अखंड राष्ट्रभक्ति, अदम्य साहस और ओजस्वी विचारों के प्रतीक महान स्वतंत्रता सेनानी, प्रखर राष्ट्रवादी चिंतक वीर विनायक दामोदर सावरकर जी की जयंती पर उन्हें कोटिशः नमन।
मातृभूमि की स्वतंत्रता के लिए आपका त्याग, संघर्ष और राष्ट्र समर्पित जीवन सदैव हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत रहेगा।
महर्षि जमदग्नि एवं माता रेणुका के पुत्र के रूप में अवतरित भगवान श्री हरि विष्णु के छठवें अवतार, शस्त्र विद्या के महान गुरु भगवान परशुराम जी के जन्मोत्सव एवं पावन पर्व अक्षय तृतीया की हार्दिक शुभकामनाएं।
#अक्षय_तृतीया#भगवान_परशुराम_जन्मोत्सव
भारतीय संविधान के शिल्पकार, सामाजिक न्याय एवं समता के अग्रदूत, भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की जयंती पर कोटि-कोटि नमन। 🙏🏻
आपके विचार और संघर्ष हमें समानता, न्याय और मानवता के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देते रहेंगे।
#भीमराव_अंबेडकर#BhimraoAmbedkar
समता के साथ ममता, अधिकार के साथ आत्मीयता और वैभव के साथ सादगी - नवनिर्माण के प्राचीन आधार स्तंभ हैं। इन्ही स्तंभों पर हमें भावी भारत का भवन खड़ा करना है।
- श्री अटल बिहारी वाजपेयी जी
#47YearsOfNationFirst@BJP4MP
📢 बैरसिया के विकास को मिली नई गति!
आज विधानसभा में बैरसिया से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर माननीय मंत्रीगणों ने महत्वपूर्ण आश्वासन दिए हैं:
🎓 1. स्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय, बैरसिया
महाविद्यालय में नए स्नातकोत्तर पाठ्यक्रम जल्द शुरू किए जाएंगे।
माननीय मंत्री जी ने इस संबंध में शीघ्र कार्रवाई का भरोसा दिलाया एवं हिंदी,राजनीति शास्त्र,और इतिहास इसी शस्त्र से प्रारम्भ करेंगे!
👷♂️ 2. असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों को मिल रहे लाभ
श्रम मंत्री जी ने बताया कि—
✔️ 45,387 असंगठित श्रमिक मुख्यमंत्री जनकल्याण योजना में पंजीकृत हैं।
✔️ 18,965 निर्माण श्रमिक कर्मकार कल्याण मंडल में पंजीकृत हैं।
यह बैरसिया विधानसभा के श्रमिकों के लिए एक बड़ी उपलब्धि है।
🏟️ 3. बैरसिया में खेल मैदान निर्माण हेतु पूर्व में
14/02/2023 को माननीय मुख्यमंत्री जी द्वारा घोषणा किए गए स्टेडियम निर्माण हेतु सवाल के जवाब में माननीय मंत्री जी ने बताया की
भोपाल कलेक्टर कार्यालय में भूमि आवंटन का ऑनलाइन आवेदन कर दिया गया था
स्टेडियम निर्माण के लिए भूमि आवंटित कर दी गई है जल्द बजट आवंटन के अनुसार निर्माण कार्य प्रारम्भ किया जायेगा!
@DrMohanYadav51@Hkhandelwal1964@HitanandSharma@BJP4MP@MPVidhanSabha
#vishnukhatribjp
"संघ का मूल भाव है कि हम एक हिन्दू राष्ट्र हैं। इसके अतिरिक्त कुछ भी परिवर्तित हो सकता है। समाज का कोई भी वर्ग संघ में आ सकता है।"
प.पू सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत जी
#RSSNewHorizons
भारत के माननीय उप राष्ट्रपति पद हेतु NDA के उम्मीदवार श्री @CPRGuv जी को विजय की हार्दिक बधाई, शुभकामनाएं।
आपके कुशल नेतृत्व एवं प्रेरक मार्गदर्शन में न सिर्फ राष्ट्र को नई गति और शक्ति प्राप्त होगी बल्कि उच्च सदन को आपके दीर्घकालीन राजनीतिक अनुभव का लाभ मिलेगा तथा लोकतांत्रिक आदर्श व अधिक प्रगाढ़ एवं सुदृढ़ होंगे।
आपको पुनः शुभकामनाएं देता हूं।
#CPRadhakrishnan
जिस मध्य प्रदेश में लाड़ली बहनों के मान सम्मान व उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त करने हेतु प्रदेश भाजपा सरकार निरंतर प्रयास कर रही है,
वही कांग्रेस अध्यक्ष द्वारा प्रदेश की महिलाओं पर शराब पीने जैसे अनर्गल आरोप लगाना उनके महिला विरोधी मानसिकता को प्रदर्शित करता हैं।
यह समूचे प्रदेश व महिला का अपमान हैं! उन्हें शर्म आनी चाहिए....
@jitupatwari@INCIndia
महाराष्ट्र की कुशल बेटी दिव्या देशमुख ने जॉर्जिया में फिड चेस वर्ल्ड कप जीता है।
दिव्या को इस ऐतिहासिक जीत की बधाई।
दिव्या इस प्रतियोगिता को जीतने वाली पहली भारतीय महिला बन गई हैं।
यह हमारे देश और शतरंज के क्षेत्र के लिए गर्व का क्षण है।
दिव्या के इस सुनहरे प्रदर्शन ने सभी भारतीयों का मान गर्व से बढ़ाया है।
दिव्या को फिर से बधाई और आगे के सफल कैरियर के लिए शुभकामनाएं!
#FIDEWorldCup. #DivyaDeshmukh #IndianPride #chesschampion
आज #बाबा_बटेश्वर#कावड़_यात्रा का पुराने भोपाल भवानी चौक सोमवारा,लखेरापुरा,चौक बाजार,लोहा बाजार, जुमेराती,जनकपुरी,सिंधी मार्केट में संपूर्ण हिन्दू समाज ने भव्य स्वागत किया।
सभी युवा समाजसेवियों, व्यापारी बंधु, दुकानदारों का हार्दिक-हार्दिक आभार।
#कावड़2025#महादेव#हिंदुत्व
महान शिक्षाविद्, प्रखर राष्ट्रवादी विचारक, भारतीय जनसंघ के संस्थापक और हमारे पथ प्रदर्शक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर भावभीनी श्रद्धांजलि।
आज ही के दिन 22 दिसम्बर 1704 को गुरु गोबिंद सिंह जी महाराज के बड़े पुत्र बाबा अजित सिंह जी और बाबा जुझार सिंह जी मुगलिया सल्तनत के खिलाफ चमकौर के युद्ध मे धर्म के खिलाफ लड़ते लड़ते अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया, पर धर्म नही त्यागा।
आज उनके बलिदान दिवस पर कोटिशः नमन।