Nuapada’s BJP candidate Jay Dholakia and his supporters are blatantly violating the Model Code of Conduct by campaigning in silent period.
Why is @ECISVEEP allowing this?
“सत्य लोगों के समर्थन के बिना भी खड़ा रहता है, वह आत्मनिर्भर है”
~ महात्मा गाँधी
सत्य, अहिंसा और सत्याग्रह जैसे सर्वोच्च मूल्यों से सम्पूर्ण विश्व को शांति का मार्ग दिखाने वाले, भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन के महान सूत्रधार और राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी जी के आदर्श हमारे लिए सदैव प्रेरणा-स्रोत रहेंगे।
आज जब उनके सिद्धांतों को चुनौतियाँ मिल रही हैं, तब हम बापू की शिक्षाओं और मार्गदर्शन पर चलते हुए उनका सामना कर रहे हैं।
गाँधी जयंती के इस अवसर पर सभी देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएँ।
#WATCH | Minor girl set ablaze by miscreants in Puri | Bhubaneswar, Odisha: Congress leader Sashmita Behera says, "This is an unfortunate incident. I learned that the victim will be airlifted... We demanded that the minor girl receive the best treatment so she can recover soon. We are concerned about her health.. The government has been unable to catch those who set the victim ablaze, despite Nimapara being a deputy CM's constituency. This is a serious concern for the state. The law and order situation is in disarray... CM Mohan Majhi and Dy CM Pravati Parida should resign."
महारोज़गार मेला में उमड़ा यह जनसैलाब सिर्फ़ एक भीड़ नहीं, एक संदेश है - कि बिहार का युवा अब भाषणों पर नहीं, रोज़गार से अपना भविष्य चाहता है।
BJP और नीतीश सरकार ने बिहार को जिस तरह बेरोज़गारी की आग में झोंका, वहां से लाखों युवाओं को रोज़ी-रोटी के लिए पलायन करना पड़ता है - अपना गांव, अपना परिवार… सब कुछ पीछे छोड़ना पड़ता है।
बिहार के युवा कर्मठ हैं, काबिल हैं, होनहार हैं - उनकी ज़रूरत बस स्थानीय और सम्माननीय रोज़गार है।
अब बदलाव की शुरुआत हो चुकी है। कांग्रेस और INDIA गठबंधन सिर्फ़ आश्वासन नहीं, समाधान लेकर आया है।
हमारा फ़ोकस साफ़ है - हुनर को हक़, हर युवा को रोज़गार, रुके पलायन, साथ रहे हर परिवार।
इसी रास्ते बनेगा एक समृद्ध बिहार!
ओडिशा में इंसाफ़ के लिए लड़ती एक बेटी की मौत, सीधे-सीधे BJP के सिस्टम द्वारा की गई हत्या है।
उस बहादुर छात्रा ने यौन शोषण के ख़िलाफ़ आवाज़ उठाई - लेकिन न्याय देने के बजाय, उसे धमकाया गया, प्रताड़ित किया गया, बार-बार अपमानित किया गया।
जिन्हें उसकी रक्षा करनी थी, वही उसे तोड़ते रहे।
हर बार की तरह BJP का सिस्टम आरोपियों को बचाता रहा - और एक मासूम बेटी को खुद को आग लगाने पर मजबूर कर दिया।
ये आत्महत्या नहीं, सिस्टम द्वारा संगठित हत्या है।
मोदी जी, ओडिशा हो या मणिपुर - देश की बेटियां जल रही हैं, टूट रही हैं, दम तोड़ रही हैं। और आप? खामोश बने बैठे हैं।
देश को आपकी चुप्पी नहीं, जवाब चाहिए। भारत की बेटियों को सुरक्षा और इंसाफ़ चाहिए।
मैं हमारे ओडिशा के महान नायक ‘उत्कलमणि’ गोपबंधु दास जी, बैरिस्टार मधुसूदन दास जी और यहाँ के सभी महान सेनानियों को श्रद्धांजलि देता हूँ।
कांग्रेस की सरकारों में Paradeep Port, Rourkela Steel Plant, Hirakud Dam, NALCO, NTPC, Chilika Naval Academy, मंचेश्वर में Rail Coach Factory, कोरापुट में HAL, Ordinance factory बनी।
कांग्रेस राज में भुवनेश्वर में AIIMS, NISER, Institute of Physics और कई शिक्षा संस्थान कायम हुए। कालाहांडी , बोलांगीर और कोरापुट KBK जिलों के बदलाव की योजना बनाई।
लेकिन आज क्या हो रहा है? मोदी जी, ओडिशा के लोगों की मेहनत की कमाई का पैसा अपने अरबपति मित्रों को सौप रहे है।
सभी सरकारी कारख़ाने, सरकारी कंपनियाँ, Mines, Port, Airport, जंगल, ज़मीन, सब मोदीजी के कुछ मित्रों को दिए जा रहे है।
सवाल ये है कि प्राकृतिक संसाधनों में भारत का सबसे अमीर राज्य ओडिशा है, पर यहाँ के आदिवासी दुनिया नें सबसे अधिक गरीबी में क्यों जी रहे हैं? कांग्रेस की सरकार यहाँ मार्च 2000 के बाद नहीं बनी।
सभी संवैधानिक संस्थाओं पर मोदीजी का क़ब्ज़ा है। ये सभी संस्थाएं भारत के संविधान से नहीं, बीजेपी के इशारों पर चलती है। जो मोदी-शाह कहते है, वो ये संस्थाएं और एजेंसियां करती है।
इसी तरह अब लोगों के वोट के अधिकार पर सीधा हमला हो रहा है। पहले महाराष्ट्र और अब बिहार। ठीक चुनाव से पहले, बिहार में ग़रीब, पीड़ित, शोषित और वंचित लोगों के वोट का अधिकार छीना जा रहा है।
लेकिन Supreme Court ने मामले में Intervene कर, Election Commission के निर्णय पर सवाल उठाया। Aadhar Card, Voter ID और Ration card को documents की list में शामिल करने को कहा।
📍भुवनेश्वर, ओडिशा
BJP 'सेक्युलर' और 'सोशलिज्म' शब्दों को संविधान से हटाना चाहती है, लेकिन उनकी खुद की पार्टी के संविधान में सेक्युलर और सोशलिज्म शब्द लिखे हुए हैं।
1980 में BJP ने अपनी पार्टी का संविधान बनाया, उसमें लिखा है कि हम देश के संविधान में जो लिखा है, उसका पालन करते हैं।
लेकिन ऐसा कुछ भी नहीं है।
RSS और BJP हर जगह ऐसी बातें कहते हैं, जो गरीबों और संविधान के खिलाफ है। इसलिए मेरा नौजवानों से आग्रह है कि उठो और संविधान की रक्षा करो, क्योंकि BJP के लोग समाज और धर्म को बांट रहे हैं।
राहुल गांधी जी ने संविधान को बचाने के लिए, देश को एक रखने के लिए, आपको न्याय दिलाने के लिए कन्याकुमारी से कश्मीर तक पदयात्रा की। अगर आप लोग इसमें शामिल नहीं होंगे, तो हम सभी का नुकसान होगा, BJP का कोई नुकसान नहीं होगा।
: कांग्रेस अध्यक्ष श्री @kharge
📍 ओडिशा