मंगोलिया की आबादी 35,00,000 है लेकिन घोड़ों की आबादी 50,00,000 है.
इंसानी आबादी से अधिक घोड़ों की संख्या है. मंगोलिया में घोड़े मंगोलियाई संस्कृति क�� हिस्सा हैं.
घोड़े शक्ति, स्वतंत��रता और पशु धन का प्रतीक हैं. जैसे भारत के लोग भैंस और गाय का दूध पीते हैं, उसी तरह मंगोलिया के
लोग घोड़े का दूध पीते हैं और घोड़े का मांस उनके भोजन संस्कृति का अहम हिस्सा है.
13वीं सदी में मंगोल साम्राज्य के विजयी अभियान में घोड़ों ने अहम भूमिका निभाई. चंगेज खान की सेना अपने साथ बहुत कम रसद लेकर चलते थे.
मंगोल सेना को प्यास लगती तो घोड़ी का दूध पीते या नस कटकर खून पीते.