@Sangeetsombjp जी किसी को गद्दार कहना आसान है आप की सत्ता है इतना ही दिक्कत है तो bcci से रोक लगवा दो कि कोई भी बांग्लादेशी क्रिकेटर नहीं खरीदा जाए
@INCIndia
श्रीमती प्रज्ञा सिंह को ऑल इंडिया प्रोफेशनल्स कांग्रेस (AIPC) उत्तर प्रदेश की कार्यवाहक प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
आपके नेतृत्व में संगठन नई ऊर्जा, प्रतिबद्धता और सशक्त दिशा के साथ आगे बढ़े, ऐसी पूर्ण आशा है।
बेगूसराय, बिहार में आज VIP पार्टी के अध्यक्ष मुकेश सहनी जी के साथ वहां के मछुआरा समुदाय से मिलकर बहुत अच्छा लगा।
काम उनका जितना दिलचस्प है, उससे जुड़ी उनकी समस्याएं और संघर्ष उतने ही गंभीर हैं। मगर, हर परिस्थिति में उनकी मेहनत, जज़्बा और व्यवसाय की गहरी समझ प्रेरणादायक है।
बिहार की नदियां, नहरें, तालाब और उनमें जीवन बसाते मछुआरे, प्रदेश की अर्थव्यवस्था का अहम हिस्सा हैं।
उनके अधिकारों और सम्मान के लिए हर कदम पर उनके साथ खड़ा हूं।
भारत की इंदिरा - हर ताकत के सामने निडर, दृढ़ और अडिग।
दादी, आपने सिखाया कि भारत की अस्मिता और आत्मसम्मान से बड़ा कुछ नहीं होता। आपका साहस, संवेदना और देशभक्ति आज भी मेरे हर कदम की प्रेरणा है।
महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी,देश के एकता और अखंडता के शिल्पी,
भारत के प्रथम गृह मंत्री सरदार वल्लभभाई पटेल जी की जयन्ती पर शत्-शत् नमन।
उनकी अदम्य इच्छाशक्ति,और दूरदृष्टि ने एक सशक्त, एकजुट और आत्मनिर्भर भारत की नींव रखी।
निडर होना आपसे सीखा, देशभक्ति आपसे जानी, सेवा भाव आपसे समझा, एक महिला की शक्ति क्या होती है, आपसे अनुभव किया.. आपकी शहादत के दशकों बाद भी आज के दिन का हर पल अच्छी तरह याद है। आप करोड़ों दिलों में हमेशा जीवित रहेंगी और मेरा दिल उनमें से एक है।
यूपी सरकार के भाषणों और हकीकत में कितना फर्क है इसे देखिए...
जब स्वयं मुख्यमंत्री @myogiadityanath के गृह जनपद गोरखपुर में ही किसान खाद की कमी और कालाबाजारी से जूझ रहा है तो इससे यूपी में खाद की उपलब्धता को लेकर सरकारी दावों की सच्चाई और किसानों के संघर्ष को समझा जा सकता है!