्वर से प्रार्थना है कि यह नववर्ष सभी के जीवन में सुख, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य एवं नई सफलताएँ लेकर आए।
धन्य हैं बलिया पुलिस के जिम्मेदार अधिकारी!
साहब का CUG नहीं लगता, ऑफिस का नंबर आउट ऑफ ऑर्डर।एक कॉल आया ..“मैं आत्महत्या करने जा रहा हूँ।सोचा तुरंत सूचना दूं,पर साहब तक पहुँचना मिशन इम्पॉसिबल!
दावों से थोड़ा सा सुधार हकीकत में भी दिख जाता तो शायद बेहतर होता।
@Uppolice@dgpup
ॐ त्र्यम्बकं यजामहे सुगन्धिं पुष्टिवर्धनम्।
उर्वारुकमिव बन्धनान्मृत्योर्मुक्षीय माऽमृतात्॥
देवाधिदेव महादेव की आराधना के पावन पर्व महाशिवरात्रि की आप सभी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ।
लखनऊ | जियामऊ पुल भारी बारिश में राहत देने के बजाय लखनऊ पुलिस की दबंगई सामने आई। बारिश से बचने को जैसे ही लोग गाड़ी रोककर खड़े हुए, पुलिस ने धमकी शुरू कर दी
“गाड़ी हटाओ,नहीं तो चालान क्रेन से उठवा देंगे!”आपदा में इंसानियत चाहिए, धमकियाँ नहीं। @lkopolice@Uppolice@lucknowtraffic
भारतीय संस्कृति, सनातन मूल्यों और आध्यात्मिक चेतना को विश्व पटल पर प्रतिष्ठित करने वाले महान युग प्रवर्तक, प्रखर राष्ट्रचिंतक, समाज सुधारक और युवाओं के प्रेरणा स्रोत स्वामी विवेकानंद जी की जयंती पर उन्हें कोटि-कोटि नमन।
आप सभी को राष्ट्रीय युवा दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ।
निज भाषा उन्नति अहै, सब उन्नति को मूल
बिन निज भाषा-ज्ञान के, मिटत न हिय को सूल।।
हिन्दी सिर्फ भाषा नहीं, बल्कि भारत की आत्मा की अभिव्यक्ति है। हिन्दी हमारी संस्कृति, संस्कार और जीवन मूल्यों का आधार है।
आप सभी को विश्व हिन्दी दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ!
भारतीय जनता पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय मंत्री वर्तमान में आंध्र प्रदेश के सह प्रभारी, माय होम इंडिया के संस्थापक आदरणीय श्री सुनील देवधर जी का आशीर्वाद प्राप्त हुआ।
@Sunil_Deodhar@MyHomeIndia
कानून के साथ करुणा का संतुलन।
एक तरफ शराब के नशे में धुत ड्राइवर, दूसरी तरफ प्रसव पीड़ा से जूझती उसकी गर्भवती पत्नी। पुलिस अधिकारी ने नियम के डंडे की जगह मानवता का हाथ चुना।
चालान काटने के बजाय खुद स्टीयरिंग थामी और दंपत्ति को अस्पताल पहुँचाया। खाकी के इस मानवीय चेहरे को सलाम🫡