मध्यप्रदेश के कटनी जिले की जीआरपी थाने की वीभत्स घटना से पूरा देश शर्मिंदा है। वीडियो में एक बच्चे और बुजुर्ग महिला को बेरहमी से पीटा जा रहा है, बताया जा रहा है कि पीड़ित महिला कुसुम वंशकार और उनका 15 वर्षीय पोता दीपराज दलित परिवार से आते हैं।#viral
उत्तर प्रदेश के देवरिया भटनी के SO भदौरिया पुलिस बल के साथ पहले तो बिना महिला पुलिस के घर में घुस गए और फिर महिलाओं को धमकाया कि "तुम्हारे बाप के गुलाम है क्या, तुम्हारा दिया हुआ खाते हैं क्या, बेशर्म बेहया हो क्या, तुम्हारे घर पर बुलडोजर चला देंगे,
तुमको आराम से रोटी नहीं खाने देंगे" किसी भी परिस्थिति में अस्वीकार्य हैं , अक्षम्य हैं। तथाकथित बुल्डोजर वाला न्याय, आतंक का, तानाशाही का पर्याय है। मैं इसीलिए तथाकथित बुल्डोजर वाले न्याय का शुरुआत से ही पुरजोर विरोध करता रहा हूं।