श्री सालासर बालाजी धाम के 272 वें स्थापना दिवस पर सभी श्रद्धालुओं को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। इस पावन मौके पर कामना करता हूँ कि बालाजी महाराज की कृपा सभी भक्तों पर सदैव बनी रहे।
भाजपा सरकार के कृषि विभाग की सबसे शर्मनाक तस्वीर सामने आई है, गोदामों में 3 लाख मीट्रिक टन से ज्यादा खाद भरी पड़ी है, और किसान घंटों लाइन में खड़े होकर भी खाली हाथ लौट रहे हैं। पहले कमजोर मानसून ने खरीफ की बुआई लक्ष्य से 14.88 लाख हेक्टेयर घटा दी, अब खाद न मिलने से बची-खुची फसलें भी चौपट होने की कगार पर हैं।
केंद्र और राज्य सरकार स्टॉक पर्याप्त होने का दावा कर रहे हैं, फिर भी भरतपुर सहित कई जिलों में किसान कतारों में धक्के खा रहे हैं। यह लापरवाही नहीं, सुनियोजित लूट है, दुकानदार और सोसाइटियां जानबूझकर किल्लत दिखाकर कालाबाजारी कर रहे हैं। आरोप लग रहे हैं कि 266 रुपए की यूरिया बोरी किसान तक 500 रुपए में पहुंचाई जा रही है, जबकि किसानों के हिस्से की खाद उद्योगों में भेजा जा रहा है।
विभाग ने निगरानी के नाम पर अधिकारी - कर्मचारी तैनात किए, पर वह सिर्फ दिखावा साबित हुआ। जो सरकार अपने ही गोदामों की खाद अन्नदाता तक नहीं पहुंचा सकती, वह किसान हितैषी होने का दावा किस मुंह से करती है?
झारखंड कर सकता है, तो राज���्थान क्यों नहीं?
जब झारखंड में JMM-कांग्रेस गठबंधन सरकार वर्ष 2014 से अब तक की परीक्षाओं और भर्तियों की जांच कराने का साहस दिखा सकती है, तो फिर राजस्थान की भाजपा सरकार पीछे क्यों हट रही है?
सवाल सिर्फ परीक्षाओं का नहीं, लाखों युवाओं के भविष्य और परीक्षा प्रणाली पर उनके भरोसे का है। लेकिन जब भर्ती प्रक्रियाओं पर सवाल उठे, बार-बार पेपर लीक और अनियमितताओं की खबरें सामने आए, तो सरकार की जिम्मेदारी ��नती है कि पिछले 12 वर्षों में आयोजित सभी भर्ती परीक्षाओं की CBI या अन्य एजेंसी से निष्पक्ष एवं उच्चस्तरीय जांच कराए, ताकि किसी निर्दोष के साथ अन्याय न हो और दोषियों पर कठोर कार्रवाई हो।
लेकिन विडंबना देखिए.. जब भी युवा भर्ती प्रक्रिया पर सवाल पूछता है, तो भाजपा सरकार जवाब देने के बजाय सिर्फ विपक्ष पर सवाल खड़े करने लगती है। क्या भाजपा शासन का काम सिर्फ विपक्ष को निशाना बनाना और युवाओं को गुमराह करना रह गया है? अगर सरकार को अपनी व्यवस्था पर पूरा भरोसा है, तो फिर जांच से परहेज़ क्���ों?
भाजपा की कथनी और करनी में फ़र्क़ है, जांच करवाइए ताकि दूध का दूध और पानी का पानी हो सके।
@BhajanlalBjp
आज NTA ऑफिस घेराव के दौरान NSUI क��� कार्यकर्ता दीपक चौधरी के साथ पुलिस ने बर्बरता करते हुए उनकी बेरहमी से पिटाई की। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहाँ उन्हें सांस ले��े में दिक्कत हो रही है और उनकी स्थिति गंभीर बनी हुई है।
छात्रों की आवाज़ दबाने के लिए पुलिस की यह बर्बर कार्रवाई बेहद निंदनीय है।
भाजपा शासन में राजस्थान के सरकारी स्कूलों की दुर्गति किसी से छ���पी नहीं है। राजकीय विद्यालयों में टूटी छतें, टपकती कक्षाएं और शिक्षकों के हजारों रिक्त पद इस सरकार की हकीकत हैं।
समाधान इन कमियों को दूर करना था, लेकिन भाजपा सरकार ने नया फरमान जारी कर दिया। अब बिना प्रधानाचार्य की अनुमति के कोई बाहरी व्यक्ति स्कूल में प्रवेश नहीं कर सकेगा, न फोटो खींच सकेगा, न वीडियो बना सकेगा, न मीडिया रिपोर्टिंग हो सकेगी।
जो सरकार अपने ही स्कूलों की हकीकत से डरकर, उनमें सुधार करने की बजाय पारदर्शिता न रखने के लिए दरवाजे बंद करा रही है, वह शिक्षा का भला कभी नहीं कर सकती।
भाजपा सरकार तुरंत यह आदेश वापस ले और पारदर्शिता से भागना बंद करे। अगर यह तानाशाही आदेश वापस नहीं लिया तो आने वाले दिनों में जनता स्वयं आगे आकर स्कूलों की सच्चाई दिखाने वाला अभियान चलाकर इस आदेश की धज्जियां उड़ा देगी।
विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
आइये इस अवसर पर हम सब प्रकृति के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए अधिक से अधिक पेड़ लगाकर पर्यावरण की रक्षा करने का संकल्प निभायें।
भाजपा सरकार के संरक्षण में डीग की नगर विधानसभा में निर्माणाधीन जाट धर्मशाला पर कब्जा एवं उससे दो पक्षों के बीच उत्पन्न हुई टकराव की स्थिति अत्यंत गंभीर है।
सरकार अविलंब दोनों पक्षों से वार्ता कर सामाजिक सौहार्द बनाएं एवं पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर न्यायोचित निर्णय लें।
@BhajanlalBjp@RajCMO
मेट्रो बंद करो।
रास्ते बंद करो।
दुकानें बंद करो।
Internet बंद करो।
खाना बंद करो।
अपना हक़ मांग रहे छात्रों के ख़िलाफ़ सरकार ने ये क्रूर कदम उठाए।
बस एक चीज़ बंद नहीं कर पाए, मोदी जी - पेपर लीक।
राजस्थान की बेटियां मेडल जीतने का सपना लेकर मैदान में उतरती हैं, लेकिन भाजपा सरकार में उन्हें शोषण, भय और न्याय के लिए संघर्ष करना पड़े, तो ये बेहद गंभीर और चिंताजनक स्थिति है।
मुख्यमंत्री के गृह जिले भरतपुर में महिला क्रिकेट खिलाड़ियों द्वारा चयन के नाम पर शोषण का गंभीर मामला सामने आया है। ये प्रदेश की बेटियों के भरोसे और सुरक्षा का प्रश्न ह��। अगर बेटियां मुख्यमंत्री, महिला आयोग और पुलिस के दरवाजे खटखटाने को मजबूर हों और फिर भी न्याय न मिले, तो ये पूरी खेल व्यवस्था पर सवाल है।
मेरी सरकार से मांग है कि दोषी चाहे कितना भी प्रभावशाली हो, निष्पक्ष जांच और त्वरित कार्रवाई कर बेटियों को न्याय मिलना चाहिए।
@BhajanlalBjp @RajCMO
आज 25 जुलाई 2026 को प्रदेशभर में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर सभी जिला मुख्यालयों पर कैंडल मार्च एवं सत्याग्रह आयोजित किए जाएंगे।
आइए.. भारत का भविष्य बचाने और परीक्षा व्यवस्था को सुरक्षित बनाने की लड़ाई में युवाओं का साथ दें।
कांग्रेस पार्टी के करोड़ों कार्यकर्ताओं के पथप्रदर्शक, नव विचारधारा के संवर्धक भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के यशस्वी राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष आदरणीय श्री मल्लिकार्जुन खड़गे जी क�� जन्मदिन की ढेर सारी बधाई एवं शुभकामनाएँ प्रेषित करता हूँ।
आपका दूरदर्शी, दृढ़निश्चयी एवं कुशल नेतृत्व संगठन को निरंतर नई दिशा और नवीन संबल प्रदान कर रहा है। लोकतांत्रिक आदर्शों के प्रति आपकी अटूट निष्ठा और जनसेवा के प्रति आपका अविचल समर्पण प्रत्येक कार्यकर्ता और पदाधिकारी प्रेरणादायी है।
ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य, सुखी एवं चिरायु जीवन हेतु मंगलकामना है।
@kharge
गांधी जी के भारत में लोकतंत्र के स्तंभ इतने मौन कैसे हो सकते हैं?
20 दिन से एक सत्याग्रही और कई छात्र शिक्षा व्यवस्था में सुधार के लिए अनशन पर हैं। और दूसरी ओर, 'सबका साथ' का दावा करने वाली मोदी सरकार ने उनसे संवाद और सुध लेने की ज़हमत तक नहीं उठाई।
सोनम वांगचुक जी का लगाता�� गिरता स्वास्थ्य सभी के लिए चिंता का विषय है। @Wangchuk66 जी से मेरा विनम्र आग्रह है कि देशवासियों और सरकार के कानों तक आपका संदेश पहुंच चुका है। युवाओं को आपकी मार्गदर्शक शक्ति की जरूरत है, इसलिए अपने अनशन को अब विराम दें।
पेपर लीक की घटनाएं देश की भावी पीढ़ी के साथ क्रूर मजाक है, जिसके खिलाफ नेता विपक्ष @RahulGandhi जी और पूरी कांग्रेस पार्टी सड़क से संसद तक लड़ाई लड़ रही है। छात्रों को न्याय चाहिए और शि��्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को इस्तीफा देना ही होगा!
#NEETPaperLeak
प्रदेश सरकार के लिए इससे अधिक शर्मनाक स्थिति और क्या होगी कि पंचायत और निकाय चुनावों में हो रही जानबूझकर देरी पर माननीय हाईकोर्ट को यहाँ तक कहना पड़ रहा है कि 'आयोग चुनाव नहीं करवा सकता तो बताएं, जज करवा देंगे।' यह सरकार की घोर प्रशासनिक विफलता का प्रमाण है।
राज्य निर्वाचन आयोग का यह कथन बेहद गंभीर और चिंताजनक है कि प��चायती राज विभाग को 6 चिट्ठियाँ लिखने के बावजूद SC, ST, OBC और महिला आरक्षण संबंधी जानकारी नहीं दी गई। यह स्प��्ट दर्शाता है कि सरकार के दबाव में पंचायतीराज विभाग ने ऐसा किया और सरकार की मंशा ही चुनाव करवाने की नहीं है और वह संवैधानिक संस्थाओं को पंगु बना रही है।
माननीय न्यायालय के आदेशों की बार-बार अवहेलना करना संविधान और न्यायपालिका का सीधा अपमान है। जो सरकार न्यायपालिका का सम्मान न कर सके और लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं को रोके, उसे एक पल भी सत्ता में बने रहने का नैतिक और संवैधानिक अधिकार नहीं है। ल���कतंत्र के लिए यह स्थिति बेहद घातक है।
राजस्थान में बढ़ते अपराध और कानून व्यवस्था की बिगड़ती स्थिति भाजपा सरकार की विफलता का प्रमाण है। अपराधियों के बढ़ते हौसलों के कारण आम आदमी का सरकार की ग���र्नेंस पर से विश्वास खत्म हो चुका है। आज स्थिति यह है कि अपराधियों में कानून का भय नहीं और आम नागरिक में सुरक्षा का भरोसा नहीं बचा है। यह प्रदेश सरकार के लिए अत्यंत चिंताजनक स्थिति है। @RajCMO @BhajanlalBjp @INCRajasthan