मोदी-प्रधान की जोड़ी ने एक और संस्था को धांधली का प्रतीक बना दिया।
दशकों में पहली बार CBSE बोर्ड परीक्षा पर इतने गंभीर सवाल उठे हैं। 18.5 लाख बच्चों ने परीक्षा दी - और एक हफ़्ते से OSM, ग़लत मार्किंग और जाँच की गड़बड़ी की शिकायतें अनसुनी पड़ी हैं और शिक्षा मंत्री अपनी कुर्सी से चिपके हुए हैं।
एक 17 साल का बच्चा, जिसकी कॉपी ग़लत जाँची गई, न्याय की उम्मीद में सोशल मीडिया पर आया।
मगर, उसे मदद नहीं, गालियाँ मिलीं - BJP के IT cell ने उसे “Anti-National” कहा, “Soros का एजेंट” कहा, “Deep State” का हिस्सा कहा।
एक 17 साल का बच्चा अपने भविष्य ��े लिए आवाज़ उठाता है और यह BJP उसे देशद्रोही बना देती है।
सच यह है - मोदी सरकार युवाओं और Gen Z से डरती है, क्योंकि वो अब सवाल पूछ रहे हैं। और जो सवाल पूछे, उसे यह सरकार बदनाम करती है, डराती है, कुचलती है।
पर सुन लीजिए, मोदी जी - यही युवा, यही Gen-Z आपका अहंकार तोड़ेगा।
महंगाई मानव मोदी का फिर से हमला।
पेट्रोल-डीज़ल के दाम किश्तों में बढ़ाते हैं - ताकि चुपके-चुपके आपकी जेब कटती रहे।
मैं महीनों से आर्थिक तूफान आने की बात कह रहा था। पर मोदी जी तब हमेशा की तरह चुनाव में व्��स्त थे - और चुनाव खत्म होते ही पेट्रोल-डीजल ₹8 महंगा कर दिया।
और, ये बढ़त होती ही जाएगी।
महंगाई मानव मोदी का एक ही काम है - चुनाव में वादे, और बाक़ी समय जनता की जेब पर वार।
भारत के युवाओं/परिवारों को एसी स्पष्ट तर्कपूर्ण बात भी अगर नहीं समझ आ रहीं तो समझिए आपके ग्रह और भविष्य दोनों खराब लिखे हैं आँखों में पट्टी बंधी है इसलिए आप #Modi के नकली हिन्दुत्व के लूट तंत्र को झेल रहे हो- जिन्हें राम और हिंदुत्व का 1% भी ग्यान नहीं ये पाखंडीयों की सर्कार है |
पेपर लीक के खिलाफ़ कांग्रेस देश के युवाओं, स्टूडेंट्स के साथ मजबूती से खड़ी है।
@INCRajasthan अध्यक्�� श्री @GovindDotasra और राज्य के नेता प्रतिपक्ष श्री @TikaRamJullyINC के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी का प्रदर्शन BJP को खुली चेतावनी है।
#NEETPaperLeak
जब मोदी जी इटली में टॉफी खिलाते हुए reels बना रहे थे - पेपर लीक से त्रस्त भारत के युवा सड़कों पर न्याय मांग रहे थे।
क्योंकि NEET Paper Leak ने लाखों छात्रों का भविष्य बर्बाद कर दिया। कई बच्चों ने तो अपनी जान तक गंवा दी।
और मोदी जी ने न ज़िम्मेदारी ली, न धर्मेंद्र प्रधान को हटाया, न एक शब्द कहा।
अब जब छात्र, NSUI और INC के कार्यकर्ता न्याय की आवाज़ उठा रहे हैं - BJP की प्रदेश सरकारें उन पर लाठियाँ बरसा रही हैं।
जो सरकार छात्रों के सवालों का जवाब लाठी से देती है, वो जवाबदेही से नहीं - डर से चलती है।
पर हम डरने वाले नहीं हैं।
हम तब तक नहीं रुकेंगे जब तक धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफ़ा नहीं देते और देश में पेपर लीक रोकने के लिए एक मज़बूत और सुरक्षित सिस्टम नहीं बनता।
यह लड़ाई हर उस छात्र के लिए है जिसका भविष्य इस नाकाम सरकार ने चुराया।
पापा, आपने जिस कुशल, समृद्ध और मजबूत भारत का सपना देखा था, उसे साकार करने की जिम्मेदारी मैं पूरी करूंगा।
आपकी सीख, आपके संस्कार और आपकी यादें हमेशा मेर�� साथ रहेंगी।
आर्थिक तूफ़ान सर पर है, और हमारे प्रधानमंत्री इटली में टॉफ़ी बाँट रहे हैं!
किसान, युवा, महिलाएँ, मज़दूर और छोटे व्यापारी सब रो रहे हैं - PM हंसकर रील बना रहे हैं, और BJP वाले ताली बजा रहे हैं।
यह नेतृत्व नहीं, नौटंकी है।
युवाओ को तिलचट्टे कह कर क्यों सर्कार के लिए परेशानी खड़ी कर रहे हों काले कोट?
अगर भारत के युवाओ का दिमाग़ घूम गया तो पूरी फ़ौज पुलिस भी सम्भाल नहीं सकेगी, क्या समझे काले कोट, मेरी बात का विश्वास ना हो तो @narendramodi@AmitShah से पूछ लो~ फालतू की बात करते हो ~जय भारत✌️
#India
भारत में मोदी का भ्रस्टा काल -
सरकारे खुलेआम EVM पर लूटी जा रही है, कोर्ट करोडों जनता को वोट का अधिकार नहीं दिला रहा है, खुलेआम महिलाओं बच्चियों की आबरू सत्ता के नेताओं द्वारा लूटा जा रहा है और पुलिस फ़ौज जनता ये सब देख कर भी हाथ में चुडिय़ां डाले बैठी है - धिक्कार
#lpgpricehike
करीब साढ़े पाँच वर्षों तक असम कांग्रेस परिवार के साथ AICC Incharge के रूप में काम करना मेरे सार्वजनिक जीवन के सबसे भावनात्मक और यादगार अध्यायों में से एक रहेगा। इस दौरान असम क��� जनता, वहाँ की माता-बहनों, ऊर्जावान युवाओं, कांग्रेस कार्यकर्ताओं और नेताओं ने जो प्रेम, सम्मान और अपनापन दिया, उसने मुझे हमेशा परिवार जैसा एहसास कराया।
आज दिसपुर में असम कांग्रेस के सभी पदाधिकारियों, असेंबली चुनाव में हमारे candidates के साथ मीटिंग कर election results का विश्लेषण किया।
इस चुनाव में परिणाम हमारे अनुकूल नहीं आए। BJP ने विभाजन और ध्रुवीकरण की राजनीति पर चुनाव लड़ा। मनमाना परिसीमन, सरकारी मश��नरी के misuse जैसे कई मुद्दे रहे।
लेकिन लोकतंत्र में जनता का जनादेश सर्वोपरि होता है और हम उसे पूरी विनम्रता से स्वीकार करते हैं।
मेरी कामना है कि असम की जनता को एक स्वच्छ, पारदर्शी और गैर-भ्रष्ट सरकार मिले, जो हर जाति, समुदाय और वर्ग को साथ लेकर राज���य के विकास के लिए काम करे।
मैं कांग्रेस के सभी उम्मीदवारों, वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं से कहना चाहता हूँ कि हमें निराश नहीं होना है। जिन लाखों लोगों ने Congress पर विश्वास जताया है, उनके प्रति हमारी जवाबदेही अब और भी बढ़ जाती है। यही समय है कि हम फिर से बूथ स्तर तक जाएँ, जनता के बीच जाएँ, अपने संगठन को और मजबूत करें और अगले चुनाव की तैयारी आज से ही शुरू करें।
आज़ादी के आंदोलन से लेकर हर दौर में, संघर्ष और निरंतर मेहनत ही कांग्रेस की सबसे बड़ी ताकत रही है।
मैंने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री गौरव गोगोई से भी आग्रह किया है कि कांग्रेस के सभी उम्मीदवार और वरिष्ठ नेता संपूर्ण असम के मंडलों और बूथों तक जाकर जमीनी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करें।
चुनाव सिर्फ परिणाम का नाम नहीं होता, बल्कि उन हजारों कार्यकर्ताओं के समर्पण और मेहनत का सम्मान भी होता है, जिन्होंने दिन-रात पार्टी के लिए काम किया।
आज इस विदाई के क्षण में, मैं APCC अध्यक्ष @GauravGogoiAsm जी, सांसद श्री @rakibul_inc जी, @DsaikiaOfficial जी, @ripunbora जी, सभी कार्यकारी अध्यक्षों, PAC सदस्यों, DCC अध्यक्षों, APCC पदाधिकारियों और कांग्रेस के सभी प्रत्याशियों एवं कार्यकर्ताओं का हृदय से धन्यवाद करता हूँ। मैं असम की सम्मानित जनता को धन्यवाद देता हूँ।
Assam और असम कांग्रेस हमेशा मेरे दिल में एक विशेष स्थान रखेंगे। यहाँ से मैं सिर्फ यादें नहीं, बल्कि रिश्ते और अपनापन लेकर जा रहा हूँ। कांग्रेस के लिए मेरा समर्पण और संकल्प सदैव मजबूत रहेगा, क्योंकि कांग्रेस सिर्फ एक राजनीतिक दल नहीं, बल्कि विचार और लोगों को जोड़ने की ताकत है।
। जय हिंद - जय असम ।
@INCIndia @INCAssam
देश के युवाओं के सामने एक गंभीर बात रखना चाहता हूँ।
एक काम कीजिए - खुद Google कीजिए: “NEET 2024 की भयंकर चोरी के दौरान NTA का DG कौन था, और मोदी सरकार ने उसे आज कहां बैठाया है?”
देखा? समझ आया?
BJP इसी तरह आप जैसे लाखों मेहनती विद्यार्थियों के भविष्य से खिलवाड़ करने वालों को इनाम देती है - उनकी रक्षा करती है, ऊपर से उन्हें तरक्की देती है।
साफ़ है - मोदी जी और भाजपा आपके भविष्य की चोरी में ख़ुद साझेदार हैं।
जिस बाज़ार में आपकी मेहनत, आपके सपने नीलाम हो रहे हैं, उसका एक ही उसूल है - जितनी बड़ी चोरी, उतना बड़ा इनाम।
NEET 2026 की परीक्षा रद्द हो गयी।
22 लाख से ज़्यादा छात्र���ं की मेहनत, त्याग और सपनों को इस भ्रष्ट भाजपाई व्यवस्था ने कुचल दिया।
किसी पिता ने कर्ज़ लिया,
किसी माँ ने गहने बेचे,
लाखों बच्च���ं ने रात-रात भर जागकर पढ़ाई की,
और बदले में मिला, पेपर लीक, सरकारी लापरवाही और शिक्षा में संगठित भ्रष्टाचार।
यह सिर्फ़ नाकामी नहीं, युवाओं के भविष्य के साथ अपराध है।
हर बार पेपर माफिया बच निकलते हैं और ईमानदार छात्र सज़ा भुगतते हैं।
अब लाखों छात्र फिर से वही मानसिक तनाव, आर्थिक बोझ और अनिश्चितता झेलेंगे।
अगर अपनी तकदीर परिश्रम से नहीं, पैसे और पहुँच से तय होगा, तो फिर शिक्षा का मतलब क्या रह जाएगा?
प्रधानमंत्री का तथाकथित अमृतकाल, देश के लिए विषकाल बन गया है।