मोदी सरकार ने भुगतान कराने का झूठा आश्वासन देकर जमाकर्ताओं को गुमराह करने का कार्य किया गया है जनता की गाड़ी कमाई का पैसा सरकार यदि नहीं दिलाती है तो इसका जवाब जनता आने वाले चुनाव में जरूर देगी ।
विरेंद्र सिंह सोलंकी , प्रदेश अध्यक्ष जनआंदोलन , न्याय मोर्चा म. प्र
आज संगठन सृजन अभियान के अंतर्गत मध्यप्रदेश की लांजी (किरनापुर विधानसभा) में कांग्रेसजनों के साथ संगठन को मज़बूत करने को लेकर विस्तृत चर्चा हुई।
इस अवसर पर AICC प्रभारी श्री सूरज हेगड़े जी, PCC ऑब्जर्वर एवं जबलपुर से विधायक पूर्व मंत्री श्री लखन घनघोरिया जी, PCC ऑब्जर्वर श्री दिनेश यादव जी, बालाघाट से विधायक श्रीमती अनुभा मुंजारे जी, पूर्व विधायक डॉ. हिना कांवरे जी सहित कई वरिष्ठ साथी उपस्थित रहे।
हम सबका संकल्प है - संगठन को हर स्तर पर सशक्त कर कांग्रेस की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाना।
.
#संगठन_सृजन_अभियान #कांग्रेस_संगठन #MPCongress
आदरणीय साथियों आज दोपहर 3:00 बजे ढोढर में जावरा विधानसभा में आगमन पर प्रदेश अध्यक्ष श्री जीतू जी पटवारी का समस्त कार्यकर्ताओ के साथ भव्य स्वागत किया जाएगा | आप सभी सादर आमंत्रित हैं
कांग्रेस के पांच न्याय को लेकर जनता में जबरदस्त उत्साह है। 30 लाख नौकरियां, किसानों को MSP, महिलाओं को सालाना 1 लाख, भूमिहीनों को जमीन और बच्चों को 12वीं तक मुफ्त शिक्षा देने के लिए - आ रही है कांग्रेस।
#CongressforProgress
I would like to thank the Congress leadership for giving me an opportunity to be part of the cluster level screening committee for the Lok Sabha elections. We will strive and work hard to give the Congress party an overwhelming majority in the upcoming elections.
@RahulGandhi@kharge@priyankagandhi
आज सतना में पूर्व सांसद श्रद्धेय सुखलाल कुशवाह जी की 60 वीं जयंती पर विधायक सिद्धार्थ कुशवाह जी द्वारा आयोजित “जनसेवा संकल्प सम्मेलन” में सम्मिलित हुआ।
श्रद्धेय कुशवाहा जी का जीवन जनसेवा को समर्पित रहा है और उसी क्रम को उनके बेटे सिद्धार्थ जी आगे बढ़ा रहे है।
आज दिल्ली स्थित AICC मुख्यालय में कांग्रेस अध्यक्ष श्री @kharge और पूर्व अध्यक्ष श्री @RahulGandhi की उपस्थिति में एक महत्वपूर्ण बैठक हुई।
इस बैठक में कांग्रेस के महासचिव, प्रदेश प्रभारी, प्रदेश अध्यक्ष और CLP नेताओं सहित कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।
आज श्री @RahulGandhi जी और सभी AICC महासचिवों, प्रभारियों, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्षों और राज्यों में कांग्रेस विधानसभा दल के नेताओं के साथ महत्वपूर्ण चर्चा हुई।
बैठक में मेरे शुरुआती वक्तव्य के कुछ अंश -
•इस बैठक का एजेंडा 2024 के लोक सभा चुनाव में विजय सुनिश्चित करने और भारत न्याय यात्रा की विस्तार से तैयारी करनी है। हमारे लिए दोनों की सफलता जरूरी है इसलिए हम सबको इस बीच में काफी समय देना है, और चर्चा करना है।
•19 दिसंबर 2023 को दिल्ली में INDIA गठबंधन की चौथी बैठक में सीट-बंटवारे, EVM और सारे जरूरी मुद्दों पर चर्चा हुई। सीट-बंटवारे पर बातचीत के लिए हमारी नेशनल एलाएंस कमेटी राज्य इकाइयों के साथ चर्चा कर रही है। देश भर में 8-10 बड़ी Public Meetings हमें मिल कर करनी है।
•21 दिसंबर को हमारी CWC की बैठक हुई। 28 दिसंबर को नागपुर में कांग्रेस के 139वें स्थापना दिवस पर हमारी "हैं तैयार हम" रैली बहुत शानदार रही।
•अब मैं सोनिया जी के 25 सालों के दौरान कांग्रेस अध्यक्ष के रूप में की गयी सेवाओं का आदर के साथ विशेष उल्लेख करना चाहूंगा। हमारे बंगलूरू के कांग्रेस सेशन में मार्च 2001 में NDA गठबंधन को सत्ता से हटाने का संकल्प उनके नेतृत्व में लिया गया था।
•हर राज्य में लगातार पूरे मन से काम हुआ और 2004 में सोनिया जी के नेतृत्व में UPA ने NDA को हरा दिया और पूरे 10 साल लगातार हमारी सरकार रही। तब हर गांव और शहर का हमारा कायकर्ता उठ खड़ा हुआ था। आज समय आ गया है कि उसी लगन, मेहनत और समर्पण भाव से हमें काम करते हुए पार्टी को आगे ले जाना होगा।
•2024 के चुनावों से पहले, पार्टी संगठन को मजबूत करने के लिए कई जरूरी काम किए गए हैं। “Donate For Desh” Crowdfunding अभियान भी शुरू किया गया है। महासचिवों और Incharges की जिम्मेदारियां तय हो गयी हैं। Manifesto Commitee भी बन गयी, जो काम कर रही है।
•लोक सभा चुनावों के लिए संगठन को तैयार करने के लिए पिछले कुछ महीनो में हम लोगों ने 28 राज्यों के नेताओं के साथ विस्तार से बैठक की है। रात दिन श्रम करके 2024 के लोक सभा के चुनावों में हम लोग वैकल्पिक सरकार देने में सक्षम होंगे। जहां हम कमजोर हैं, वहां कुछ खास जनाधार वाले लोगों और सीटों की पहचान होनी चाहिए।
•AICC में Media और Social Media का कंट्रोल रूम बन गया है। AICC तथा PCC के साथ REGULAR और बेहतर Coordination की जरूरत होगी और इससे मदद मिलेगी।
•हाल में संसद का शीतकालीन सत्र हुआ, जिसमें इतिहास में पहली बार 146 सांसदों का Undemocratic तरीके से Suspension किया गया। Debate-discussion के बिना Criminal Law Bills, Telecommunication Bill, CEC बिल जैसे बिलों को पास करा लिया। बिना सोचे समझे पास बिलों का विभिन्न क्षेत्रों में विरोध भी शुरू हो गया है और उनके खराब परिणाम भी नज़र आने लगे हैं।
•आप देख रहे होंगे कि BJP के सारे हमले कांग्रेस और इंडिया गठबंधन पर हो रहे हैं। NDA केवल नाममात्र का रह गया है। जबकि INDIA गठबंधन में जमीन से जुड़ी प्रमुख पार्टियां हैं, जिनके पास मजबूत Cadre, आधार और विचारधारा है।
•BJP 10 साल के अपनी सरकार की विफलताओं पर परदा डालने के लिए भावनात्मक मुद्दों को आगे कर रही है। हर मुद्दे में वे जानूबूझ कर कांग्रेस को शामिल करते हैं। हमें एकजुट होकर लोगों के सामने जमीनी मुद्दों पर BJP के झूठ, फरेब और गलत बातों का मुंहतोड़ जवाब देना है।
•साथियों, राहुल गांधी जी के नेतृत्व में 14 जनवरी से पूरब से पश्चिम तक भारत न्याय यात्रा शुरू होगी। मणिपुर से मुंबई तक 6200 किमी लंबी ये यात्रा 20 मार्च 2024 को समाप्त होगी।
•14 राज्यों और 85 जिलों से होते हुए ये यात्रा सामाजिक न्याय और जनता के मूल सवालों जैसे महंगाई, बेरोजगारी, किसानों और मजदूरों की बुरी हालत, अमीर-गरीब की बढती खाई और जातिगत जनगणना आदि पर जन जागरण करेंगी। सामाजिक न्याय के मुद्दों को राष्ट्रीय विमर्श के केंद्र में लाएगी, ऐसा हमें भरोसा है।
•राहुल जी के प्रति हमारा आभार। उन्होंने पार्टी नेताओं के अनुरोध को मान कर इस बड़े संकल्प का बीड़ा उठाया है। यह यात्रा युवाओं, महिलाओं और हाशिए पर खड़े लोगों के साथ संवाद करेगी।
•आर्थिक, सामाजिक और राजनीतिक अन्याय की हकीकत लोगों के सामने रखेगी। संविधान और लोकतंत्र को बचाने के लिये अपनी अवाज़ पूरी ताकत से उठानी है, कांग्रेस के कैडर इसे सफल बनाने के लिए पूरा जोर लगाएगें।
•इससे पहले कन्याकुमारी से कश्मीर तक भारत जोड़ो यात्रा की देश दुनिया में काफी चर्चा में रही थी। यात्रा के बाद राहुलजी ने किसानों, मजदूरों, खिलाड़ियों, छात्रों, कुलियों, ट्रक ड्राइवरों और महिलाओं सहित सभी वर्गों के बीच जाकर संवाद बनाया। उनके लद्दाख और मणिपुर दौरे का काफी असर हुआ।
•मोदी सरकार आधुनिक भारत बनाने में कांग्रेस के योगदान को नजरंदाज करने का लगातार प्रयास कर रही है। हमें उनको ठोस जवाब देना है।
•Land Reforms से लेकर ग्रामीण विकास, पंचायती राज, शिक्षा और औद्योगिक क्रांति के हमारे दूसरे कामों को याद दिलाना है। संसदीय लोकतंत्र और आधुनिक भारत की बुनियाद में कांग्रेस के योगदान को याद दिलाना है। क्योंकि Those who forget history, cannot create history.
•BJP ने पिछले 10 साल में एक भी ऐसा काम नहीं किया है जिसे Milestone कहा जा सके। वे UPA-कांग्रेस के जमाने की योजनाओं का नाम और रूप बदलने का काम करते रहे हैं।
•PSU और बड़ी संस्थाओं को बेच रहे हैं। देश की लाइफलाइन रेलवे से लेकर हर संस्थान को तबाह किया है। ED/ CBI/ IT जैसी संस्थाओं का खुलेआम दुरुपयोग कर रहे हैं। मणिपुर में आज तक प्रधानमंत्री का न जाना ये बताता है कि राष्ट्रीय सवालों पर वे कितने गैर जिम्मेदारी से काम करते हैं।
•अहंकार, पाप और झूठ की सीमित उम्र होती है। हमारे नायकों ने सत्य के रास्ते पर संघर्ष का हमें जो मंत्र दिया, उसी पर कायम रहते हुए इनको जवाब देना है।
•आप सभी पार्टी के आंख कान हैं। आप जानते हैं कि जो कुछ हमें करना है, उसके लिए अगले तीन महीने ही हमारे पास हैं, इसमें रात दिन एक करके हमें पार्टी के लिए जी जान से जुटे रहना है।
जय हिन्द, जय कांग्रेस 🇮🇳
आने वाली 17 नवंबर को 3 नंबर पर हाथ के पंजे के सामने वाला बटन दबाकर आशीर्वाद प्रदान कीजिएगा ।
आपका जनसेवक,
विरेंद्र सिंह सोलंकी
अबकी बार #कांग्रेस सरकार
अबकी बार #कमलनाथ सरकार
जीतेगी कांग्रेस,
जीतेगा #जावरा।